गुरुवार, 18 जून 2020

कोडरमा के सतगांव में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

कोडरमा के सतगांव में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
एके-47, राइफल व रेडियो सेट बरामद

रांची। कोडरमा के सतगांव में पुलिस-नक्सली के साथ मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया गया है। आज दोपहर करीब 2.15 बजे सीआरपीएफ 22एफ बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह उपलब्धि मिली है। इस दौरान सर्च अभियान में एके-47, 1 राइफल और रेडियो सेट मिला है। 

पुलिस की यह मुठभेड़ सैक मेंबर प्रद्युमन शर्मा के दस्ते के साथ हुआ है। प्रद्युमन 25 लाख का इनामी नक्सली है। जंगल मे सर्च अभियान जारी है।

बड़े पैमाने पर चल रहा है सीमावर्ती इलाके में अभियान डीजीपी एमवी राव के आदेश पर एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान की शुरुवात हुई है। 

इसी दौरान झारखंड -बिहार के सीमा पर कोडरमा जिले के सतगावा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें एक नक्सली को मार गिराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें