केंद्र प्रायोजित गरीब कल्याण योजना से लोगों को बड़ी राहत
गिरिडीह : कोरोना काल की दुश्वारियों को देखते हुई केंद्र सरकार की पहल पर गिरिडीह जिले में भी 5लाख 57 हजार जनधन खाते में 84 करोड़ रूपए हस्तांतरित कर दिए गए हैं। जिसमें जून का 28 करोड़ रूपया भी शामिल है। उक्त जानकारी बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी बैंक प्रबंधक रवीन्द्र कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि महिलाएं भीड़ भाड़ से बचते हुए एटीएम से भी पैसे निकाल सकतीं हैं। महिलाओं में फैली भ्रांति को दूर करते हुए उन्होंने साफ़ किया कि सरकार ने जो रुपये जनधन खतों में डाले हैं उसे हरगिज़ वापस नहीं लेगी। सभी खाताधारी महिलाएं जब चाहे सुविधा अनुसार राशि की निकासी कर सकतीं हैं। इस बीच जनधन खातों में तीसरी किश्त पहुँचने से महिलाओं में ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। सभी केंद्र सरकार को दुआएं दे रहीं हैं।
योजना की एक लाभुक रेखा कहती है कि केंद्र सरकार ने लॉक डाउन में हम जैसे गरीबों का ध्यान रखा और समय समय पर बैंकों में पैसे भेजकर जंहा हमारी माली मदद की वहीँ गैस सिलेंडर भी घर तक पहुंचा दिया। साथ ही प्रत्येक राशन कार्ड में प्रत्येक व्यक्ति 10 किलोग्राम चावल मिलने से लॉक डाउन का पता ही नहीं चला। कई अन्य लाभुक महिलाओं ने बताया कि लॉक डाउन की अवधि में प्रत्येक महीना 500 रुपये मिलने से घर बार चलाने में आसानी हुई है। उन्होंने कोरोना संकट काल मे राशन और अन्य सहायता देने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
इसमें कोई संदेह नहीं की कोरोना काल में दिक्कतें तो कई थीं लेकिन केंद्र सरकार की संवेदनशीलता ने सबको छू मंतर कर दिया। जनधन खातों में पहुंची सहयोग राशि से जहाँ महिलाओं को घर गृहस्ती चलाना आसान हुआ है वहीँ आज के समय में यह कहा जा सकता है कि सभी घरों में तमाम ज़रुरत की चीज़ें पहले से ज्यादा उपलब्ध हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें