गुरुवार, 18 जून 2020

जन स्वास्थ्य सर्वे जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना

जन स्वास्थ्य सर्वे जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना 
गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए तथा कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

 राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में 18 से 25 जून तक चलने वाले गहन जन स्वास्थ्य सर्वे कार्यक्रम जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निगम क्षेत्रों में सहिया/ANM/सेविका के द्वारा घर घर जाकर 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

 इसी आलोक में गुरुवार को सदर अस्पताल  परिसर से उप विकास आयुक्त एवं सिविल सर्जन के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गहन जन स्वास्थ्य सर्वे जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। यह जागरूकता वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर लोगों को ग्रहण जन स्वास्थ्य सर्वे की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें