राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के प्रदेश अध्यक्ष को पितृ शोक
फोटो : मृतक सिन्हा की फाइल फोटो
गिरिडीह : कायस्थों की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के प्रदेश अध्यक्ष सह अधिवक्ता संजीव रंजन सिन्हा उर्फ बुल्लू के पिता कृष्ण प्रसाद सिन्हा का शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे निधन हो गया।
स्व0 सिन्हा मूलतः गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा के दीवान टोला निवासी हैं। सम्प्रति न्यू बरगंडा स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में बने अपने मकान में अपने दो पुत्रों और भरे पूरे परिवार के साथ निवास करते हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। और, आज उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर ही अंतिम दर्शन को रखा हुआ है। काफी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंच शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में लखनऊ निवासी राष्ट्रीय कायस्थ वृंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने दूरभाष पर शोक संतप्त परिवार से सारी जानकारी प्राप्त की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया। इसके अलावे विभिन्न प्रदेशों से जुड़े आरकेवी के सदस्यों ने भी दूरभाष पर अपनी संवेदना जताया। वंही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष एमके वर्मा, सचिव संजीव सिन्हा सज्जन महिला समिति सचिव सुधा सिन्हा, विशाल गौरव, रंजीत सिन्हा, रविंद्र कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, रितेश सिन्हा, कमोद सिन्हा समेत जिला समिति से जुड़े सभी सदस्यों के अलावे अभाकाम के सतीश कुंदन, जय शंकर सिन्हा सिंकू, सुमन सिन्हा के अलावे उनके नाते रिश्तेदार, हित कटुम्ब व जिला अधिवक्ता संघ से जुड़े लोग शामिल थे।
मृतक सिन्हा के बड़े पुत्र संजीव रंजन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक स्थान पचम्बा स्थित दिवानटोला में ही किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें