लाॅक डाउन में दिल्ली में फँसे झारखंडियों को आप के झारखण्ड प्रवक्ता कर रहे मदद
गिरिडीह : दिल्ली में फँसे झारखंड के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने दुःख और तकलीफों को साझा किया और मदद की गुहार लगाई। गिरिडीह मकतपुर के एक छात्र सागर कुमार ने शुक्रवार को मदद की गुहार लगाई थी। जिसके आलोक में आम आदमी पार्टी के गिरिडीह जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने तुरत दिल्ली से सम्पर्क साधा और झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता आबीद अली ने तत्काल सागर कुमार से सम्पर्क साधा और उसकी मदद की ।
श्री शर्मा ने बताया कि दिल्ली में झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता ने अभी तक पचास से अधिक लोगों को मदद पहुंचा चुके हैं। श्री शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र , गुजरात और राजस्थान में भी कई मजदूर फँसे हुए हैं और सभी उनसे सम्पर्क में हैं ।
बता दें कि रोजी रोजगार को लेकर बाहर गए मजदूर इस आपदा में अपने घर आने को बेताब हैं। लॉक डाउन के बाद उनके पास न तो काम है तो और न ही पैसा। ऐसे में कई लोग पैदल भी घर आने को तैयार हैं। गिरिडीह के सामाजिक कार्यकर्ता और आप के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने लोगों को हरसंभव सरकार से सम्पर्क कर उनलोगों को मदद का भरोसा दिलाया है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें