सोमवार, 24 फ़रवरी 2020

पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकालने वाला पति गिरफ्तार, गया जेल

दहेज प्रताडना का आरोपी पति गिरफ्तार, गया जेल
गिरिडीह : दहेज के लिये पत्नी से मारपीट करने और उसे घर से निकालने के आरोपी जीतकुंडी निवासी किशोर मंडल को जिले की डुमरी थाना की पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जंहा से उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया। 

किशोर मंडल की पत्नी पिकी देवी ने डुमरी थाना में अपने पति किशोर मंडल, जेठ प्रदीप मंडल, जेठानी अंजू देवी व सास डिलीया देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

क्या है मामला :-

पिकी देवी की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। लड़की पक्षवालों ने अपनी औकात के मुताबिक दान दहेज देकर उसकी शादी रचाई थी। शादी के बाद कुछ दिन पिकी ससुराल में ठीकठाक रही। बाद में मायके से दहेज के रूप में एक लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। साथ ही पिंकी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान वह एक पुत्र एवं एक पुत्री की मां बनी। 

दहेज के रूप में रुपये नहीं लाने पर पिकी को उसके पति, जेठ, जेठानी व सास ने मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें