संघ की शाखा लगा और पौधरोपण कर देवघर रवाना हुए संघ प्रमुख
गिरिडीह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को सिरसिया स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में संघ की शाखा लगाई। उसके बाद स्कूल परिसर में संघ प्रमुख ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद देवघर के लिए प्रस्थान कर गए। संघ प्रमुख द्वारा की गयी संघ प्रार्थना में सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए।
विदित हो कि रविवार रात देवघर जाने के क्रम में संघ प्रमुख गिरिडीह पहुंचे थे। उन्होंने संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख संजीव शर्मा के घर में रात्रि विश्राम किया और सोमवार की सुबह संघ की शाखा लगाने और पौधरोपण करने के बाद देवघर रवाना हो गए।
उनके साथ क्षेत्र प्रचारक,उत्तर पूर्व क्षेत्र रामदत्त चक्रधर, प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद , प्रांत कार्यवाह संजय , प्रांत प्रचारक रविशंकर , सह प्रांत प्रचारक दिलीप, विभाग प्रचारक राजीव कांत, विभाग संघ चालक अर्जुन मिस्टकार, सह विभाग कार्यवाह मुकेश रंजन सिंह, जिला प्रचारक विकास गौतम, जिला संघचालक बृजनंदन प्रसाद, जिला बौद्धिक प्रमुख नलिन कुमार, गौरी शंकर जी, वीर प्रताप, धर्मवीर राय, संदीप खंडेलवाल, संतोष खत्री समेत अन्य स्वंय सेवक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें