मंगलवार, 10 दिसंबर 2024

तालाब में नहाने गया युवक, तालाब में ही समा गया, नहीं मिला अब तक उसकी लाश

गिरिडीह। जिले कर सरिया थाना क्षेत्र के सरिया बाजार के समीप स्थित मैनेजर तालाब में एक युवक के डूब जाने से उसकी मौत हो गई। जिसका शव अंतिम समाचार मिलने तक तालाब से नहीं निकाला जा सका था।


जानकारी के अनुसार सरिया प्रखंड कर बलीडीह गांव निवासी सुभाष राणा का 20 वर्षीय पुत्र मोहित शर्मा उर्फ मोहित राणा अपनी नानी के घर मे रहता था। मंगलवार को वह अन्य लोगों के साथ मैनेजर तालाब में स्नान करने पहुंचा था। नहाने के दौरान वह तालाब के गहरे पानी मे समा गया। फिर उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। 



मोहित के तालाब में समा जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया। शोर सुन काफी संख्या में लोग तालाब के समीप पहुंचे। स्थानीय तैराकों ने अपने स्तर से तालाब में डूबे मोहित को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शव को अभी तक निकाला नहीं जा सका है।


मैनेजर तालाब में डूबने में मोहित की हुई आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो घटना स्थल पहुंचे और मृतक युवक के शोक संतप्त परिवार से मिल उन्हें ढांढस बंधाया। वही विधायक ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उन्हें घटना की जानकारी दी और गोताखोर को मंगा कर शव निकालने का निर्देश दिया।

ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो फाइनेंस कर्मी गम्भीर, हादसे में पूरी जल गयी बाइक

गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र के गावां-सतगावां मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह एक गिट्टी लोड ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं बाइक जलकर राख हो गई।  

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि तीसरी प्रखण्ड के भंडारी निवासी 24 वर्षीय फाइनेंस कर्मी रंजन पंडित पिता सुरेंद्र पंडित एवं बिहार के नवादा निवासी बिपिन कुमार पिता नरेश प्रसाद अपनी बाइक से सतगावां स्थित चैतन्या फाइनेंस के कार्यालय से अपने काम में फील्ड जा रहा था।


इसी दौरान गावां-सतगावां मुख्य पथ पर पसनोर के समीप विपरीत दिशा से आ रही गिट्टी लोड एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक की ट्रक द्वारा मारी गयी जोरदार टक्कर से दोनों युवक दूर जा गिरे। घटना में बाइक सवार रंजन का पैर टूट गया है जबकि बिपिन को गंभीर चोट लगी हैं। इस दौरान ट्रक ने लगभग एक किलोमीटर तक बाइक को घसीट कर ले गया, जिस कारण बाइक में आग लग गई और बाइक जलकर राख हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन आनन फानन में घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल को एम्बुलेंस के माध्यम सर गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ चिकित्सक ने उनकी प्राथमिक उपचार के उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।

पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, मंगलवार अहले सुबह 89 की उम्र में ली अंतिम सांस


बेंगलुरु। पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का मंगलवार तड़के 2.45 बजे बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। कृष्णा तीन बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।


एसएम कृष्णा एक परिचय
एसएम कृष्णा, जिनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था। उनका जन्म 1 मई, 1932 को मांड्या जिले के सोमनाहल्ली गाँव में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मैसूरु में प्राप्त की। उन्होंने बेंगलुरु के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। वे फुलब्राइट स्कॉलर भी रहे। उन्होंने महाराजा कॉलेज, मैसूरु, सरकारी लॉ कॉलेज, बेंगलुरु, सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी, डलास टेक्सास, यूएसए से पढ़ाई की। फुलब्राइट स्कॉलर के रूप में उन्होंने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन डीसी, यूएसए से भी शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले वे श्री जगद्गुरु रेणुकाचार्य लॉ कॉलेज, बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर भी रहे। वर्ष 1964 में उन्होंने प्रेमा से शादी की। कृष्णा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सर्विस से भी जुड़े रहे। उन्हें टेनिस खेलना बहुत पसंद था। उन्हें पुरुषों के कपड़े डिजाइन करने और पढ़ने का भी शौक था।


कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे कार्यरत
कृष्णा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मांड्या से विधायक के रूप में की थी। 1962 में वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते थे। कृष्णा ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और MLC भी रहे। 

कृष्णा 1962 से 1967 तक तीसरी कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे। 1965 में उन्होंने न्यूजीलैंड में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लिया। 1968 से 1970 तक वे चौथी लोकसभा के सदस्य और 1971 से 1972 तक पांचवीं लोकसभा के सदस्य रहे। 1972 से 1977 तक वे कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार में वाणिज्य, उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 1982 में वे संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रहे। 1983-84 में केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री और 1984-85 में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे।


पहले सीएम फिर विदेश मंत्री
1989 से 1994 तक वे नौवीं कर्नाटक विधानसभा के सदस्य और 1989 से 1992 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। मार्च 1990 में उन्होंने वेस्टमिंस्टर, यूके में राष्ट्रमंडल संसदीय संगोष्ठी में भाग लिया। 1992 से 1994 तक वे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री रहे। अप्रैल 1996 से अक्टूबर 1999 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे। 11 अक्टूबर, 1999 से 20 मई, 2004 तक उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री बने। 2004 से 2008 तक वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। उनका निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है।


आज का राशिफल, जाने क्या कहता है आपकी राशि

आज 10 दिसम्बर 2024 दिन मंगलवार को आपकी राशि मे क्या आया है बदलाव, पढ़ें

आज का राशिफल :- १०::१२::२०२४ मंगलवार आज और कल चंद्रमा पर राहु और केतु का प्रभाव है चाहे आप किसी भी राशि के क्यों न हों सभी राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण कीजिए


💐मेष राशि
 आज आपकी सफलता के लिए बहुत सुंदर स्थिति बन रही है। विशेष कर परसों से दो दिन बाद आपकी सफलता का एक नया अध्याय आरंभ होगा। तो आज से ही तैयार रहिए, अपने भावुकता पर नियंत्रण कीजिए। आपको बाहर जाने का योग बनता है तो सोच विचार लीजिए। जैसे स्थिति बने इस के अनुसार कम कीजिए। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिये। सांस की समस्या कैफ की समस्या है तो अपने खान-पान और रहन-सहन पर पूरा नियंत्रण रखिए। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपको काम में सफलता मिलेगी किंतु कुछ-कुछ समय पर आपको धोखा भी मिल सकता है। विवाद नहीं कीजिएगा शांति से सामना कीजिएगा।


👏 वृष राशि
आपके राशि में शुभ ग्रहों का प्रभाव है। दिन के पहले हिस्से में संघर्ष और सफलता दोनों मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में सफलता ही सफलता सूर्यास्त के बाद शुभ सूचनाओं किंतु इस बीच कुछ ऐसे भी समय आएंगे जब लगेगा कि आज मेरा काम नहीं होगा मेरा प्रयास बेकार जा रहा है, किंतु अभ्यास रखेगा बस एक-दो घंटे के बाद आपका काम बढ़ने लगेगा। आपको सफलता मिलने लगेंगे अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा। अपने अंदरूनी बात सबको नहीं बताइएगा।


💐 मिथुन राशि
जब कभी आपको अलस और थकान अनुभव हो आज विश्राम अवश्य कीजिए।  यदि आपको सांस रोगे हैं या आपको बवासीर की समस्या रहती है तो थोड़ा सा आराम भी कीजिए आज। आपके व्यापार में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। आपकी आमदनी में अच्छे वृद्धि होगी, किंतु आपको ठोस निर्णय लेना होगा। बहकावे में आकर नहीं अपने माता-पिता घर के लोगों से घुल मिलकर रहना अच्छा रहेगा।


👏 कर्क राशि
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कीजिए। जिनके बढ़ने के साथ-साथ आपकी सफलता भी बढ़ते जाएंगे। आज आपको दायित्वों का भी सामना करना पड़ेगा। हो सकता है अपना काम छोड़कर आज आपको समाज का काम करना पड़े। परिवार का काम करना पड़े। फिर भी आप प्रयास कीजिएगा अपने काम को ध्यान में रखिएगा क्योंकि आज आपका काम बहुत तेजी से होगा और जो काम होगा उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक वृद्धि होगी। आमदनी अच्छी होगी।  कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। कुछ अच्छे मित्र आपको खुलकर साथ देंगे। इसलिए चार पुरुषों से सावधानी बनाकर रखिएगा अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा अपने आवेश पर पूरा नियंत्रण रखिए।


 💐सिंह राशि
अपने जीवन को दूसरों के हाथ में मत दीजिए। हर बात में अपने घर परिवार का अनदेखा और बाहरी लोगों के लिए मर मिटने का कसम भारी पड़ेगा। आपके व्यापार में और साधारण वृद्धि होगी नौकरी व्यावसायिक प्रतिष्ठान खेलकूद विज्ञापन और जहां भी आप अपना जीवन बिता रहे हैं अपना लक्ष्य देख रहे हैं असफलता के साथ प्रतिशत संभावना है। अपने बुद्धि और विवेक का सहयोग लीजिए। अंदर का आत्म बल लगाइए आज आपको वह सफलता मिलेगी। जो वर्षों से नहीं मिलती है आपका प्रयास रंग लाएगा।  कहीं-कहीं लोगों का चोट भी सहना पड़े तो बर्दाश्त कीजिए।


👏कन्या राशि
अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखिए आज आपके व्यवसाय में और आपकी आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी। दिखावे वाले मायावी लोगों से दूरी बनाकर रखें। जान बूझकर झगड़ा करने वालों से दूरी बनाकर रखें ।अप्रत्याशित रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। जिसकी आपने कल्पना की थी वह सफलता मिलेगी। कृषि जगत विज्ञान आर्मी प्रशासनिक क्षेत्र या शिक्षा का क्षेत्र या चिकित्सा का क्षेत्र आज आपके लिए हर क्षेत्र में सफलता का द्वार खुला हुआ है। बस आपको शांति और मस्तिष्क से काम लेकर प्रयास करते हुए सफलता के द्वारा तक जाना है। नियमित रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। धीरे-धीरे ही सही आमदनी भी बढ़ेंगे। कुछ देर के लिए आशातीत सफलता मिलेगी और भारी आमदनी होगी। आप दिखावे के जीवन और बिना मतलब खर्च करने पर नियंत्रण कीजिएगा।



💐तुला राशि
जैसे आपने अपने मन में कल्पना की थी,आज उसी प्रकार से सफलता मिलेगी। वास्तविकता के धरातल पर रहें, सच का सामना कीजिए। अपने विवेक का सहयोग लीजिए। अति आत्मविश्वास में आकर अपना काम नष्ट नहीं कीजिए, क्योंकि आज आपको इतनी सफलता मिलेगी इतनी व्यस्तता रहेगी आप सोच नहीं पाएंगे। क्या करना है क्या नहीं करना है ऐसे ही स्थिति में भगवान का ध्यान कीजिए। भयंकर थकावट का सामना करके भी खाते पीते रहिए, मुस्कुराते रहिए। आगे क्या करने जा रहे हैं अब क्या बोल रहे हैं सामने वाले के साथ आपकी बातचीत किस प्रकार से हो रही है इस पर पूरा ध्यान रखें। आपके व्यावसायिक प्रस्थान में काम में भारी भीड़ है फिर भी आप शांत रहे। शांति से व्यवसाय कीजिए शांति से कम कीजिए आज आपको लगातार सफलता मिलेगी। बहुत सारे नए काम करने पड़ सकते हैं। आप विद्यार्थी हैं मन से तैयारी कीजिए आपकी तैयारी सफलता में बदलने जा रही है।


💐वृश्चिक राशि
शेयर बाजार मुद्रा बाजार बैंकिंग का क्षेत्र एजेंसी का क्षेत्र या फिर कोई भी व्यवसाय है यदि आप वास्तव में व्यावसायिक काम करते हैं चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चिकित्सा का क्षेत हो आज आपका दिन बहुत सुंदर है। सफलताओं और आमदनी से भरपूर आज आपकी राशि पर राजयोग है। इसका लाभ उठाइए। कोई लाख विवाद करना चाहे आप उनके झांसे में नहीं आये,अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ते रहे। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा, अवसर मिले तो थोड़ा सा ऐसा है विश्राम जरूर कीजिए।


 🌺धनु राशि
उतार-चढ़ाव का दिन होगा किंतु आप ध्यान से रहे तो सफलता अधिक मिलेगी और विफलता कम मिलेगी। अमसाधारन व्यक्तित्व के लोग और सामान्य लोग सब का साथ मिलेगा। जात-पात धर्म संप्रदाय के दीवार को तोड़कर आज आप सह जीवन शैली को अपनाइएगा तो अधिक लाभ होगा क्योंकि आज आपकी राशि पर हर वर्ग हर धर्म के लोगों का सहयोग रहेगा। कुछ देर भगवान में भी मन लगाये, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में समय दीजिए। आज बहुत सारे काम करने हैं आपको बहुत सारे नई-नई योजनाएं आपके सामने आएंगे। उनका चुनाव सोचकर कीजिएगा। इसमें समय भी कम लगे अच्छे परामर्श का स्वागत कीजिएगा। भले ही आप उसे जीवन में उतरे आना किंतु उनसे संपर्क में रहे। जो धोखा देने वाले हैं उनके साथ दूरी बनाइएगा। आपकी आमदनी में आज वृद्धि होगी। आज अचानक आपके अंदर से आपका अहंकार गायब हो जाएगा। आज किसी के प्रति आपके मन में ईर्ष्या नहीं रहेंगे यह कारण है कि आज आप हर तरह से सफल होंगे अपने टैलेंट का अच्छा उपयोग कीजिए।



 👏मकर राशि
आपकी राशिफल दोहरी स्थित है कभी धूप कभी छांव। कुछ लोग आपको जानबूझकर अपमानित करना चाहेंगे। आपके अच्छे सहयोग के बावजूद आपको धोखा देना चाहेंगे। वैसे लोगों से मुंह लगाना उचित नहीं बुद्धिमानी से दूर हो जाना ही अच्छा है। सांप भी मारे लाठी भी ना टूटे। अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाइए जो अपने मानसिक रचना की है। सफलता के लिए आज आपकी कल्पना वास्तविकता में बदलने वाली है। इसलिए अपने क्रोध पर कंट्रोल कीजिए। आज आपको किसी से उलझना नहीं है। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा। रक्त से संबंधित या एलर्जी की समस्या है तो खानपान और रहन-सहन पर पूरा नियंत्रण रखिएगा।


💐 कुम्भ राशि
आज आपको बार-बार कुछ ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा जब सफलता आपके हाथ से निकल जाएगी मन छटपटा जाएगा  इस विपरीत परिस्थिति में भी आप दर्ज बनाए रखें दिन में 10:30 बजे के बाद आपकी जो छटपटाहट है सफलता में बदलने लगेगी और यह स्थिति देर तक रहेंगे इसलिए आज भगवान का नाम लेकर आंखें खोली अपने कर्मों पर विश्वास कीजिए। आप अपने सादगी से अपने शालीनता से और बुद्धिमानी से सबको जीत सकते हैं और बहुत सारे लोग आपके सहयोग देना चाहेंगे, आपसे सहयोग लेना चाहेंगे। इन दोनों के बीच आपको लाभ कैसे हो इस पर ध्यान लगाए रखें। व्यापार में रूपए पैसे की वसूली में असफलता मिलेगी। अपने बोलने पर नियंत्रण रखिये। बिना पूछे किसी को मार्गदर्शन मत दीजिए। किसी को आर्थिक सहयोग मत कीजिए, उल्टे अपमान का सामना करना पड़ेगा।


🚩मीन राशि
अपने शारीरिक अरमानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखिए अपने विचार और कार्य में एकरूपता बनाकर रखिए मन में जो सोचते हैं सब कुछ पूरा नहीं होता यह विश्वास के साथ आपको आज चलना होगा। विषम परिस्थिति में भी आज आपको शुभ सूचनाओं मिलेंगे देखते-देखते में सफलताएं आपके सामने आने लगेंगे इसलिए आज आरंभ से मस्त रहेंगे अंदर से खुश रहिए और अपने काम के प्रति पूरे तन मेहता से समर्पित रहिए आज आपको अपने घर के अतिरिक्त समाज के कामों को भी देखना होगा सरकारी कामों में भी आपके हाथ बताना होगा इस बीच अध्यात्म से दूरी नहीं रखेगा से हनुमान जी का ध्यान महादेव का ध्यान दिनभर करते रहिएगा। अपने स्वास्थ्य पूरा ध्यान दीजिएगा आज अपने दांपत्य जीवन पड़े पूरा ध्यान दीजिए अपने माता-पिता अपने घर परिवार का भी महत्व समान रूप से दीजिएगा आपको आज अपना काम भी देखना है ऑफिस का काम भी देखना है समाज का काम भी देखना है इन तीनों परिस्थितियों में सामान्य और हमेशा ध्यान रखिए आपकी सफलता कैसे मिलेगी आमदनी में भारी वृद्धि होगी आपके व्यवसाय में कई गुना पीछे होगी अपने इच्छा के अनुसार कम कीजिए किंतु सोच कर आज आपका दिन हर प्रकार से मंगल में होगा।

सोमवार, 9 दिसंबर 2024

नगर निगम क्षेत्र का हाल बेहाल, हल्की बारिश में ही सड़कों पर बहने लगता है नाली का पानी

गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र का हाल इन दिनों काफी खास्ता हाल है। निगम द्वारा नालियों की अच्छी तरह से सफाई नहीं करने के कारण सड़क किनारे बनी सभी नालियां हमेशा बजबजायी रहती है। उससे हमेशा सड़ान्ध उठता है। जिस कारण नाली के किनारे अवस्थित मकानों व दुकानों के मालिकों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है। 

यूँ तो यह स्थिति शहरी क्षेत्र के हर नालियों की है, लेकिन सर्वाधिक बदतर स्थिति बरवाडीह स्थित एसडीपीओ कार्यालय (पुराना पुलिस लाइन) जाने वाले मुख्य मार्ग की है। एसडीपीओ कार्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग के मुहाने पर अर्थात गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर स्थित नाली साफ सफाई के अभाव में अक्सर भरी रहती है। यदि हल्की फुल्की भी बारिश हुई तो इस मुहाने पर स्थित नाली सड़कों पर बहने लगती है। जिससे इस इलाके में निवास करने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्हें उसी नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है। आज सोमवार 9 दिसम्बर को सुबह हुई हल्की बारिश में ही इस इलाके की स्थिति भयावह हो गयी। नाली का पानी सड़कों पर बहने लगा। जिससे इस मार्ग से होकर गुजरना काफी परेशानी का सबब बन गया।


यधपि इसी मार्ग में मानसरोवर तालाब स्थित है, जहां शहरी क्षेत्र में विभिन्न पर्व त्योहारों पर विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों में विराजमान होने वाले देवी देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन होता है।
 
इतना ही नहीं इसी मार्ग में बरवाडीह सार्वजनिक दुर्गा मंडप और पुलिस लाइन शिव मंदिर भी स्थापित है। जहां पूजा अर्चना करने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन उन्हें भी सड़क पर बह रही इसी नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है। 


स्थानीय निवासियों की माने तो उन लोगों ने कई बार इस पीड़ादायी स्थिति से नगर निगम के बाबुओं को अवगत कराया है। लेकिन मुहल्ले वासियों की अर्जी अक्सर नक्कार खाने की तूती बन कर रह जाती है। स्थानीय लोग अब सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू पर टकटकी लगाए हुए हैं। उनका मानना है कि मंत्री इस दिशा में कोई ठोस कदम अवश्य उठाएंगे ताकि बरवाडीह, राजेन्द्र नगर, पुलिस लाइन रोड के निवासियों के साथ साथ चंदन नगर के निवासियों को इस समस्या से हमेशा हमेशा के लिये निजात मिलेगी।

पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ सरिया कॉलेज में चल रहे सप्ताहव्यापी खेलकूद प्रतियोगिता

गिरिडीह। जिले के सरिया कॉलेज में चल रहे सप्ताहव्यापी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता दो वर्गों लड़की एवं लड़का वर्ग में विभक्त था। समापन समारोह में सभी प्रतियोगिता के विजयी रहे प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण के दौरान लड़की वर्ग में कबड्डी टीम की कप्तान सुषमा कुमारी समेत सभी खिलाड़ियों तथा लड़का वर्ग के कबड्डी टीम के कप्तान आदित्य मंडल समेत पूरी टीम को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

वहीं 100 मीटर लड़की वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सोनी दिनेश सिंह, द्वितीय सोनाली कुमारी, तृतीय अनिता कुमारी को तथा लड़का वर्ग में प्रथम बादल कुमार, द्वितीय परमेश्वर कुमार तथा तृतीय सागर शर्मा को पुरस्कृत किया गया।


भाला फेंक प्रतियोगिता में लड़का वर्ग में प्रथम करण कुमार, द्वितीय पीयूष साव, तृतीया उमेश कुमार यादव को एवं लड़की वर्ग में प्रथम शिल्पी कुमारी, द्वितीय रानी कुमारी, तृतीय तनुश्री कुमारी को मेडल दिया गया।

स्लो साइकिलिंग की लड़की वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम रानी कुमारी, द्वितीय शिल्पी कुमारी तथा तृतीय अफसाना प्रवीण को जबकि लड़का वर्ग में प्रथम कुंदन कुमार, द्वितीय सुमित कुमार सिंह तथा तृतीय प्रभात कुमार को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।


इस समापन समारोह का संचालन डॉ आशीष सिंह ने किया। फिट इंडिया के समन्वयक डॉ शिलेश मोहन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल ने कहा कि खेल हमें अनुशासित बनाने में अहम भूमिका निभाता है। खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। मौके पर प्रो रघुनंदन हजाम, प्रो अरुण कुमार, प्रो आरके मिश्रा, डॉ प्रमोद कुमार, प्रो जितेंद्र कुमार, प्रो अलका रानी जोजो, प्रो चायरा निशा ईंद समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

नंगे पैर विधानसभा पहुंचे JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक  जयराम महतो छठी विधानसभा सत्र में शामिल होने आज 9 दिसंबर को पहली बार विधानसभा पहुंचे।  


विधानसभा पहुंचे जयराम महतो का अलग ही अंदाज दिखा। वह इस दौरान नंगे पैर सदन पहुंचे। सदन के भीतर दाखिल होने से पहले उन्होंने सदन के दरवाजे पर मत्था टेका। वहीं सदन को हाथ जोड़ कर प्रणाम किया फिर सदन में दाखिल हुए।

 

इस दौरान उन्होंने सदन में आम लोगों की आवाज बुलंद करने के संकल्प को दोहराया। मीडिया से बाचतीत में जयराम ने कहा कि सदन एक पवित्र स्थान है। लाखों लोगों की उम्मीदें इस सदन से जुड़ी रहती है। कहा कि वो इस राज्य की दशा और  दिशा बदलने के उद्देश्य से राजनीति में कदम रखे हैं।


बता दें कि छठी विधानसभा के पहले सत्र में सोमवार को जयराम महतो समेत 20 नये विधायक शामिल हुए। ये ऐसे विधायक हैं जो पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। सभी नवनिर्वाचित विधायकों के अलग-अलग रंग-रूप में दिखे। 




हिन्दुस्तान में आज मुसलमान" विषयक सार्वजनिक संवाद सम्पन्न, दिया गया शिक्षा पर जोर


अस्तित्व रक्षा के लिये मुसलमानों को IRPC जैसी संस्थाओं को देश भर में देना होगा बढ़ावा : शब्बीर आलम

◆माता पिता की सेवा करने एक जुट रहने से समाज की होगी प्रगति : फरदीन अहमद

गिरिडीह। "हिंदुस्तान में आज मुसलमान" विषय पर एक सार्वजनिक संवाद का आयोजन IRPC द्वारा तेलोडीह स्थित एक मैरिज हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता IRPC के अध्यक्ष शादाब अहमद ने किया। 


कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में बैरिस्टर फरदीन अहमद एवं स्पेशल गेस्ट के रूप में मुखिया, तेलोडीह शब्बीर आलम उपस्थित थे। इस संवाद कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में देश के मुसलमानों की स्थिति, उनकी सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रगति के साथ उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना बताया गया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। समाज के सभी वर्ग के लिये शिक्षा और सामाजिक कार्य में बढ़ावा देने की जरूरत है। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रबन्धक इमरान आलम, मीडिया प्रभारी गुलाम मुस्तफा, हाजी रिजवान अहमद, हाजी आफताब अहमद, रामू तिवारी, हामिद हाशमी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अली, रामनारायण सिंहा आदि की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में पुरुषों के अलावे महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई l


आज का राशिफल, जाने क्या कहता है आपकी राशि

 जाने क्या कहता है आपकी आज की 09 दिसम्वर 2024 दिन सोमवार की राशि

💐मेष राशि
धीरे-धीरे सब काम होगा आप जल्दी सफलता के चक्कर में इतनी जल्दी बाजी नहीं कीजिए बना बनाया काम आपके हाथ से निकलने लगे। आज एक के बाद एक भारी-भारी सफलता है मिलेंगे आप कुछ सज धज कर भी रहिए अंदर से खुश रहे काम करने के लिए तैयार रहिए भोजन में कोई कमी नहीं कीजिए जो आपके मन से परेशानी चल रहे हैं अभी समाप्त होने वाले नहीं है किंतु सफलताएं इतनी है की आपको मानसिक परेशानी भूल जाएंगे अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए अपने आर्थिक आनंद लीजिए आज। रोचक सफलता मिलेगी कुछ विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है


👏 वृष राशि
शुभ विवाह आईटी लोगों का सहयोग मिलेगा आपका आदर्श आपका व्यवहार आपका संस्कार दो प्रभावित करेगा लोग आपको मिलकर साथ देंगे आप अपने प्रतिभा का अच्छा उपयोग कीजिए आपकी योग्यता और कार्यशैली के प्रशंसा होगी और उसका लाभ मिलेगा आपको इसीलिए आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहे विवाद नहीं कीजिए


💐 मिथुन राशि —
अपने कम पर पूरा ध्यान दीजिए अपने सफलता का श्रेय दूसरे को मत दीजिए कहीं भी पूजेंगे विश करने से पहले सामने वाले व्यक्ति के विषय में सोच लीजिए आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर है देखते-देखते में आपको भारी सफलता मिलेगी अपने व्यवहार से आप सबको जीत सकते हैं आज लोग आपके सहयोग देना चाहेंगे किंतु वैसे लोगों का साथ मत लीजिए जो आपको बहकावे में लाकर हर प्रकार से बर्बाद करते हैं अपने माता-पिता घर परिवार से बढ़ाकर रखें।


👏 कर्क राशि —
अकस्मात बहुत सारे काम आ सकते हैं और बहुत सारे समस्याएं भी आ सकते हैं आपदाएं और सूझबूझ से काम कीजिएगा तो हर प्रकार से सफलता ही मिलेगी। शीघ्रता या दबाव में गलत निर्णय नहीं लीजिएगा दुष्ट और स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें अपने क्रोध आमदनी में अच्छे वृद्धि होगी


💐सिंह राशि
दिन दूनी रात चौगुनी एक कहावत आज पूरी होगी आपके साथ किंतु आपको भी अपने आप को संभाल कर रखना होगा किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार रहे आज अनावश्यक वार्ता अनावश्यक विवाद नहीं कीजिए नर्सरी लोगों से दूर रहिए आपका दिन हर प्रकार से मंगलमय है आपकी आमदनी और आपका व्यापार दोनों में उतार चढ़ाव के बावजूद शानदार सफलता देखने को मिलेगी।


👏कन्या राशि
जहां-तहां और जैसे तैसे लोगों से मैथिली नहीं कीजिए। मुझे निवेश करने से पहले क्रय विक्रय करने से पहले सामने वाले के बारे में जानकारी प्राप्त कर लीजिए आप छोटे-मोटे व्यापारी हो या भरी उद्योगपति आज आपका दिन आपकी सफलता के लिए अनुकूल है नहीं चाह कर भी आपको नए-नए काम मिलेंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कीजिए


 💐तुला राशि
जैसे-जैसे आप प्रयास करते जाएंगे आपको सफलता मिलती जाएगी आप अपने काम को ध्यान दीजिए अपने प्रयास पर ध्यान दीजिए जैसे-जैसे आप अपने प्रयास में तेजी लाएंगे अच्छी तरह से प्रयास करेंगे वैसे-वैसे आपको सफलता मिलती जाएंगे आप जिस क्षेत्र में है आज आपका दिन बहुत सुंदर है व्यवसाय में भारी सफलता मिलेगी नए-नए लोगों के साथ कुछ काम मिलेंगे इसमें आपको भारी सफलता हो सकते हैं


🚩वृश्चिक राशि —
अनावश्यक जोखिम नहीं लीजिए अनावश्यक विवाद में नहीं पढ़िए आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य प्रेम बधाई आपके परिवार में मांगलिक योग चल रहा है घर जमीन खरीदने का समय चल रहा है भौतिक सुखों में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी


🌺धनु राशि —
अंदर से प्रसन्न रहिए किसी के कहने पर कल नहीं कीजिएगा अपना आप पाल बधाई अपने घर में और जहां आप नौकरी करते हैं वहां वैसे लोगों से सावधान रहिए जो हमेशा आपको विवादों में खड़ा करते हैं आपका आर्थिक और मानसिक शोषण करते हैं। अपने व्यक्तित्व को नया रूप दीजिए अपने प्रसार का परिचय दीजिए आज आप हर प्रकार से सफल होने जा रहे हैं।


👏मकर राशि
जहां तक संभव हो आप अपने क्षमता का सदुपयोग कीजिए अपनी योग्यता के अनुसार कम कीजिए अपने अच्छे मित्रों के परामर्श को स्वीकार कीजिए। कुछ नए लोग आपके सहयोग दे सकते हैं तो पुराने लोग भी आपको खुलकर साथ देंगे। धोखा और चकमा देने वाले लोगों से बुद्धिमानी से कीजिए। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए। अपना पारिवारिक जीवन अच्छा रखें आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें आपकी आमदनी में उछाल आएगा आपके व्यापार में भारी वृद्धि होगी।


💐 कुम्भ राशि
व्यापार में और आमदनी में अच्छे संभावनाओं के संकेत हैं कुछ शुभ कार्य होने जा रहे हैं अशुद्ध तत्वों का समापन होने जा रहा है। भूत प्रेत तंत्र-मंत्र और आश्रम हैं काम करने वाले लोगों से सीधे-सीधे दूरी बनाए आप अपने प्रशासन ध्यान दीजिए अज्ञात लोगों के साथ आर्थिक व्यंजन नहीं कीजिए आज बहुत सारे पुराने मित्र आपसे परिचय करने आ सकते हैं आपका समाचार जान सकते हैं आपके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त कर सकते हैं तो उसमें सावधानी रखेंगी और अपने काम में सफलता प्राप्तकीजिएगा। धीरे-धीरे ऐसा है आज आपको तीव्र गति से सफलता मिलेगी अपने स्वास्थ्य पर हर प्रकार से ध्यान दीजिए अत्यधिक तनाव ठीक नहीं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और काम में गिरावट आएगी इससे।


🚩मीन राशि
शारीरिक प्रमानसिक रूप से फिट रही है थकावट का अनुभव होगा लोगों के भीड़ जमा होंगे आपसे काम करने के लिए आप अपने समर्थ के अनुसार दान कीजिए सहयोग कीजिए प्रयास कीजिए ₹2 बचत करने का कुछ लोग आपको जानबूझकर परेशान करना चाहेंगे आपको अपमानित करके आपका मानसिक दोहन करना चाहिए वैसे लोगों में सब बुद्धिमान से दूरी बनाकर रखें आज आपके चक्रव्यूह में आपके सत्र फस सकते हैं आपके बनाए हुए जल में आपके शत्रु गिर सकते हैं बहुत सुंदर योजना बनाई है आपने आज अपने सफलता के लिए और अपने शत्रुओं पर नियंत्रण करने के लिए अपनी सुरक्षा का ध्यान रखिएगा अपने खान-पान पर ध्यान रखेगा आपका व्यापार आपकी आय आपकी प्रतिष्ठा सब कुछ अनुकूल स्थिति में है।

रविवार, 8 दिसंबर 2024

श्रद्धापूर्वक मनायी गयी सिक्खों के 9 वें गुरू गुरू तेग बहादुर जी का 349 वां शहीदी दिवस

शामिल हुए मंत्री सुदिव्य सोनू, टेका मत्था, लिया आशीर्वाद


गिरिडीह। सिक्खों के 9 वें गुरू धन धन श्री गुरू तेग बहादुर जी का 349 वां शहीदी दिवस स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरूद्वारा गुरु सिंघ सभा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान गुरूद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई हरप्रीत सिंह द्वारा शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। वहीं शहीदी दिवस को लेकर बीते 1 दिसंबर से गुरुद्वारा में चल रहे सहज पाठ का समापन हो गया।

इस कार्यक्रम में सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री  सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रूप से शामिल हुए। जिन्हें गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी की ओर से गुरुद्वारा के प्रधान सेवक डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया द्वारा सम्मानित किया गया। 


मौके पर मोंगिया ने सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- वो एक ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने हिंदू धर्म के सम्मान को बरकरार रखने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की थी। धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर ने हंसते हंसते बलिदान दे दिया था। लेकिन हिंदू धर्म को झुकने नहीं दिया। वे भारत और भारतीयता अर्थात हिंदुत्व की रक्षा के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे।

इस दौरान गुरुद्वारे में मनमोहन सिंह सलूजा एवं उनके पुत्र गुरमीत सिंह सलूजा की ओर से लंगर की सेवा की गई थी। मौके पर सिख समाज के पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह सलूजा, कुंवरजीत सिंह, चरणजीत सिंह सलुजा, सरबजीत सिंह, सतविंदर सिंह सलुजा, तरणजीत सिंह सलुजा, भूपेंद्र सिंह दुआ, अमनदीप सिंह, ऋषि चावला, गुरदीप सिंह बग्गा, त्रिलोचन सिंह सलूजा, बलजीत सिंह सलूजा, हरमिंदर सिंह आदि मौजूद थे।


जिला स्तरीय पांचवां राइफल एव पिस्टल चैंपियनशिप प्रतियोगिता सम्पन्न

बेस्ट शूटर के खिताब से नवाजे गये मधु कुमारी और मो बिट्टू 

गिरिडीह।  जिला राइफल एसोसिएशन ने पांचवां जिला राइफल एव पिस्टल चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में हुआ। इस राइफल चैंपियनशिप में शामिल अभ्यर्थी खेल कूद के क्षेत्र में मेहनत कर भारतीय फौज, पुलिस सेवा और ओलिंपिक में जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता सिर्फ एयर राइफल और एयर पिस्टल से खेला गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक विजय सिंह, रुद्रा फाउंडेशन के सचिव सैयद साहिब अशरफ, गिरिडीह रायफल एसोसिएशन के सचिव रवि कुमार, उपाध्यक्ष खुर्शीद अनवर हादी एवं सह सचिव विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया।


प्रतियोगिता के आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में  मधु कुमारी और मो बिट्टू को बेस्ट शूटर के खिताब से नवाजा गया। मौके पर रायफल एसोसिएशन के संरक्षक सैयद साहिब अशरफ़ ने सभी प्रतिभागियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासों को जारी रखने हेतु प्रेरित किया।  कहा कि हर विद्यार्थी को प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। वहीं विजय सिंह ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कहा कि विपरीत परिणाम से किसी को निराश नही होना चाहिए। उन्हें दुगना प्रयास कर विजय प्राप्ति के लिए अग्रसर होना चाहिए। मोक़े पर सामाजिक कार्यकर्ता नसीम अंसारी, राजविंदर सिंह, संतोष मिश्रा, संत जेवियर स्कूल सरिया के प्रिंसिपल सर सितांसू कुमार, खुर्शीद अनवर सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में एसोसिएशन के सह सचिव मो. बिट्टू, विकास कुमार, उपाध्यक्ष विवेक कुमार साव, मधु कुमारी, बंदना कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।