गिरिडीह। जिले के सरिया कॉलेज में चल रहे सप्ताहव्यापी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता दो वर्गों लड़की एवं लड़का वर्ग में विभक्त था। समापन समारोह में सभी प्रतियोगिता के विजयी रहे प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण के दौरान लड़की वर्ग में कबड्डी टीम की कप्तान सुषमा कुमारी समेत सभी खिलाड़ियों तथा लड़का वर्ग के कबड्डी टीम के कप्तान आदित्य मंडल समेत पूरी टीम को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वहीं 100 मीटर लड़की वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सोनी दिनेश सिंह, द्वितीय सोनाली कुमारी, तृतीय अनिता कुमारी को तथा लड़का वर्ग में प्रथम बादल कुमार, द्वितीय परमेश्वर कुमार तथा तृतीय सागर शर्मा को पुरस्कृत किया गया।
भाला फेंक प्रतियोगिता में लड़का वर्ग में प्रथम करण कुमार, द्वितीय पीयूष साव, तृतीया उमेश कुमार यादव को एवं लड़की वर्ग में प्रथम शिल्पी कुमारी, द्वितीय रानी कुमारी, तृतीय तनुश्री कुमारी को मेडल दिया गया।
स्लो साइकिलिंग की लड़की वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम रानी कुमारी, द्वितीय शिल्पी कुमारी तथा तृतीय अफसाना प्रवीण को जबकि लड़का वर्ग में प्रथम कुंदन कुमार, द्वितीय सुमित कुमार सिंह तथा तृतीय प्रभात कुमार को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस समापन समारोह का संचालन डॉ आशीष सिंह ने किया। फिट इंडिया के समन्वयक डॉ शिलेश मोहन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल ने कहा कि खेल हमें अनुशासित बनाने में अहम भूमिका निभाता है। खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। मौके पर प्रो रघुनंदन हजाम, प्रो अरुण कुमार, प्रो आरके मिश्रा, डॉ प्रमोद कुमार, प्रो जितेंद्र कुमार, प्रो अलका रानी जोजो, प्रो चायरा निशा ईंद समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें