गिरिडीह। जिले कर सरिया थाना क्षेत्र के सरिया बाजार के समीप स्थित मैनेजर तालाब में एक युवक के डूब जाने से उसकी मौत हो गई। जिसका शव अंतिम समाचार मिलने तक तालाब से नहीं निकाला जा सका था।
जानकारी के अनुसार सरिया प्रखंड कर बलीडीह गांव निवासी सुभाष राणा का 20 वर्षीय पुत्र मोहित शर्मा उर्फ मोहित राणा अपनी नानी के घर मे रहता था। मंगलवार को वह अन्य लोगों के साथ मैनेजर तालाब में स्नान करने पहुंचा था। नहाने के दौरान वह तालाब के गहरे पानी मे समा गया। फिर उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया।
मोहित के तालाब में समा जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया। शोर सुन काफी संख्या में लोग तालाब के समीप पहुंचे। स्थानीय तैराकों ने अपने स्तर से तालाब में डूबे मोहित को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शव को अभी तक निकाला नहीं जा सका है।
मैनेजर तालाब में डूबने में मोहित की हुई आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो घटना स्थल पहुंचे और मृतक युवक के शोक संतप्त परिवार से मिल उन्हें ढांढस बंधाया। वही विधायक ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उन्हें घटना की जानकारी दी और गोताखोर को मंगा कर शव निकालने का निर्देश दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें