बुधवार, 9 सितंबर 2020

अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा के झारखंड सह प्रभारी बनाये गए डॉ.अशोक वर्मा

 अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा के झारखंड सह प्रभारी बनाये गए डॉ.अशोक वर्मा

जमुआ/ गिरिडीह : अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा के झारखंड़ सह प्रभारी बनाये गए डॉ अशोक कुमार वर्मा। श्री वर्मा अपने जीवनकाल में अपने जाति समाज एवं समाज मे दबे कुचलों के लिए रात दिन संघर्ष करते रहें हैं। चाहे वह समाज सेवा हो या निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा यह लगातार निस्वार्थ अपनी सेवा देते आएं हैं। अपने प्रखंड जिला एवं प्रदेश में समाज सेवा एवं चिकित्सा के क्षेत्र अपनी एक मजबूत पहचान स्थापित किये हैं। 

डॉ वर्मा को कुशवाहा समाज के अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा ने झारखण्ड प्रदेश का सह प्रभारी के पद पर मनोनित किया है। 

डॉ अशोक कुमार वर्मा को अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा का झारखंड़ प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किये जाने पर जिला कुशवाहा संघ प्रबुद्ध मंच के जिला प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, प्रभु वर्मा, कपिल वर्मा, झारखंड़ पिछड़ा चेतना मंच प्रदेश महिला महामंत्री पार्वती वर्मा, राखी सोनी, साक्षी श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा, आदि ने बधाई दिया है। कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा ने झारखंड़ में संगठन को काम करने वाले को स्थान दिया है इनके कार्यकाल मे संगठन को मजबूती मिलेगा।

 नवनियुक्त झारखंड़ सह प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर संगठन को मजबूत कर जिला कुशवाहा संघ के साथ तालमेल कर संगठन को धारधार बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कैलाश यादव की निर्मम हत्या एवं भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा पर जान लेवा हमला करने वाले अभियुक्तों को फांसी की सजा मिले।  झारखंड़ सरकार पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा दें। अगर सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से मदद नही किया तो अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा के बैनर तले जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक को लिया हिरासत में

अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक को लिया हिरासत में
गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ प्रखण्ड के खुखरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चिरूडिह में बुधवार की सुबह अवैध सखुवा का लकड़ी लदे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने धर दबौचा और खुखरा पुलिस को सुपर्द किया। खुखरा थाना की पुलिस मौके पर से अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर के साथ ट्रेक्टर चालाक को भी अपने साथ थाना ले गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन इस गांव से होकर अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर निकाल रहा था। अंततः ग्रामीणों ने घात लगाकर उक्त ट्रैक्टर को पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दिया। लेकिन सूचना मिलने के बाद भी विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। बाद में ग्रामीणों इसकी सूचना खुखरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खुखरा पुलिस सदल बल मौके पर पहुंचकर लकड़ी लदे ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया  और खुखरा थाना ले आयी। 
इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक वनपाल संजय राय ने ट्रैक्टर और लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर वन कार्यालय पारसनाथ ले गये है।

बहु के साथ मारपीट का आरोपी ससुर और देवर गिरफ्तार, गया जेल

बहु के साथ मारपीट का आरोपी ससुर और देवर गिरफ्तार, गया जेल
गिरिडीह : जिले की तीसरी थाना की पुलिस ने महिला के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के आरोपी सिंघो निवासी राजेन्द्र शर्मा और संजीत शर्मा को गिरफ्तार कर जेल  भेजा दिया है।

पीड़िता ने बताया कि दो माह पूर्व ही वह अपने ससुर राजेन्द्र शर्मा व देवर संजीत शर्मा पर मारपीट करने व प्रताड़ित करने का मामला तिसरी थाने में दर्ज करायी थी। लेकिन थाना स्तर से उसके मामले में कोई सुनवाई नहीं हुआ है। महिला जब भी थाने जाती उसे टाल मटोल कर वापस भेज दिया जाता। इस बीच आरोपियों का उसके ऊपर दवाब भी बढ़ता जा रहा था। 

अंततः पीड़िता थक हार कर मंगलवार को गिरिडीह के एसपी अमित रेनु से मिलकर गुहार लगायी। पीड़िता ने अपने साथ घटित हुई सभी घटनाओं से विस्तार पूर्वक एसपी को अवगत कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ खुद की सुरक्षा की भी मांग की। एसपी अमित रेनु ने पीड़िता के मामले को गम्भीरता से लिया और तीसरी थाना को आवश्यक निर्देश दिया।

एसपी के निर्देश के आलोक में तीसरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गांवा के पूर्णा डाबर नदी में मिले शव की हुई पहचान

गांवा के पूर्णा डाबर नदी में मिले शव की हुई पहचान
मृतक मछली पकड़ने के दौरान अपने साथियों के साथ नदी में बह गया था

गिरिडीह : जिले के गांवां थाना क्षेत्र में बुधवार को पूर्णा डाबर नदी के किनारे झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गयी है। मृतक युवक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के खटोरी पंचायत के अमझर निवासी रामु बास्के के रूप में की गई। बताया गया कि रामू मछली पकड़ने के दौरान बीते सोमवार को बह गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे जिले के गावां थाना क्षेत्र के पूर्णा डाबर नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी। मृतक युवक का शव स्टेडियम के नीचे नदी किनारे झाड़ियों के बीच औंधेमुंह पड़ी थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

मृतक युवक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के खटौरी पंचायत अंतर्गत अमझर गांव के रामू बासके के रूप में की गई है. बताया गया कि सोमवार की दोपहर रामू बासके गांव के ही झरी मुर्मू, मनेल बासके के साथ गांव से दो किलोमीटर दूर कुंडा नदी उर्फ सकरी नदी में मछली पकड़ रहा था, इस दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी में मछली मार रहे रामू बासके, झरी मुर्मू और मनेल बासके पानी के तेज बहाव में बहने लगे। इस दौरान झरी मुर्मू और मनेल बासके नदी में एक पेड़ पकड़कर अपनी जान बचा पाए लेकिन रामू नदी में बह गया।

घटना की जानकारी के बाद रामू के परिजन और ग्रामीण नदी में बहे युवक रामू बासके को खोज में निकल पड़े। इस बीच काफी खोजबीन की गई लेकिन शव कंही नहीं मिला। 2 दिन बाद बुधवार को गावां में रामू का शव मिला। रामू का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

जमुआ के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत लगाया गया योजना खोलो कैम्प

जमुआ के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत लगाया गया योजना खोलो कैम्प
जमुआ/ गिरिडीह :  मनरेगा के तहत जमुआ प्रखंड में हर दिन 15 हजार मजदूरों को दिया जायेगा काम। इस हेतु गरीब रोजगार कल्याण अभियान के तहत 9 एवं 10 सितंबर को जमुआ के विभिन्न पंचायतों में योजना खोलो अभियान कैम्प लगाया गया है। उक्त बातें जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने बुधवार को पत्रकारों से कहा।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ही यह दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया है। कहा कि पंचायतों में जितना योजना संचालित होना चाहिए या जितने मजदूरों को काम दिया जाना चाहिए उतना नही हो पा रहा है। मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा काम मिले इसके लिए पंचायतों में योजना (अभिलेख) खोलो केम्प लगाया जा रहा है। बताया कि इसके लिए कर्मियों के साथ साथ प्रवेक्षक को भी लगाया गया है।

बीडीओ ने कहा कि जमुआ में प्रत्येक दिन कम से कम  15 हजार लोगों को मनरेगा के तहत काम मिले।  प्रत्येक पंचायत पर कम से कम 500 लोगों को रोजगार दिया जाए इसके लिए पर्याप्त मात्रा में योजनाओं की स्वीकृति भी अनिवार्य है।  इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज बुधवार से योजना खोलो अभियान की शुरुवात की गई है।

कहा कि अभियान में मुख्य रूप से टीसीबी,  मेढ़बंदी,  नाला जिनोद्धार,  खेल मैदान, मिट्टी रोड जैसी योजनाओं की स्वीकृति हेतु अभिलेख लिया जाना है।उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु निम्न पदाधिकारी कर्मी की प्रतिनियुक्ति कि गयी हैं जिसमे मुख्य रूप से बदडीहा 1 पंचायत में टिंकू कुमार, बदडीहा 2 केदारनाथ प्रसाद,  बेरहाबाद जयनारायण चौधरी, बलगो नुनूराम हेम्ब्रम, चचघरा विद्या कुशवाहा, चकमंजो सूरज कुमार साहू, चरघरा संख्य किस्कु, चिलगा अभिजीत कुमार, चितरडीह विकाश कुमार, चोरगता रूपेश रजक, चुंगलखार रंजीत कुमार, चुंगलो अशोक दास, धर्मपुर नित्यानंद चौधरी , धोथो अनिल गोस्वामी , धुरेता सुभाष कुमार, धुरगड़गी रामशरण यादव , गोरो सहदेव सोरेन , हरला अमित कुमार, जगरनाथडीह केदार राय, जरीडीह मनोज कुमार , करिहारी संतोष कुमार , कारोडीह हरी किशोर , केन्दुआ कमरुल हुदा , खरगडीहा गौतम कुमार, कुरोहबिन्दो सचिन प्रसाद वर्मा, लताकी प्रकाश राणा , मगहाकला बबलू चौधरी, मलुवाटाड दिनेश्वर हाज़रा, मेढ़ोचपरखो हर्षित जालान, नावाडीह उमेश कुमार यादव, नवडीहा नुनूलाल रविदास, पालमो संजय कुमार , पाण्डेयडीह श्यामदेव राय, फतहा विश्वनाथ मुर्मू , पिंडरसोत मो सबीर ,पोबी सत्यनारायण यादव, प्रतापपुर शिकार मराण्डी, रेम्बा धर्मदेव राय, शाली शुशील आनन्द, सियाटाड जयराम विश्वकर्मा, तारा आनन्द शंकर एवं टिकामगहा छोटू कुमार आदि शामिल है।

राष्ट्रीय यादव सेना ने तिसरी एवं गांवां के गांवों में चलाया जनसम्पर्क अभियान, किया श्रद्धाजंलि सह संकल्प सभा को सफल बनाने की अपील

राष्ट्रीय यादव सेना ने तिसरी एवं गांवां के गांवों में चलाया जनसम्पर्क अभियान 
किया श्रद्धाजंलि सह संकल्प सभा को सफल बनाने की अपील

 गिरिडीह : राष्ट्रीय यादव सेना द्वारा बुधवार को जिले के तिसरी एवं गांवां प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क अभियान चला कर आगामी 13 सितंबर को बेंगाबाद के मोतीलेदा में आहूत शहीद कैलाश यादव की श्रद्धाजंलि सह संकल्प सभा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया।

इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान राष्ट्रीय यादव सेना के जिला कमिटी के सदस्यों के साथ स्थानीय प्रखण्ड कमिटी के सदस्य भी मुख्य रूप से शामिल थे। जिन्होंने गांवां प्रखण्ड के सीरी, चक, महेशपुर, नगवा, कोनी बाडीडीह,बगदेडीह, पंडरिया सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से 13 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में शहीद कैलाश यादव के पैतृक गांव मोतिलेदा पहुंचने और संकल्प सभा को सफल बनाने की अपील किया।

  इस दौरान यादव सेना के लोगों ने जिला पुलिस प्रशासन से कैलाश यादव के मुख्य हत्यारे मुकेश राय और राजेश राय की गिरफ्तारी की मांग के साथ ही तत्कालीन बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार का मोबाइल डिटेल्स भी सार्वजनिक करने की मांग किया है।

संगठन के लोगों ने कहा कि आगामी 13 सितम्बर तक यदि जिले की पुलिस द्वारा मुकेश राय और राजेश राय की गिरफ्तारी नहीं होती है तो राष्ट्रीय यादव सेना पूरे जिले में आर-पार की लड़ाई लदाने को बाध्य होगी।

 आज के जनसम्पर्क कार्यक्रम में राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाअध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, जिला संरक्षक धनेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष सकलदेव यादव, गांवा प्रखंड युवाध्यक्ष अखिलेश यादव,तिसरी प्रखंड अध्यक्ष लालू यादव, प्रखंड मीडिया प्रभारी प्रदीप यादव ,गांवां-तिसरी प्रखंड कमेटी के युवा सदस्य सहित काफी लोग शामिल थे l

फरार दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरार दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गिरिडीह :  9 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के एक आरोपी को जिले की डुमरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय आरोपी सिकंल मंडल गांव की ही एक युवती के साथ बीते वर्ष 2019 के नवंबर माह में दुष्कर्म किया था। घटना के दुसरे दिन पीड़िता ने डुमरी थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

घटना के सम्बंध में बताया गया कि पीड़िता के घर पर आरोपी ने अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए लगाया था। चार्ज किए गए मोबाइल को लेने के बहाने आरोपी सिकंल मंडल उसके घर में घुसा और युवती को अकेला पा कर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। 

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को डुमरी पुलिस ने आरोपी युवक को पूरनी गांव स्थित उसके घर से ही नौ माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता पायी।

फरार हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये बेंगाबाद पुलिस ने झोंकी ताकत

फरार हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये बेंगाबाद पुलिस ने झोंकी ताकत
गिरिडीह : राजद नेता के कैलाश यादव की हत्या और भाजपा नेता इन्द्रलाल वर्मा पर  पर जानलेवा हमले समेत दर्जन भर से अधिक अपराधिक मामलों में फरार चल रहे मोतीलेदा गांव निवासी राजेश राय और उसके भाई मुकेश राय को दबोचने के लिए गिरिडीह जिले की बेंगाबाद पुलिस ने अपना पूरा ताकत झोंक दिया है।

फरार चल रहे दोनों आरोपी भाईयों की गिरफ्तारी के लिये अब बेंगाबाद पुलिस ने भी तेवर कड़े कर लिए है। सदर एसडीपीओ कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस जल्द ही दोनों आरोपी भाईयों के घर फरार होने का इश्तिहार चस्पा कर सकती है। इसके बाद भी दोनों फरार रहे, तो उनके घर की कुर्की जब्ती का वांरट गिरिडीह कोर्ट से ले सकती है। इसके लिए बेंगाबाद थाना पुलिस ने कोर्ट से इश्तिहार निर्गत कराने के लिए प्रे कर दिया है। कोर्ट से इश्तिहार निर्गत होने के तुंरत बाद बेंगाबाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरु करेंगी।

गौरतलब है कि बीते 25 अगस्त की रात राजद नेता कैलाश यादव की पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। उनके साथ ही उनके ही दुपहिया पर सवार भाजपा नेता इन्द्रलाल वर्मा पर भी जानलेवा हमला किया गया था। इन्द्रलाल वर्मा फिलवक्त धनबाद में इलाजरत है।  घटना के बाद मृतक के भाई ने बेंगाबाद थाने में मामला दर्ज कराया था। जिंसमे निलंबित मुखिया सुखदेव राय उनके पुत्रों समेत कईं को नामजद किया था। 

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अब तक सुखदेव राय समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी भाई अभी भी पुलिस के गिरफ्त से फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिये बेंगाबाद पुलिस ने कमर कस लिया है।

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

तीन फरार हत्यारोपियों के घर हुई कुर्की जब्ती

तीन फरार हत्यारोपियों के घर हुई कुर्की
गिरिडीह : जमीन विवाद में हत्या मामले में फरार चल रहे जिले के सरिया थाना क्षेत्र के तीन हत्यारोपियों के घरों में मंगलवार को कुर्की जब्ती की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की न्यायालय के आदेश के आलोक में उक्त कुर्की जब्ती की कार्रवाई सरिया पुलिस द्वारा मंगलवार को की गई।

वर्ष 2004 में सरिया के सिमराबेड़ा में ज़मीन विवाद में तीन लोगों की हत्या मामले में 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में 10 आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। वहीं एक माह पूर्व तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा दिया था।

सरिया थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने बताया कि उस मामले के तीन आरोपी राजेंद्र यादव, माधव महतो, सोना महतो फरार चल रहे है। उन तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। बताया कि इस दौरान  न्यायालय से जारी आदेश के आलोक में मंगलवार को तीन फरार आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की गई।

बिजली नही रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली मिस्त्री को बनाया वंधक, आश्वासन के बाद छोड़ा

बिजली नही रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली मिस्त्री को बनाया वंधक, आश्वासन के बाद छोड़ा
जमुआ/गिरिडीह : विगत एक सप्ताह से बिजली संकट से जूझ रहे हरला पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को अंततः आक्रोशित हो विद्युत विभाग के बिजली मिस्त्री को बंधक बना लिया। सूत्रों के अनुसार वह बिजली मिस्त्री प्राइवेट रूप में काम करता है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली मिस्त्री राजू वर्मा एवं सुशील वर्मा को ग्रामीणों के द्वारा बंधक बनाया गया था लेकिन तुरंत काम कर देने के आश्वासन के बाद छोड़ दिया गया। बताया कि बिजली मिस्त्री इस क्षेत्र में काम करते हैं। लेकिन बिजली समस्या का निदान नहीं हो पा रहा था। वे लोग मनमानी रूप से लाइन जोड़ने का काम करते आ रहे हैं। जिसका विरोध लोगो ने किया। विरोध करने वालों में राम रतन कुमार यादव, सिकंदर कुमार यादव, रविंद्र कुमार यादव ,सदानंद कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, प्रकाश यादव आदि लोग शामिल थे।
विदित हो कि विद्युत विभाग ने हरला पंचायत को नगर पालिका क्षेत्र घोषित कर रखा है। बावजूद इसके इस क्षेत्र के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जबकि नगरपालिका क्षेत्र के नाम पर अधिक बिजली बिल का भुगतान लोगों को करना पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि जमुआ प्रखंड मुख्यालय और जमुआ थाना समेत अन्य सभी सरकारी कार्यालय हरला पंचायत की जमीन पर ही विधमान है। बावजूद इसके हरला पंचायत के लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र ही बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे,जिसकी सारी जिम्मेवारी विद्युत महकमा की होगी। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पत्र भी सौंपा गया है, लेकिन बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है ।

दो दिनों से पानी सप्लाई बंद, परेशान लोग साइकिल से ढो रहें पीने का पानी

दो दिनों से पानी सप्लाई बंद, परेशान लोग साइकिल से ढो रहें पीने का पानी
बगोदर/गिरिडीह : बगोदर व उसके आसपास के क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से पानी सफाई पूर्ण रूप से बाधित है। जिससे लोगों की भारी परेशानी हो रही है। लोग जहां-तहां से पानी लाकर अपनी आवश्यकता पूरी कर रहे हैं। 

2 दिनों से पानी सप्लाई पूरी तरह से ठप रहने से बगोदर के लोग विभाग के प्रति काफी आक्रोशित है। बता दें कि बगोदर थाना गेट के समीप जल मीनार लगा है जहां से लोग किसी तरह साइकिल से डब्बे में पानी भरकर एक दो किलोमीटर तक अपने घर ले जा रहे हैं और अपनी प्यास बुझा रहे है। 

बगोदर के विश्वनाथ शाह ने बताया कि पिछले 2 दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि इसी तरह पानी सप्लाई बाधित रहा तो हम बगोदर के लोग आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 

 एक तरफ जहां पानी की समस्या से बगोदर के लोग परेशान है वही दूसरी तरफ बिजली की लचर व्यवस्था से भी परेशान है। बिजली आ सनम जा सनम की तरह है।बिजली आंख मिचौनी कर रही है। पलक झपकते ही बिजली चली जाती है। इस संबंध में जलसहिया के पति बबलु राणा ने बताया कि बिजली की अधिक वोल्टेज आने के कारण मोटर जल गई है। जिसके कारण पानी सप्लाई बाधित है। मोटर मरम्मति कार्य किया जा रहा है।

दस माह से नहीं मिला है जलसहिया को मानदेय, आर्थिक स्थिति दयनीय

दस माह से नहीं मिला है जलसहिया को मानदेय, आर्थिक स्थिति दयनीय
जमुआ/गिरिडीह : प्रखण्ड स्थित आम बगान में मंगलवार को  हरला संकुल जलसहिया संघ की बैठक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि पंचायत  से राज्यस्तर तक कि सभी जलसहिया को एकजुट हो कर आगामी 21 सितंबर को रांची में आहूत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाना है। इसके लिये सभी जलसहिया को काफी मजबूत के साथ अपनी उपस्थित दर्ज करना होगा।

मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सितारा प्रवीण ने कहा कि जल सहिया की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। दस माह से मानदेय भुगतान नही किया गया है। शौचालय निर्माण का प्रोत्साहन राशि, शौचालय जियो टैग का प्रोत्साहन राशि, चापानल का सर्वे का प्रोत्साहन राशि समेत अन्य कार्य का प्रोत्साहन राशि बकाया है। इसके बावजूद जलसहिया का कार्य दूसरे विभाग के लोग से करवाया जाता है ऐसी परिस्थिति में जलसहिया आन्दोलन के लिए बाध्य है।

बैठक में संघ की प्रखंड कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, जलसहिया बबिता देवी,बरेणु कुमारी महतो, उषा देवी, बबिता देवी, समीना खातून, हजुना खातून, यशोदा कुमारी, बेबी देवी, मुन्नी खातून, मुंकि कुमारी आदि मौजूद थे।