अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा के झारखंड सह प्रभारी बनाये गए डॉ.अशोक वर्मा
जमुआ/ गिरिडीह : अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा के झारखंड़ सह प्रभारी बनाये गए डॉ अशोक कुमार वर्मा। श्री वर्मा अपने जीवनकाल में अपने जाति समाज एवं समाज मे दबे कुचलों के लिए रात दिन संघर्ष करते रहें हैं। चाहे वह समाज सेवा हो या निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा यह लगातार निस्वार्थ अपनी सेवा देते आएं हैं। अपने प्रखंड जिला एवं प्रदेश में समाज सेवा एवं चिकित्सा के क्षेत्र अपनी एक मजबूत पहचान स्थापित किये हैं।
डॉ वर्मा को कुशवाहा समाज के अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा ने झारखण्ड प्रदेश का सह प्रभारी के पद पर मनोनित किया है।
डॉ अशोक कुमार वर्मा को अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा का झारखंड़ प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किये जाने पर जिला कुशवाहा संघ प्रबुद्ध मंच के जिला प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, प्रभु वर्मा, कपिल वर्मा, झारखंड़ पिछड़ा चेतना मंच प्रदेश महिला महामंत्री पार्वती वर्मा, राखी सोनी, साक्षी श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा, आदि ने बधाई दिया है। कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा ने झारखंड़ में संगठन को काम करने वाले को स्थान दिया है इनके कार्यकाल मे संगठन को मजबूती मिलेगा।
नवनियुक्त झारखंड़ सह प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर संगठन को मजबूत कर जिला कुशवाहा संघ के साथ तालमेल कर संगठन को धारधार बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कैलाश यादव की निर्मम हत्या एवं भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा पर जान लेवा हमला करने वाले अभियुक्तों को फांसी की सजा मिले। झारखंड़ सरकार पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा दें। अगर सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से मदद नही किया तो अखिल भारतीय कुशवाहा क्षेत्रीय महासभा के बैनर तले जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें