बुधवार, 9 सितंबर 2020

गांवा के पूर्णा डाबर नदी में मिले शव की हुई पहचान

गांवा के पूर्णा डाबर नदी में मिले शव की हुई पहचान
मृतक मछली पकड़ने के दौरान अपने साथियों के साथ नदी में बह गया था

गिरिडीह : जिले के गांवां थाना क्षेत्र में बुधवार को पूर्णा डाबर नदी के किनारे झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गयी है। मृतक युवक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के खटोरी पंचायत के अमझर निवासी रामु बास्के के रूप में की गई। बताया गया कि रामू मछली पकड़ने के दौरान बीते सोमवार को बह गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे जिले के गावां थाना क्षेत्र के पूर्णा डाबर नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी। मृतक युवक का शव स्टेडियम के नीचे नदी किनारे झाड़ियों के बीच औंधेमुंह पड़ी थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

मृतक युवक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के खटौरी पंचायत अंतर्गत अमझर गांव के रामू बासके के रूप में की गई है. बताया गया कि सोमवार की दोपहर रामू बासके गांव के ही झरी मुर्मू, मनेल बासके के साथ गांव से दो किलोमीटर दूर कुंडा नदी उर्फ सकरी नदी में मछली पकड़ रहा था, इस दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी में मछली मार रहे रामू बासके, झरी मुर्मू और मनेल बासके पानी के तेज बहाव में बहने लगे। इस दौरान झरी मुर्मू और मनेल बासके नदी में एक पेड़ पकड़कर अपनी जान बचा पाए लेकिन रामू नदी में बह गया।

घटना की जानकारी के बाद रामू के परिजन और ग्रामीण नदी में बहे युवक रामू बासके को खोज में निकल पड़े। इस बीच काफी खोजबीन की गई लेकिन शव कंही नहीं मिला। 2 दिन बाद बुधवार को गावां में रामू का शव मिला। रामू का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें