बुधवार, 19 अगस्त 2020

मजदूरों की समस्या को नजरअंदाज न करे सरकार : शुभम

मजदूरों की समस्या को नजरअंदाज न करे सरकार : शुभम

गांवां/गिरिडीह : इस कोरोना काल मे मजदूरो की हालत बहुत ही दयनीय हो गयी है। सरकार भी मजदूरो की समस्याओं को दूर करने के दिशा में पूर्णरूपेण सफल नही दिख रही है। उक्त बातें झारखंड प्रवासी मजदूर संघ के गिरिडीह जिलाध्यक्ष शुभम भानु ने बुधवार को गांवां में मजदूरो की समस्या पर बात चीत करते हुए कहा। 

उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरो का हालात ऐसा हो गया है कि वो अपने जान को जोखिम में डाल कर पुनः रोजगार की तलाश में घर छोड़ कर दूसरे शहरों में प्रस्थान करने को विवश होने लगे है। कतिपय असहाय गरीब, किसान, मजदूर ऐसे भी है जो अपने कामो के लिए ब्लॉक के चक्कर लगा लगा के परेशान हो रहे है, लेकिन कोई उनकी न तो सुनने वाले है और न ही मदद करने वाला। ऐसे में झारखंड प्रवासी मजदूर संघ एक सार्थक कदम के साथ उनकी मदद करने को तत्पर है। 

श्री भानु मौके पर सूबे की सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि झारखण्ड प्रवासी मजदूर संघ सूबे की सरकार से मांग करती है कि वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन योजना को लाभुकों तक बिना विलंब के पहुचाया जाए। वार्ड स्तरीय कैम्प लगा कर गरीबो की समस्याओं का समाधान किया जाए तथा मनरेगा योजना का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए ताकि बेरोजगार मजदूरो को रोजगार मिल सके।

सड़क दुर्घटना में मृत तिसरी के दम्पति का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार

सड़क दुर्घटना में मृत तिसरी के दम्पति का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार
        अबोध पुत्रों ने दी माता पिता को मुखाग्नि


गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चिलगिली गांव के माइका व्यवसायी संदीप बरनवाल व उनकी पत्नी पम्मी देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए कलवा नदी ले जाया गया, जहां 9 वर्षीय पुत्र शीर्षराज व 7 वर्षीय पृथ्वीराज ने माता-पिता को मुखाग्नि दी।

 बता दें कि सोमवार की दोपहर गिरिडीह-तिसरी मुख्य सड़क के थंबाचक में महुआ पेड़ में वैगनार कार की जोरदार टक्कर हो गई थी, जिसमें 40 वर्षीय संदीप बरनवाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि पत्नी पम्मी देवी बुरी तरह जख्मी हो गई थी। उसे बेहतर इलाज के लिए परिजन दुर्गापुर ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

सड़क दुर्घटना में एक साथ पति-पत्नी की मौत होने से परिवार वालों को काफी सदमा पहुंचा है। उक्त दंपती अपने पीछे दो पुत्र को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद संदीप का शव मंगलवार की सुबह दस बजे घर पहुंचा, जबकि उसकी पत्नी का शव देर शाम को घर लाया गया। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ कलवा नदी में किया गया। माता-पिता को अबोध बालक द्वारा मुखाग्नि देने का दृश्य काफी गमगीन था।

आम के पेड़ पर फंसी के फंदे से झूल कर युवक ने दे दी जान

आम के पेड़ पर फंसी के फंदे से झूल कर युवक ने दे दी जान
गिरिडीह : आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा उससे झूल कर एक युवक ने जान दे दिया। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बड़कीटांड़ निवासी स्व. टुपलाल महतो के पुत्र प्रकाश यादव के रूप में की गयी है। 

मृतक युवक शादी सुदा बताया जाता है। जिसका ससुराल सिमराढाब था और उसके ससुर का नाम पूरण महतो बताया जाता है। बुधवार की दोपहर युवक ने थाना क्षेत्र के पेसराटांड़ पुल के बगल से बड़कीटांड़ को जाने वाली मार्ग में स्थित नाला पर बने पुलिया के समीप के एक आम के पेड़ की अंतिम ऊंचाई पर चढ कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।

युवक के आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नही चल पाया है। घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को पेड़ से उतार अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है। साथ ही पुलिस घटना के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। इस बीच सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

अभाविप ने सिन्दरी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, किया पाँच सूत्री मांग

पाँच सूत्री मांग को ले अभाविप ने सिन्दरी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
सिन्दरी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिन्दरी नगर इकाई द्वारा सिन्दरी कालेज में स्नातकोत्तर (पी•जी•) एवं बी•एड• की पढ़ाई चालू करने के संबंध कॉलेज के प्राचार्य को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। 

पूर्व नगर मंत्री अंकित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्राचार्य को सौंपे गए ज्ञापन में अ•भा•वि•प• ने मांग किया है कि यूजी की पढ़ाई के बाद अब पीजी कोर्स एवं बीएड की पढ़ाई यहां संचालित की जाए। ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि महाविद्यालय में बीए में-1,154 बीएससी में-476 बी•कॉम में-464 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। इन्हें उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए बाहर के कॉलेजों में जाना पड़ रहा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी इतने सक्षम नही है की वे बाहर के कॉलेजों मे जाकर शिक्षा ग्रहण कर सके। इस कारण कई विद्यार्थी का भविष्य अंधकार मय हो रहा। छात्रों के भविष्य को ध्यान पर रखते हुए। पीजी एवं बीएड की पढ़ाई की शुरूआत इसी सत्र से कॉलेज में शुरू की जाए ताकि छात्रों का भविष्य उज्जवल बन सके।

सौपे गये पाँच सूत्री मांग में:-
१) सिन्दरी महाविद्यालय सिंदरी में जल्द से  जल्द पीजी की पढ़ाई चालू की जाए।
२) सिंदरी महाविद्यालय में बस की सुविधा जल्द से जल्द शुरू की जाए ताकि दूर से आने वाले छात्र-छात्राओं को असुविधा ना हो।
३) सभी छात्र छात्राओं के लिए चार लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना होने पर गरीब छात्र छात्राएं अपना इलाज स्वास्थ्य बीमा के तहत करा सके।
४) केंद्रीय महाविद्यालय में सभी छात्र छात्राओं के लिए जल्द से जल्द वाईफाई फ्री कैंपस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
५) केंद्रीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शिकायत पेटी की व्यवस्था कराई जाए शामिल है।

मौके पर अंकित ने कहा महाविद्यालय को प्रारंभ हुए लगभग 57 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी तक छात्र केवल महाविद्यालय में स्नातक तक ही पढ़ाई कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत बीएससी, बीए, बी•कॉम का ही कोर्स हो पा रहा है। कॉलेज में स्नातकोत्तर एवं बीएड की पढ़ाई नही हो पा रही है। 

मौके पर अभाविप कॉलेज इकाई के सागर कुमार  ने कहा कि विगत वर्षों ने अ•भा•वि•प• पीजी एवं बी•एड• की मांग कर रही हैं हर बार झूठी संतावना दे दी जाती हैं मगर अब हम सभी छात्र के साथ न्याय नही होता हैं तो अ•भा•वि•प• चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर अभाविप प्रतिनिधि मंडल के सदस्य संदीप कुमार, राहुल कुमार, हर्षित कुमार आदि उपस्थित थे।

मंगलवार, 18 अगस्त 2020

सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत, पिता चोटिल, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत, पिता चोटिल, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद प्रखण्ड के  हाडोडीह गाँव निवासी विजय सिंह उर्फभालू सिंह  अपने दस वर्षीय पुत्र के साथ मनसा पूजा में शामिल होने बाइक से गांडेय जा रहे थे। 

गांडेय के पनदनिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में भालू सिंह के 10 वर्षीय पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि भालू सिंह को हल्की चोटें आई है। 
घटना के बाद ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने गांडेय महेशमुण्डा पथ को जाम कर दिया है और घटना की सूचना गांडेय पुलिस को दे दिया है। अंतिम सूचना मिलने तक पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची थी।

132/33 के वी ग्रिड सब स्टेशन जमुआ का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

132/33 के वी ग्रिड सब स्टेशन जमुआ का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
      क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब मिलेगा निर्बाध 
      बिजली  : केदार हाजरा

जमुआ/ गिरीडीह : जमुआ प्रखंड के कुरूमडीहा में बने बहु प्रतीक्षित 132/33 पावर ग्रिड सब स्टेशन का मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।

वंही स्थल पर समारोह पूर्वक उद्घाटन कार्य जमुआ के विधायक केदार हजरा ने किया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक केदार हजरा ने कहा यह क्षेत्र के विकास का मिल का पत्थर है।  इस पावर ग्रिड सब स्टेशन से 80 हजार घर रोशन होंगे। कहा कि जमुआ, देवरी के अलावे धनवार, तीसरी और गांवां की जनता को इससे बुनियादी जरूरत बिजली की आपूर्ति होगी। उन्होंने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने का श्रेय सरकार स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को देते हुए कहा कि सबों के सम्मिलित सहयोग से ही यह पूरा हो सका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। कार्यक्रम विद्युत संचरण मण्डल देवघर के उप महाप्रबंधक वी पी झा, के फ्लो मोर कम्पनी के उपाध्यक्ष एन. के झा, कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रवि सिंह, संचारण अंचल देवघर के महाप्रबन्धक  संजीव कुमार वर्णवाल, जमुआ बीडीओ बिनोद कर्मकार, जीप सदस्य अनिता देवी, भाजपा नेता सुभाष सिन्हा, उत्तम लाला, दशरथ वर्मा, अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, के डी सिंह, महेंद्र कुमार, कैलाश साव, अजीत दुबे, सिकन्दर फ़ॉल्टन, अनिल यादव सहित कई लोग थे। 


इलाज के अभाव में हुई पचम्बा के सीमेंट दुकान संचालक अनिल कंधवे की मौत

इलाज के अभाव में हुई पचम्बा के सीमेंट दुकान संचालक अनिल कंधवे की मौत
गिरिडीह : शहर की उपनगरी पचम्बा में संचालित साईं सीमेंट के संचालक अनिल कंधवे की इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर मौत हो गयी।

          मृतक अनिल कंधवे का फाइल फोटो


पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल सुगर रोग से ग्रसित थे। बीती रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ी उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। लेकिन उनका सुगर 450 के ऊपर पहुंच गया था जिस कारण चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया।

परिजन रात में ही उन्हें लेकर रांची पहुंचे। लेकिन रांची के किसी भी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नही लिया। एक अस्पताल में उनकी जांच की गई जिसमें वह कोरोना संक्रमित नही पाये गये बाबजूद उन्हें उस अस्पताल ने भर्ती नही लिया। रात भर मरीज को लेकर परिजन अस्पताल दर अस्पताल भटके रहे। अंततः अहले सुबह रिम्स में उन्हें दाखिला मिला जंहा इलाज शुरू होते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक अनिल कंधवे परिवार के इकलौता कमाऊ सदस्य से उनके तीन पुत्र हैं जो सभी अभी काफी छोटे है। उनकी मौत से परिवार पर घोर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह : 60 बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरिडीह के एसपी अमित रेणु ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 13 अगस्त को ठगी की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना में इस बाबत एक कांड संख्या 206/20 दर्ज कर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त मनोज कुमार की गिरफ्तारी रांची के डोरंडा स्थित महावीर नगर संत अरविंदो स्कूल के पास से की गई। मनोज मूलतः बिहार के पटना स्थित पालीगंज थाना के पुरानी बाजार का रहने वाला है।

एसपी ने बताया कि इसने नेशनल बोर्ड ऑफ स्कोलरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट नाम से एक निजी ट्रस्ट बनाकर कुछ व्यक्तियों को किसी स्कूल में नियुक्ति किये जाने की बात कहकर लुभाया। उसके बाद पैसे लेकर अपॉइंटमेंट लेटर जारी कर नियुक्ति भी करवा दी। लेकिन काम करने के बाबजूद मानदेय नहीं मिलने पर कुछ व्यक्तियों ने आपत्ति जताया और नियुक्ति में लिए गए पैसे लौटाने की मांग किया। उसके बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाया। बताया कि पूछताछ के क्रम में मनोज कुमार ने अपना दोष स्वीकार किया है। उसने गिरिडीह के अलावे साहिबगंज पाकुड़ आदि जिलों में भी इस तरह की ठगी के बाद बताई है।

एसपी ने बताया कि अपॉइंटमेंट लैटर मनोज कुमार के सिग्नेचर से जारी किया गया है।  ट्रस्ट के अपॉइंटमेंट लैटर से सरकारी विद्यालयों में लोगों की नियुक्ति कैसे हो गई  यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सरकारी सेवक की संलिप्तता सामने आती है तो उनके उपर भी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ भी कर रही है। एसपी ने बताया कि संस्था के लैटर पेड पर सरकारी विद्यालय में नियुक्ति हुई है तो निश्चित तौर पर शिक्षा विभाग से जुड़े किसी न किसी व्यक्ति की मिलीभगत अवश्य रही होगी। बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है। 

बहरहाल पुलिस गिरफ्तार मनोज कुमार के बैंक डिटेल को खंगाला रही है। इसके एकाउंट में पैसे कंहा से आये और फिर  किसके एकाउंट में ट्रांसफर हुये है। आशंका जताया जा रहा है कि इसके पीछे कई सफेदपोश लोगों की मिली भगत अवश्य रही होगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर पैनी निगाह रख कर जांच पड़ताल में जुटी है।

एक ही रात में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में की नकदी समेत हजारो की चोरी

एक ही रात में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में की नकदी समेत हजारो की चोरी
बगोदर/ गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग जगहो पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने दो दुकानों से नगदी समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
 बताया जाता है चोरों ने एक दुकान की शटर तोड़कर व दुसरे  दुकान का ताला तोड कर नगदी समेत हजारों रूपये की सामान की चोरी कर ली। दोनों दुकान के मालिकों ने मंगलवार को बगोदर थाना मे अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है।  

बगोदर तिरहा मोड के दुकान मालिक योगेश्वर साव ने बगोदर थाने में आवेदन देकर बताया है कि  8 हजार 790 रूपये सहित दो हजार के सामान अज्ञात चोरों के द्वारा शटर डेढा करके चोरी कर ली। वही दुसरी घटना कुसमरजा पंचायत के घोषको गांव की है।जहां चोरों ने घनश्याम रजक की दुकान से दस हजार रूपये की सामान की चोरी कर ली। वही बगोदर पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है

वज्रपात से एक युवक की मौत, 5 अन्य घायल

वज्रपात से एक युवक की मौत, 5 अन्य घायल

 गांवां/गिरिडीह: गांवां थाना अंतर्गत सरुवा गांव में मंगलवार की दोपहर वज्रपात होने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि 5 अन्य युवक घायल हो गये। मृतक युवक सेरुवा निवासी सहदेव मिस्त्री का 18 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र मिस्री है। 

बताया जाता है कि राजेन्द्र मिस्त्री अपने कुछ मित्रों के साथ मवेशी चराने खेत की तरफ गए हुए थे। वहां वह दोपहर लगभग 1 बजे अपने मित्रों के साथ मोबाइल में फ़िल्म देख रहा था। तभी अचानक बिजली चमकी और वज्रपात हो गई। वज्रपात की चपेट में आने से राजेन्द्र मिस्त्री की मौके पर मौत हो गयी और उसके 5 अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र गांवां में उपचार चल रहा है। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में झड़प, कई घायल

जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में झड़प, कई घायल
जमुआ/गिरीडीह :  हीरोडीह थाना क्षेत्र के झारखंडी गाँव मे रविवार शाम दो सगा भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प में दोनों और से कई लोग चोटिल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दियायी है।

बता दें कि गांव के बालेशवर कुशवाहा एंव राजेन्द्र कुशवाहा दोनो भाइयो की जमीनी विवाद कई साल से चल रहा है। जिससे दोनों के बीच मनमुटाव बना हुआ है।

घटना के बाबत एक पक्ष राजेन्द्र कुशवाहा का आरोप है कि उनकी पत्नी गंगोत्री देवी जब खेत की और गयी थी तो दूसरे पक्ष के बालेश्वर कुशवाहा के परिजनों ने उसके साथ वेवजह मारपीट किया। जिससे उनकी पत्नी का माथा फट गया और हाथ मे भी गंभीर रूप चोटे आयी है।दूसरी ओर बालेश्वर कुशवाहा ने उनके पुत्र पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की जिससे वह भागकर जान बचाया।

जबकि दूसरे पक्ष बालेश्वर कुशवाहा की पत्नी ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में कहा कि उनके पति बालेश्वर कुशवाहा पर राजेन्द्र वर्मा के परिजनों अचानक हमला कर दिया जिससे उनका माथा फट गया।  उनके पुत्रों के साथ भी उन लोगों ने मार पीट किया है। जिससे दोनों चोटिल हो गए है। 

बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के दिये आवेदन के आलोक में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

व्यवहार न्यायालय परिसर में 29 अगस्त को होगा बीमा लोक अदालत का होगा आयोजन

व्यवहार न्यायालय परिसर में 29 अगस्त को होगा बीमा लोक अदालत का होगा आयोजन 
जमुआ/गिरीडीह :  आगामी 29 अगस्त को बीमा लोक अदालत का ऑनलाइन आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में आयोजित होगा। उक्त जानकारी पीएलवी सुबोध कुमार साव ने ग्रामीण विधिक सहायता केन्द्र चकमन्जो में उपस्थिति ग्रामीणों को दी।

उन्होंने बताया कि झालसा रांची के निर्देशा पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दीपकनाथ तिवारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम के आदेशानुसार उक्त बीमा लोक अदालत का आयोजन होगा। कहा कि यदि बीमा संबंधित वाद विवाद है तो डालसा से ऑनलाइन संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
मौके पर उपस्थित समसुद्दीन अंसारी, छोटू कुमार शर्मा, प्रमिला देवी, जितेंद्र शर्मा, मुमताज़ अंसारी, खतीजा खातून आदि मौजूद थे।