मंगलवार, 18 अगस्त 2020

वज्रपात से एक युवक की मौत, 5 अन्य घायल

वज्रपात से एक युवक की मौत, 5 अन्य घायल

 गांवां/गिरिडीह: गांवां थाना अंतर्गत सरुवा गांव में मंगलवार की दोपहर वज्रपात होने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि 5 अन्य युवक घायल हो गये। मृतक युवक सेरुवा निवासी सहदेव मिस्त्री का 18 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र मिस्री है। 

बताया जाता है कि राजेन्द्र मिस्त्री अपने कुछ मित्रों के साथ मवेशी चराने खेत की तरफ गए हुए थे। वहां वह दोपहर लगभग 1 बजे अपने मित्रों के साथ मोबाइल में फ़िल्म देख रहा था। तभी अचानक बिजली चमकी और वज्रपात हो गई। वज्रपात की चपेट में आने से राजेन्द्र मिस्त्री की मौके पर मौत हो गयी और उसके 5 अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र गांवां में उपचार चल रहा है। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें