मंगलवार, 18 अगस्त 2020

132/33 के वी ग्रिड सब स्टेशन जमुआ का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

132/33 के वी ग्रिड सब स्टेशन जमुआ का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
      क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब मिलेगा निर्बाध 
      बिजली  : केदार हाजरा

जमुआ/ गिरीडीह : जमुआ प्रखंड के कुरूमडीहा में बने बहु प्रतीक्षित 132/33 पावर ग्रिड सब स्टेशन का मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।

वंही स्थल पर समारोह पूर्वक उद्घाटन कार्य जमुआ के विधायक केदार हजरा ने किया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक केदार हजरा ने कहा यह क्षेत्र के विकास का मिल का पत्थर है।  इस पावर ग्रिड सब स्टेशन से 80 हजार घर रोशन होंगे। कहा कि जमुआ, देवरी के अलावे धनवार, तीसरी और गांवां की जनता को इससे बुनियादी जरूरत बिजली की आपूर्ति होगी। उन्होंने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने का श्रेय सरकार स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को देते हुए कहा कि सबों के सम्मिलित सहयोग से ही यह पूरा हो सका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। कार्यक्रम विद्युत संचरण मण्डल देवघर के उप महाप्रबंधक वी पी झा, के फ्लो मोर कम्पनी के उपाध्यक्ष एन. के झा, कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रवि सिंह, संचारण अंचल देवघर के महाप्रबन्धक  संजीव कुमार वर्णवाल, जमुआ बीडीओ बिनोद कर्मकार, जीप सदस्य अनिता देवी, भाजपा नेता सुभाष सिन्हा, उत्तम लाला, दशरथ वर्मा, अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, के डी सिंह, महेंद्र कुमार, कैलाश साव, अजीत दुबे, सिकन्दर फ़ॉल्टन, अनिल यादव सहित कई लोग थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें