मंगलवार, 18 अगस्त 2020

इलाज के अभाव में हुई पचम्बा के सीमेंट दुकान संचालक अनिल कंधवे की मौत

इलाज के अभाव में हुई पचम्बा के सीमेंट दुकान संचालक अनिल कंधवे की मौत
गिरिडीह : शहर की उपनगरी पचम्बा में संचालित साईं सीमेंट के संचालक अनिल कंधवे की इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर मौत हो गयी।

          मृतक अनिल कंधवे का फाइल फोटो


पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल सुगर रोग से ग्रसित थे। बीती रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ी उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। लेकिन उनका सुगर 450 के ऊपर पहुंच गया था जिस कारण चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया।

परिजन रात में ही उन्हें लेकर रांची पहुंचे। लेकिन रांची के किसी भी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नही लिया। एक अस्पताल में उनकी जांच की गई जिसमें वह कोरोना संक्रमित नही पाये गये बाबजूद उन्हें उस अस्पताल ने भर्ती नही लिया। रात भर मरीज को लेकर परिजन अस्पताल दर अस्पताल भटके रहे। अंततः अहले सुबह रिम्स में उन्हें दाखिला मिला जंहा इलाज शुरू होते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक अनिल कंधवे परिवार के इकलौता कमाऊ सदस्य से उनके तीन पुत्र हैं जो सभी अभी काफी छोटे है। उनकी मौत से परिवार पर घोर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें