आम के पेड़ पर फंसी के फंदे से झूल कर युवक ने दे दी जान
गिरिडीह : आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा उससे झूल कर एक युवक ने जान दे दिया। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बड़कीटांड़ निवासी स्व. टुपलाल महतो के पुत्र प्रकाश यादव के रूप में की गयी है।
मृतक युवक शादी सुदा बताया जाता है। जिसका ससुराल सिमराढाब था और उसके ससुर का नाम पूरण महतो बताया जाता है। बुधवार की दोपहर युवक ने थाना क्षेत्र के पेसराटांड़ पुल के बगल से बड़कीटांड़ को जाने वाली मार्ग में स्थित नाला पर बने पुलिया के समीप के एक आम के पेड़ की अंतिम ऊंचाई पर चढ कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
युवक के आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नही चल पाया है। घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को पेड़ से उतार अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है। साथ ही पुलिस घटना के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। इस बीच सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें