मजदूरों की समस्या को नजरअंदाज न करे सरकार : शुभम
गांवां/गिरिडीह : इस कोरोना काल मे मजदूरो की हालत बहुत ही दयनीय हो गयी है। सरकार भी मजदूरो की समस्याओं को दूर करने के दिशा में पूर्णरूपेण सफल नही दिख रही है। उक्त बातें झारखंड प्रवासी मजदूर संघ के गिरिडीह जिलाध्यक्ष शुभम भानु ने बुधवार को गांवां में मजदूरो की समस्या पर बात चीत करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरो का हालात ऐसा हो गया है कि वो अपने जान को जोखिम में डाल कर पुनः रोजगार की तलाश में घर छोड़ कर दूसरे शहरों में प्रस्थान करने को विवश होने लगे है। कतिपय असहाय गरीब, किसान, मजदूर ऐसे भी है जो अपने कामो के लिए ब्लॉक के चक्कर लगा लगा के परेशान हो रहे है, लेकिन कोई उनकी न तो सुनने वाले है और न ही मदद करने वाला। ऐसे में झारखंड प्रवासी मजदूर संघ एक सार्थक कदम के साथ उनकी मदद करने को तत्पर है।
श्री भानु मौके पर सूबे की सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि झारखण्ड प्रवासी मजदूर संघ सूबे की सरकार से मांग करती है कि वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन योजना को लाभुकों तक बिना विलंब के पहुचाया जाए। वार्ड स्तरीय कैम्प लगा कर गरीबो की समस्याओं का समाधान किया जाए तथा मनरेगा योजना का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए ताकि बेरोजगार मजदूरो को रोजगार मिल सके।