रविवार, 19 जुलाई 2020

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया 6 जिलाध्‍यक्ष के नामो की घोषणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया  6 जिलाध्‍यक्ष के नामो की घोषणा


हजारीबाग से अशोक यादव 

रामगढ़ से प्रवीण मेहता 

धनबाद (शहरी) से चंद्रशेखर सिंह, 

धनबाद (ग्रामीण) से ज्ञान रंजन, 

पूर्वी सिंहभूम से सौरभ चक्रवर्ती और 

साहेबगंज से रामदरश यादव।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 जिलाध्‍यक्षों के नामों की घोषणा की।

जिसमे से 6 जिलाध्‍यक्ष बनाए हैं। धनबाद में चंद्रशेखर सिंह, हजारीबाग में अशोक यादव और रामगढ़ में प्रवीण मेहता को भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्‍यक्ष बनाया है।

गौरतलब है कि भाजपा संगठन ने पहली बार धनबाद जिले को दो भागों में बांटते हुए शहरी और ग्रामीण के लिए दो अलग-अलग जिलाध्‍यक्षों की तैनाती की है। ज्ञान रंजन धनबाद ग्रामीण के जिलाध्‍यक्ष बनाए गए हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 जिलाध्‍यक्षों के नामों की घोषणा की। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 19 जिलों के जिलाध्‍यक्षों की घोषणा की थी।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी बीते दो दिनों से दिल्‍ली में जमे थे। इस क्रम में दोनों नेताओं ने संगठन और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात की। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने शनिवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले थे।

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने 4 जुलाई को प्रदेश कमेटी की नई टीम की घोषणा की थी। साथ ही 19 जिलों के जिलाध्‍यक्ष के नामों की भी घोषणा की गई थी

ये बनाये गये थे 19 जिलों के जिलाध्‍यक्ष

पाकुड़ -         बलराम दुबे
गोड्डा -           राजीव मेहता
देवघर-          नारायण दास
जामताड़ा-     सोमनाथ सिंह
बोकारो-        भरत यादव
गिरिडीह-       महादेव दुबे
कोडरमा-      नीतेश चंद्रवंशी
चतरा-          अशोक शर्मा
गढ़वा-          ओमप्रकाश केशरी
लातेहार-       हरेकृष्णा सिंह
लोहरदगा-     मनीर उरांव
गुमला-         अनूप अधिकारी
सिमडेगा-      लक्ष्मण बड़ाईक
खूंटी-            चंद्रशेखर गुप्ता
रांची ग्रामीण-  सुरेंद्र महतो
रांची महानगर- केके गुप्ता
पं. सिंहभूम-     विपीन पूर्ति
सरायकेला खरसावां-विजय महतो
जमशेदपुर महानगर-गुंजन यादव


झारखण्ड अन्दोलनकारी रघुनाथ तिवारी का मनाया गया चौथी पुण्यतिथि

झारखण्ड अन्दोलनकारी रघुनाथ तिवारी का मनाया गया चौथी पुण्यतिथि 
बगोदर/ गिरिडीह  : झारखंड के आंदोलनकारी स्वर्गीय रघुनाथ तिवारी का चौथी पुण्यतिथि अटका स्थित उनके पैतृक आवास में सादगी पुर्वक बनाया गया।  इस दौरान उनकी धर्मपत्नी  सोना देवी ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके 2 पुत्रों के अलावे जन सहारा केंद्र के प्रखंड समन्वयक ओम प्रकाश महतो समेत कई लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिया। 

झारखंड आंदोलनकारी रघुनाथ बाबू की जन्म सन 1942 में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के एक छोटे से गांव अटका में हुआ थी।  रघुनाथ बाबू झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में बढ़ चढ़ कर सहभागी रहे।
 1980 के दशक में उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुवात की। तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़े और एक बार कोडरमा संसदीय क्षेत्र से अपना भाग्य आजमाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
 बता दें कि रघुनाथ बाबू केसर ए हिंद जमीन मुक्ति आंदोलन के जनक रहे। आज भी लोग उन्हें उसी आंदोलन के प्रणेता के रूप में याद करते हैं।

 

आरएसएस ने किया पौधारोपण, लगाये 15 फलदार व छायादार वृक्षों का पौधा

आरएसएस ने किया पौधारोपण, लगाये 15 फलदार व छायादार वृक्षों का पौधा


गिरिडीह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गिरिडीह नगर इकाई ने रविवार को पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण के उद्देश्य से उसरी नदी के किनारे अवस्थित जिला संघ कार्यालय निर्मल कुटीर के पीछे खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण किया।


मौके पर आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह  मुकेश रंजन सिंह ने कहा कि यहां नीम, करम, पीपल और कटहल समेत 15 पौधा लगाया गया। कहा कि एक पेड़ लगाना 100 पुत्र के बराबर होता है। अतः इस वर्षा ऋतु में हरियाली को बढ़ाने हेतु आम जन को एक-एक वृक्ष को गोद लेकर उसे संरक्षित करना चाहिये ताकि पर्यावरण की रक्षा कर हम धरती को सुरक्षित रख सकें।



कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश सेठ उप महापौर, विकास चंद्र गौतम जिला प्रचारक, धर्मवीर नगर कार्यवाह, अजीत कुमार विस्तारक, सुजीत भदानी, अमित कुमार, विजय लाल, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्पपू, सोनू, रितेश, सिकंदर, आकाश आदि स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

जमुआ पुलिस ने किया चोरी की घटना का उद्भेदन, चार चोर गिरफ्तार

जमुआ पुलिस ने किया चोरी की घटना का उद्भेदन, चार चोर गिरफ्तार


बैटरी समेत मोटरसाइकिल बरामद


जमुआ/ गिरिडीह   :  जमुआ थाना पुलिस ने चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। इस दौरान पुलिस ने चोरी गये एचबीएल पावर सिस्टम लिमिटेड 12 वोल्ट का बैटरी 3 पीस और पावर जोन कंपनी का 12 वोल्ट बैटरी 1 पीस के साथ एक अपाची मोटरसाइकिल जे एच11 डब्लू 8581 भी बरामद किया है।

इस बाबत रविवार को जमुआ थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बीते 16 जुलाई को बसंत कुमार वर्मा पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत नावाडीह ने लिखित आवेदन दिया था कि तीन सोलर लाइट की बैटरी एवं एक ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी। उक्त आवेदन के आलोक में जमुआ थाना में कांड संख्या 163 / 2020 दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि उक्त कांड का उद्भेदन हेतु पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल विनय कुमार राम तथा जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए उक्त कांड का उद्भेदन किया और मामले के 4 अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में  निशू पटेल पिता विनोद कुमार वर्मा, विकास कुमार वर्मा पिता पोखन  महतो, दोनों ग्राम बरोटांड़, थाना जमुआ जिला गिरिडीह, पंकज कुमार वर्मा पिता महेंद्र कुमार वर्मा ,ग्राम बाघरा एवं उपेंद्र कुमार दास पिता सुकर दास ग्राम बोना भंडारीडीह, दोनों थाना  बेंगाबाद, जिला गिरिडीह शामिल है। जबकि एक अभियुक्त फरार है। फरार अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

एसडीपीओ ने बताया कि इस चोरी का मास्टरमाइंड पंकज कुमार वर्मा है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है और उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी गए चारों बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।

उक्त छापामारी दल में जमुआ पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम, जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार, परी0, पु0अ0 नि0अभिषेक कुमार रंजन, परि, पु0अ0नि0  मनीता कुमारी, स0अ0नि0 नरेश कुमार यादव ,स0 अ0 नि0 संजय कुमार छापामारी दल में शामिल थे ।

रविवार को बगोदर बाजार रहा स्वतःस्फूर्त बंद

रविवार को बगोदर बाजार रहा स्वतःस्फूर्त बंद 

व्यवसायियों ने लिया है एक सप्ताह बाजार बंद रखने का निर्णय


बगोदर/ गिरिडीह   : कोरोना महामारी की बढते प्रकोप को देखते हुए बगोदर के व्यवासायियों ने एक अपने प्रतिष्ठान दुकान स्वेच्छा पुर्वक एक सप्ताह बंद रखने का निर्णय लिया है। रविवार को इस स्वतःस्फूर्त बन्द  का खासा असर बगोदर बाजार में देखने को मिला। बगोदर बाजार के सभी कपड़ा, जूता चप्पल, मनिहारि और मोबाइल दुकाने बन्द रही।

विदित हो कि यंहा के सभी व्यवसायियों ने 19 जुलाई  से 25 जुलाई तक अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने निर्णय लिया है। बगोदर बाजार व्यावसायिक संघ से जुड़े एसके कंपलेक्स के मालिक भरत गुप्ता, सुनील स्वर्णकार, गौरी शंकर, विजय फुटवेयर अमजद खान विजय साव, महेंद्र कुमार, कारू साव, अशफाक खान  पिंकू साव इत्यादि ने बताया कि संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से और उसके फैलाव के चक्र को तोड़ने की नीयत से हम व्यवसायियों ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।

इनरव्हील क्लब ने किया पौधा और ब्लीचिंग पावडर का वितरण

इनरव्हील क्लब ने किया पौधा और ब्लीचिंग पावडर का वितरण
 गिरिडीह : इनरव्हील क्लब (Inner Wheel Club) द्वारा  पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से मुक्ति के उद्देश्य से मोतीलेदा गाव मे पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वंही उपस्थित लोगों के बीच ब्लोचिंग पावडर का भी वितरण किया गया।

सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा रविवार को मोती लेदा गांव के ग्रामीणों के बीच  प्रोजेक्ट की प्रेसीडेंट सुधा सिन्हा के नेतृत्व में 40 फलदार पौधो का वितरण किया गया। मौके पर  सुधा सिन्हा के अलावे वाइस प्रेसीडेंट शबाना रब्बानी और सीक्रेटरी रेखा तर्वे मुख्य रूप से उपस्थित थी।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने न केवल मास्क का ही बखूबी उपयोग किया था बल्कि सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन किया गया। 

मुस्कान ने अपने गांव बहुरियाडीह का नाम किया रोशन

मुस्कान ने अपने गांव बहुरियाडीह का नाम किया रोशन 

   मैट्रिक में 92 प्रतिशत अंक लाकर हुई अव्वल

जमुआ/ गिरीडीह :  जन कल्याण संगठन के सदस्य उदय शंकर देव की सुपुत्री मुस्कान कुमारी ने मैट्रिक में 92 प्रतिशत नंबर लाकर न केवल अपने गांव बहुरियाडीह का नाम रोशन किया बल्कि अपने वर्तमान निवास स्थान सिरसिया मुहल्ले का भी मान बढ़ाया है। 

मुस्कान की इस सफलता पर जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने मिठाई खिला कर उसका
हौसला अफजाही करते हुये उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कहा कि अनुशासित जीवन और कड़ी मेहनत के बूते ही जीवन के हर मुकाम पर आगे बढ़ा जा सकता है।  

सरिया : बज्रपात से हुई एक युवक की मौत

बज्रपात से सरिया में हुई एक युवक की मौत
गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हुई वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। 
मृतक युवक का नाम सिकन्दर मंडल बताया जाता है।

सरिया थाना क्षेत्र के नगरकेशवारी अंतर्गत सिमराटोला निवासी खागो मंडल का पुत्र सिकन्दर मंडल रविवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर के समय तेज बारिश के साथ बिजली भी कड़कने लगी। 

तेज बारिश के बीच हुई बज्रपात की चपेट में सिकन्दर आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों के विलाप और क्रंदन से पूरा इलाका शोक मग्न हो गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
 

झारखंड के 26 मजदूरो की हुई वतन वापसी, दुबई में फंसे थे सभी

झारखंड के 26 मजदूरो की हुई वतन वापसी, दुबई  में फंसे थे सभी
सर्वाधिक 17 मजदूर जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के


गिरिडीह :  झारखंड के 26 मजदूरो की सकुशल वतन वापसी शनिवार हुई हैं। यह सभी मजदूर दुबई के अबू धाबी में फंसे थे। इन मजदूरों में गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग के मजदूर शामिल हैं। इन मजदूरों ने भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी।

दुबई के अबू धाबी से वतन वापसी करने वाले मजदूरों में गिरिडीह के बगोदर, हजारीबाग के बिष्णुगढ़, टाटीझरिया और बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें सर्वाधिक 17 मजदूर जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जिनमे मुंडरो के संजय कुमार, विनोद महतो, भुवनेश्वर साव, खेतको के गुलाबचंद महतो, संजय कुमार महतो, विनोद महतो,  सुखदेव कुमार महतो, सरयू महतो, अर्जुन महतो, गोविंद महतो,पोचरी के महेश रविदास, संजय रविदास, सेवा रविदास, गंगा रविदास छत्रधारी रविदास, नंदकिशोर रविदास, अजय रविदास शामिल हैं।
जबकि हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के जोबर फुसरो के धानेश्वर कुमार,दशरथ महतो,सिरैय के बबलू रविदास,सारूकुदर के मुस्ताक अंसारी, टाटी झरिया थाना क्षेत्र के होलंग के मोहन महतो, बोकारो जिले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के सिधाबारा के अर्जुन रविदास, मनोज रविदास, दुलारचंद महतो ,टुकामेन महतो शामिल हैं। सभी मजदूरों ने इसके लिए समाजसेवी सिकन्दर अली के साथ-साथ सभी मिडिया वाले को धन्यवाद दिया हैं।

बताया गया कि यह सभी मजदूर एनसीसी कंपनी में सप्लायर में काम रहे थे। लेकिन पिछले चार महीने से इन्हें  वेतन नहीं दिया जा रहा था। सबों के एक कमरे में बंद कर रखा गया था। परेशान मजदूरों ने भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी और भारत के विदेश मंत्री के नाम से संदेश भेजा था।  समाजसेवी सिकन्दर अली ने भी इन मजदूरों के वतन वापसी की सरकार से गुहार लगायी थी।

गिरिडीह में अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे दुकान

गिरिडीह में अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खोलेंगे दुकान
डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया व्यापारियों से अपील 

गिरिडीह :  कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और गिरिडीह में उसके दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती फैलाव की रफ्तार को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सभी व्यापारी बंधुओं से आह्वान किया है कि वह अपने -अपने प्रतिष्ठान को  दिनांक 20 जुलाई से सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खोलना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी अपील किया है कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को गुरुवार को पूर्ण बंद रखेंगे ताकि अपनी सुरक्षा खुद कर सके। कहा है कि जब हम खुद सचेत और जागरूक होंगे तभी हम  इस करोना महामारी को हराने में सफल हो सकेंगे।

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों से यह भी अपील किया है कि वह अपने दुकान में किसी भी ग्राहक को बिना मास्क प्रवेश न करने दे।  सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। उक्त जानकारी चैम्बर के सदस्य राकेश मोदी ने दी।

बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर बड़ा झटका

बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर बड़ा झटका
    चर्चित फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन 

  भारतीय सिनेमा जगत को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। बॉलिवुड के चर्चित फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन हो गया। रजत मुखर्जी मुंबई में ही रहते थे, लेकिन लॉकडाउन होने के बाद से वो अपने शहर जयपुर चले गए थे। वहीं कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली है।

वो किडनी से जुड़ी बीमारी से तो जूझ ही रहे थे, लेकिन उनकी मौत की वज़ह फेफड़ों में इनफेक्शन होना बताया गया है। निर्देशक रजत मुखर्जी अपनी फिल्म 'प्यार तूने क्या किया', 'रोड', 'लव इन नेपाल' और 'उम्मीद' जैसी कई हिट फिल्मों के लिए जाने जाते थे।

शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

जैक ने जारी किया इंटरमीडियट का रिजल्ट संतोषजनक रहा गिरिडीह जिले का रिजल्ट

जैक ने जारी किया इंटरमीडियट का रिजल्ट संतोषजनक रहा गिरिडीह जिले का रिजल्ट
गिरिडीह  :  झारखण्ड अधिविद परिषद द्वारा शुक्रवार को इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे गिरिडीह का रिजल्ट संतोष जनक रहा। 
साइंस में गिरिडीह जिले के 4446 परिक्षार्थी शामिल हुये थे। जिनमें 67.69% विद्यार्थी पास हुये औऱ गिरिडीह जिला पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर रहा। 

साइंस में जिले के टॉप टेन 
1. अमित कुमार- 457  प्लस टू एसआरएसएसआर उवि सरिया 22051   10119 457    
2. राजेंद्र कु यादव- 433  जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो    3. रोहित कुमार- 431 प्लस टू अग्रवाला उवि तिसरी    
4. अमर कु राय- 428 जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो 
5. मो वारिश- 427 श्री झारखंडनाथ प्लस टू उवि तारा गिरिडीह
6. सुभाष कु दास-  425 प्लस टू उवि पलौंजिया गिरिडीह  
7. विकास पंडित- 424 घाघरा इंटर साइंस कॉलेज बगोदर
8. तमन्ना प्रवीण- 422 पारसनाथ इंटर कॉलेज इसरी बाजार 
9. तौसीफ अंसारी- 421 प्लस टू उवि चरघरा गिरिडीह   10. मो सैयब अंसारी- 420 जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो  10. बाल अनुज- 420 जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो

               सांइस में जिले के टेन टॉपर्स की सूचि

वंही  आर्ट्स में गिरिडीह जिले के 9932 परीक्षार्थी शामिल हुये थे जिनमे 86.89% परीक्षार्थी पास हुए। जिला राज्य में 8वें स्थान पर रहा। 

आर्ट्स में जिले के टॉप टेन 
1. दीपिका कुमारी- 386  मॉडल हाई स्कूल पचंबा
2. मधु सिन्हा- 385 गिरिडीह हाई स्कूल गिरिडीह 
3. नुतन कुमारी- 383 श्री आर के महिला कॉलेज गिरिडीह 
4. पंकज वर्मा- 380 श्री झारखंडनाथ प्लस टू उवि तारा गिरिडीह 
5. अमिशा सिन्हा- 379 श्री आर के महिला कॉलेज गिरिडीह 
6. नितेश कु वर्मन- 376 उउवि कुम्हरलालो 
6. श्वेता कुमारी 376 प्लस टू रामनाम उवि रामपुर घोरंजी 
7. नीलम कुमारी- 374 प्लस टू उवि बेंगाबाद 
8. काजल कुमारी- 373 प्लस टू उवि बेंगाबाद 
9. प्रिया कुमारी- 372 घाघरा इंटर साइंस कॉलेज बगोदर 

           आर्ट्स में जिले के टेन टॉपर्स की सूचि

जबकि कॉमर्स में 1059 में 78.28% परीक्षार्थी पास हुये। गिरिडीह जिला कॉमर्स में 7वें स्थान पर रहा। 

कॉमर्स में जिले के टॉन टेन 
1. आर्यन कु गुप्ता- 424 गिरिडीह प्लस टू उवि गिरिडीह 
2. सत्यम कु चौधरी- 421 गिरिडीह प्लस टू उवि गिरिडीह 
3. सादिया अंजुम- 407 लंगटा बाबा इंटर कॉलेज बाबा ग्राम 
4. निकिता कुमारी- 404 मॉडल स्कूल बिरनी पलौंजिया 
5. नंदिनी कुमारी- 402 जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो 
6. मो इरशाद अंसारी- 393 घाघरा इंटर साइंस कॉलेज बगोदर 
6. जन्नत सलीमा- 393 प्लस टू उवि बेंगाबाद 
7. मिष्टी भदानी- 392 श्री आर के महिला कॉलेज गिरिडीह 
8. इजहार असरफ- 391 लंगटा बाबा इंटर कॉलेज बाबा ग्राम 
9. मो तौकीर अंसारी- 386 केआरएमएमवी इंटर कॉलेज गिरिडीह
           कॉमर्स  में जिले के टेन टॉपर्स की सूचि