शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

जैक ने जारी किया इंटरमीडियट का रिजल्ट संतोषजनक रहा गिरिडीह जिले का रिजल्ट

जैक ने जारी किया इंटरमीडियट का रिजल्ट संतोषजनक रहा गिरिडीह जिले का रिजल्ट
गिरिडीह  :  झारखण्ड अधिविद परिषद द्वारा शुक्रवार को इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे गिरिडीह का रिजल्ट संतोष जनक रहा। 
साइंस में गिरिडीह जिले के 4446 परिक्षार्थी शामिल हुये थे। जिनमें 67.69% विद्यार्थी पास हुये औऱ गिरिडीह जिला पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर रहा। 

साइंस में जिले के टॉप टेन 
1. अमित कुमार- 457  प्लस टू एसआरएसएसआर उवि सरिया 22051   10119 457    
2. राजेंद्र कु यादव- 433  जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो    3. रोहित कुमार- 431 प्लस टू अग्रवाला उवि तिसरी    
4. अमर कु राय- 428 जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो 
5. मो वारिश- 427 श्री झारखंडनाथ प्लस टू उवि तारा गिरिडीह
6. सुभाष कु दास-  425 प्लस टू उवि पलौंजिया गिरिडीह  
7. विकास पंडित- 424 घाघरा इंटर साइंस कॉलेज बगोदर
8. तमन्ना प्रवीण- 422 पारसनाथ इंटर कॉलेज इसरी बाजार 
9. तौसीफ अंसारी- 421 प्लस टू उवि चरघरा गिरिडीह   10. मो सैयब अंसारी- 420 जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो  10. बाल अनुज- 420 जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो

               सांइस में जिले के टेन टॉपर्स की सूचि

वंही  आर्ट्स में गिरिडीह जिले के 9932 परीक्षार्थी शामिल हुये थे जिनमे 86.89% परीक्षार्थी पास हुए। जिला राज्य में 8वें स्थान पर रहा। 

आर्ट्स में जिले के टॉप टेन 
1. दीपिका कुमारी- 386  मॉडल हाई स्कूल पचंबा
2. मधु सिन्हा- 385 गिरिडीह हाई स्कूल गिरिडीह 
3. नुतन कुमारी- 383 श्री आर के महिला कॉलेज गिरिडीह 
4. पंकज वर्मा- 380 श्री झारखंडनाथ प्लस टू उवि तारा गिरिडीह 
5. अमिशा सिन्हा- 379 श्री आर के महिला कॉलेज गिरिडीह 
6. नितेश कु वर्मन- 376 उउवि कुम्हरलालो 
6. श्वेता कुमारी 376 प्लस टू रामनाम उवि रामपुर घोरंजी 
7. नीलम कुमारी- 374 प्लस टू उवि बेंगाबाद 
8. काजल कुमारी- 373 प्लस टू उवि बेंगाबाद 
9. प्रिया कुमारी- 372 घाघरा इंटर साइंस कॉलेज बगोदर 

           आर्ट्स में जिले के टेन टॉपर्स की सूचि

जबकि कॉमर्स में 1059 में 78.28% परीक्षार्थी पास हुये। गिरिडीह जिला कॉमर्स में 7वें स्थान पर रहा। 

कॉमर्स में जिले के टॉन टेन 
1. आर्यन कु गुप्ता- 424 गिरिडीह प्लस टू उवि गिरिडीह 
2. सत्यम कु चौधरी- 421 गिरिडीह प्लस टू उवि गिरिडीह 
3. सादिया अंजुम- 407 लंगटा बाबा इंटर कॉलेज बाबा ग्राम 
4. निकिता कुमारी- 404 मॉडल स्कूल बिरनी पलौंजिया 
5. नंदिनी कुमारी- 402 जेपीकेआइ कॉलेज भंडारो 
6. मो इरशाद अंसारी- 393 घाघरा इंटर साइंस कॉलेज बगोदर 
6. जन्नत सलीमा- 393 प्लस टू उवि बेंगाबाद 
7. मिष्टी भदानी- 392 श्री आर के महिला कॉलेज गिरिडीह 
8. इजहार असरफ- 391 लंगटा बाबा इंटर कॉलेज बाबा ग्राम 
9. मो तौकीर अंसारी- 386 केआरएमएमवी इंटर कॉलेज गिरिडीह
           कॉमर्स  में जिले के टेन टॉपर्स की सूचि



जमुआ प्रखंड के मोहनोडीह में मिला कोरोना पॉजिटिव

जमुआ प्रखंड के मोहनोडीह में मिला कोरोना पॉजिटिव
जमुआ/ गिरीडीह : जमुआ में कोरोना विस्फोट हो चुका है जो थमने का नाम ही नही ले रहा है।  संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को आयी रिपोर्ट में प्रखंड के चचघरा पंचायत अंतर्गत ग्राम मोहनोडीह जेरूआडीह के एक 38 वर्षीय मरीज की पुष्टि हुई। 

संक्रमित युवक ईद से पहले ही मुम्बई से अपने घर आया था। एक सप्ताह पूर्व अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ उसके इलाज के लिए रांची गया था। सम्भवतः इस दौरान ही वह संक्रमित हुआ। बाद में उसे खांसी हो गयी जिसका इलाज गिरीडीह कराने गया जहां से उसका स्वाब जांच के लिए भेजा गया था। 

सूचना मिलते ही खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार, अंचलाधिकारी राम बालक कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार सदलबल  गाँव पहुँचकर संक्रमित युवक को आइसोलेशन सेंटर बदडीहा भेजा और पूरे गांव को सील कर अगले आदेश तक के लिये पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। 

समाजसेवी रामदेव राम का हुआ आकस्मिक निधन

 समाजसेवी रामदेव राम का हुआ आकस्मिक निधन
जमुआ/ गिरीडीह :  जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी  के 53 वर्षीय निवासी सहृदय,मृदुभाषी समाजसेवी रामदेव राम पिता स्व दारोगा राम का आकस्मिक निधन शुक्रवार संध्या में हो गया। काम करने के दौरान अचानक गस खाकर गिर पड़े परिजनों द्वारा ईलाज के लिए दूबे नर्सिंग होम जमुआ ले जाया गया। जंहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

मृतक अपने पीछे दो पुत्र है व चार पुत्री छोड़ गए हैं। उनकी मौत से गाँव मे शोक की लहर दौड़ गई है। शोक संतप्त परिजनों को मुखिया नकुल कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश दास,बीसी वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र राणा, विवेकानंद प्रसाद धीरज, राष्ट्रीय यादव सेना के युवा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, भाजपा युवा नेता नितेश सिन्हा राजा,  शिक्षक बसंत साव, जनार्दन राय, द्वारिका गोस्वामी, दिलीप कुमार राम, अमित कुमार गोस्वामी, प्रकाश वर्मा, उमेश चौधरी, सहित विभिन्न जनसंगठन, राजनीतिक दल के नेता, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों ने ढांढस बंधाया।

सासुराल में कुंए में गिर दामाद की हुई मौत

सासुराल में कुंए में गिर दामाद की हुई मौत
गिरिडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरैया गांव में एक दामाद की कुएं में गिरने से मौत हो गई।मृतक दामाद छोटन तुरी अपने ससुराल में रहता था।घटना गुरुवार रात की बतायी जाती है। 

ससुराल वालों ने घटना की सूचना निमियाघाट थाना की पुलिस को दी। भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बाबत मृतक का साला किशुन तुरी ने बताया कि उसका बहनोई मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। गुरुवार की रात वह कुएं पर बैठा था तभी अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह कुएं में गिर गया। घटना के बाद  अडोस पड़ोस के लोग जुट। कुएं में छलांग लगा कई तैराक ने उन्हें निकलना चाहा लेकिन तैराक को वह नही मिले कुछ ही देर के बाद उसका शव पानी के उपर आ गया। जिसके बाद उसके शव को बाहर निकाला गया।

गांवा में जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प, चली गोली, दो गिरफ्तार

गांवा में जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प, चली गोली, दो गिरफ्तार
गिरिडीह :  जिले के गावां प्रखंड के मंझने पंचायत के डढ़कोल में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा गोली चलाने की भी सूचना मिली है। 

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में सुरेंद्र साव व मोहन मंडल के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उसी जमीन को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गये। जिसमे एक पक्ष द्वारा मौके पर गोली भी फायर किया गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नही है। 
घटना की जानकारी मिलते ही गांवा पुलिस मौके पर पहुंची और सारी वस्तु स्थिति का जायजा ले पूछताछ हेतु मौके पर से दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बावत एक पक्ष के सुरेन्द्र साव ने बताया कि डढकोल में जमीन को लेकर मोहन मंडल मसुदन मंडल आदि से विवाद चल रहा है। अचानक वे लोग खेत के पास आ गये व मारपिट करने लगे। इस दौरान उनलोगों के द्वारा दो राउंड फायरिंग भी की गयी। बाद में जब आस पास के लोग व पुलिस घटना स्थल पर आने लगी तो सभी फरार हो गये। 

घटना के संबंध में थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने कहा कि जमीन विवाद में फाईरिंग की सूचना पर घटना स्थल से दो लोगों को पुछ ताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना स्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है। कहा कि अभी तक एक पक्ष के द्वारा ही आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

तालाब में डूबकर एक युवक की मौत, एक घायल

तालाब में डूबकर एक युवक की मौत, एक घायल
गिरिडीह : जिले के गावां में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक गावां के धनेता गांव निवासी 28 वर्षीय कुमार भुला था। वह मजदूरी का काम करता था।

घटना को लेकर लखन भुला ने बताया कि दोनों काम की तलाश में निकले थे। काम नहीं मिला तो वापसी पर कुमार भुला ने तालाब में नहाने की बात कही और नहाने लगा। वह तालाब के मेढ़ आराम करने लगा। इसी दौरान नहाने के क्रम में कुमार डूबने लगा। उड़की आवाज सुन लखन उसे बचाने कूद पड़ा। जिससे वह भी घायल हो गया। हो हल्ला पर ग्रामीण जुटे और दोनों को तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान कुमार की मौत हो गयी। घायल लखन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बाइक समेत 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरप्तार, भेजा गया जेल

बाइक समेत 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरप्तार, भेजा गया जेल
गिरिडीह : नगर की उपनगरी पचम्बा के रजाक चौक के समीप पचम्बा थाना प्रभारी ने एक बाइक सवार युवक को 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ  गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। 

बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी मुफसिल थाना क्षेत्र के सुरेंद्र मण्डल नामक युवक हर दिन पचम्बा के रास्ते देशी महुआ शराब की तस्करी करता है। इसी आलोक में पचम्बा पुलिस ने रजाक चौक के पास सुरेंद्र मण्डल को रुकने को कहा लेकिन वो पुलिस को देखते हुए गाड़ी समेत भागने लगा। तब पुलिस के उसे खदेड़कर धर दबौचा।  दबौचे गये युवक मुफसिल थाना क्षेत्र के जोभी का रहने वाला है।

100 दिनो बाद मलेशिया से आया रामेश्वर महतो का शव, पूरे गांव में मचा कोहराम

100 दिनो बाद मलेशिया से आया रामेश्वर महतो का शव, पूरे गांव में मचा कोहराम


गिरिडीह : जिले के  मधुवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतकी पंचायत के धावाटांड हुंडरो ग्राम निवासी बद्री महतो के 32 वर्षीय पुत्र रामेश्वर महतो महतो का शव तीन महीने 10 दिनो बाद शुक्रवार  को एंबुलेंस से कोलकत्ता एयरपोर्ट से घर पहुंचा। 

शव पहुंचते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। रामेश्वर महतो लाइरिको ट्रांसमिशन नामक कंपनी में मलेशिया में मजदूर के रूप में कार्यरत था। जहाँ बीते 6 अप्रैल  2020 को उसकी मौत हो गई थी। 


मलेशिया में ही रह रहे लोगों ने बीते 6 अप्रैल को दूरभाष पर परिजनों को घटना की सूचना परिवार के लोगों को अवगत करा दिया। मौत की सूचना के बाद गांव में उदासी छा गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।परिवार के सदस्य तभी से शव के इंतजार में एक-एक पल मुश्किल से गुजार रहे थे। तीन महीने बाद मलेशिया से शुक्रवार को जैसे ही शव घर पहुंचा, पूरा गांव रामेश्वर महतो के दरवाजे पर उमड़ पड़ा। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल ही गमगीन हो गया। 

100 दिनों से पति के शव के इंतजार में बैठी पत्नी शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। वह बार-बार यही कह रही थी कि अब और उनके आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। किसी के समझाने का उस पर कोई असर नहीं हो रहा था।हालांकि चंद मिनट बाद ही बेहोश होकर गिर पड़ी।वहां जितने लोग खड़े थे सभी की आंख नम हो गयी।सबको यही चिंता सता रही थी इन बुढे मां-बाप का परवरिस कैसे होगा। 

मृतक रामेश्वर महतो अपने पीछे माता, पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चे छोड़ गया है। जिनमे बेटी रीतिका कुमारी (9वर्ष) और बेटा रवि कुमार(7वर्ष) शमिल है। जिनके परवरिश और पढाई लिखाई की चिंता सताने लगी है। इस मौके पर उपस्थित समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने सरकार से इस परिवार के लिये आर्थिक सहयोग की मांग किया है ताकि बच्चों का लालन-पालन और पढाई लिखाई ठीक ढंग से हो सके।

उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण


गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बेंगाबाद प्रखंड में निर्माणाधीन शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

 मौके पर उन्होंने प्रखंड में निर्माणाधीन शौचालय एवं सामुदायिक शौचालयों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने हेतु संबंधीत अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

वंही उपायुक्त श्री सिन्हा ने सदर प्रखंड के उदनाबाद में वॉटर सप्लाई के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

तीन बकरी चोर गिरफ्तार, चोरी के 11 बकरी बरामद, भेजा भेजा जेल

बगोदर पुलिस ने किया तीन बकरी चोरो को 11 बकरियों के साथ गिरफ्तार, भेजा भेजा जेल
बगोदर/ गिरिडीह  : बगोदर पुलिस ने कार से बकरी चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को चोरी की बकरी के साथ  गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोरों में राजेश मंडल व जितेन्द्र मंडल कतरास मोड मोतीयापट्टी झरिया निवासी तथा कतरास मोड चौथाई कुल्ली थाना झरिया निवासी पन्ना कु स्वर्णकार शामिल है।  पुलिस ने इनकी डब्लूबी 02 यू 0581 नम्बर की कार और उसके डिक्की में लदे 11 बकरी तथा दो मोबाइल फोन जब्त किया है। 

 घटना के बाबत मंझलाडीह निवासी पवन साव ने थाने को दिये आवेदन में बताया कि गुरूवार की दोपहर तीन बजे वह अपनी दो बकरी को साई मंदिर के बगल मे चरा रहा था उसी दौरान गोरहर की ओर से एक डार्क सिल्वर रंग की कार रूकी जिससे दो व्यक्ति उतरे और बकरी की ओर बिस्कुट फेंका। जैसे ही बकरी बिस्कुट खाने पहुंची दोनों व्यक्ति बकरी को पकड़ कार में भर लिया और डुमरी की ओर भागने लगे। कहा कि इसकी सुचना उन्होंने तुरंत बगोदर पुलिस को दी और स्वंय मोटरसाइकिल से उनका पिछा किया।  घंघरी टोल प्लाजा के समीप पूर्व से मौजूद बगोदर थाना की पेट्रोलिंग गाडी देख उन बकरी चोरों ने कार घुमाकर बेको गांव में घूस गये। पुलिस ने कार का पीछा कर  पकड़ लिया। पुलिस ने गाडी की तलाशी ली तो मेरा दो बकरी के आलवे दस अन्य विभिन्न रंग के बकरी डिक्की व बीच वाले सीट के बरामद हुई। सभी बकरी का मुंह बंधा हुआ था। डिक्की में पड़ी दो बकरी मर चुकी थी।। पुलिस द्वारा बकरी के कागजात की मांग करने पर कार सवार कोई संतोषजनक जवाब दिया।

इस बीच पुलिस कर चालक और कार पर सवार दो अन्य व्यक्तियों अपनी गिरफ्त में ले लिया और पूछताछ हेतु थाने ले आयी। जंहा बकरी चोरों ने पूछताछ में बताया कि बरही से लेकर तोपचांची तक जीटी रोड किनारे चर रही बकरियों को वो बिस्कुट देकर उन्हें अपने पास बुलाते है फिर उन्हें कार में लाद कर सपने साथ ले जाते है और धनबाद व आसपास के बाजार में बेच देते हैं। बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में थाने में मामला दर्ज कर तीनों बकरी चोरों को गिरिडीह जेल भेज दिया गया है।

ग्रामिका इंडिया ने किया किसानों के बीच पोल बीन्स-सेमिनीस मोरालेडा बीज का वितरण

ग्रामिका इंडिया ने किया देवरी में किसानों के बीच पोल बीन्स सेमिनीस मोरालेडा बीज का वितरण


गिरिडीह : ग्रामिका  इंडिया की पहल पर बायर कम्पनी द्वारा जिले के देवरी प्रखंड के 20 प्रगतिशील किसानों की जमीन पर पोल बीन्स - सेमिनिस मोरालेडा (फ्रेंच बीन/फर्स बीन) का प्रत्यक्षण किया गया।

ग्रमिका इंडिया के संस्थापक एएन पांडेय ने बताया कि पिछले वर्षों में ग्रामिका इंडिया ने देवरी प्रखंड में एक अध्ययन के द्वारा यह जाना की यहां के छोटे छोटे किसानों की आजीविका का मुख्य स्रोत साग - सब्जी कर खेती ही हो सकती है। तभी से विभिन्न प्रयासों द्वारा प्रखंड के कई गावों में विकसित तकनीक से साग सब्जियों की खेती कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ रूरल इंडिया फाउंडेशन (टीआरआईएफ) एवं वीबीएन की पहल पर बायर कम्पनी के सहयोग से प्रखंड के 20 प्रगतिशील किसानों के बीच शुक्रवार को सोशल डिसटेंसिंग का  पालन करते हुए पोल बीन्स - सेमिनीस मोरालेडा बीज के एक एक किलोग्राम बीज का वितरण किया गया। श्री पांडेय ने बताया कि इसे 25-30 डिसमिल जमीन पर क्रमशः 30 सेंटीमीटर और 1 मीटर की दूरी पर  कतारबद्ध तरीक़े से लगाया जाएगा।

इस दौरान ग्रामीका इन्डिया के बाकरगंज कार्यालय में ग्रमिका इंडिया के संस्थापक एएन  पांडेय ने पूरी खेती की पद्धति का प्रशिक्षण भी किसानों को दिया।
बीज वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन प्रसाद सिंह, इंद्रमणि यादव, कासिम अंसारी, परमेश्वर प्रसाद कुशवाहा समेत कई किसान मौजूद थे।

गुरुवार, 16 जुलाई 2020

तिसरी में मिले 5 कोरोना पोजेटीव, कोविद अस्पताल में शिफ्ट

तिसरी में मिले 5 कोरोना पोजेटीव, कोविद अस्पताल में शिफ्ट
तिसरी/ गिरिडीह : तिसरी प्रखण्ड के पालमरुआ पंचायत के नैयाडीह गांव में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज। जिनमें चार महिला एवं एक किशोर को सीओ रोशन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम द्वारा एम्बुलेंस से कोविड अस्पताल बदडीहा भेज दिया गया। साथ ही गांव में अंदर आने जाने के मार्ग को सील कर दिया गया है।

तिसरी प्रखण्ड के पालमरुआ पंचायत के नैयाडीह गांव में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जंहा एक ओर गांव में भूचाल आ गया है वंही प्रशासन भी सतर्क हो गयी है। प्रशासन और स्वस्थ विभाग की टीम ने सभी संक्रमित मरीजों को कोविद अस्पताल भेज कर पूरे गांव को सील कर दिया है। प्रशासन ने गांव की मुख्य सड़क नैयाडीह से बरायपाट व चन्दौरी जाने वाले मार्ग को बांस से सील कर दिया है। साथ ही पूरे गांव को कंटेन्मेंट जॉन घोषित कर धारा 144 लगा दिया गया है। पूरे गांव को सेनिटाइज्ड करने का काम मुखिया द्वारा किया जा रहा है। वंही नैयाडीह गांव में डॉक्टर महेश्वरम के नेतृत्व में कोराना पॉजिटिव के संपर्क में आये लोगो को चिन्हित करने का काम स्थानीय सहिया दीदी व स्वास्थ्य कर्मी द्वारा किया जा रहा है। सभी लोगो का स्वाब लेने के लिये मुखिया राजू साव के सहयोग से पहल की जा रही है। अब तक 50लोगो का स्वाब लिया गया जिसे जांच के लिए धनबाद भेज दिया गया।
इस बीच प्रशासन द्वारा गांव में सुरक्षा एवस्था भाल रखने की नीयत से चार मजिस्ट्रेट को ड्यूटी पर लगाया  गया है। मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय, रितेश कुमार, अर्जुन मोदी सहित कई पुलिस बल व स्वास्थ्य कर्मियों ने हर व्यक्ति को मास्क लगाने व शारीरिक दुरी बनाकर रहने का निर्देश दिया  है।