गांवा में जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प, चली गोली, दो गिरफ्तार
गिरिडीह : जिले के गावां प्रखंड के मंझने पंचायत के डढ़कोल में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा गोली चलाने की भी सूचना मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में सुरेंद्र साव व मोहन मंडल के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उसी जमीन को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गये। जिसमे एक पक्ष द्वारा मौके पर गोली भी फायर किया गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नही है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांवा पुलिस मौके पर पहुंची और सारी वस्तु स्थिति का जायजा ले पूछताछ हेतु मौके पर से दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।
घटना के बावत एक पक्ष के सुरेन्द्र साव ने बताया कि डढकोल में जमीन को लेकर मोहन मंडल मसुदन मंडल आदि से विवाद चल रहा है। अचानक वे लोग खेत के पास आ गये व मारपिट करने लगे। इस दौरान उनलोगों के द्वारा दो राउंड फायरिंग भी की गयी। बाद में जब आस पास के लोग व पुलिस घटना स्थल पर आने लगी तो सभी फरार हो गये।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने कहा कि जमीन विवाद में फाईरिंग की सूचना पर घटना स्थल से दो लोगों को पुछ ताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना स्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है। कहा कि अभी तक एक पक्ष के द्वारा ही आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें