शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

बाँधी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन मैच बारिस के कारण हुई बाधित

बाँधी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन मैच बारिस के कारण हुई बाधित


◆युवाओं को गाँधी और शास्त्री के जीवन चरित्र को अपनाने की जरूरत : लक्ष्मण सिंह


धनवार : धनवार प्रखण्ड के बाँधी के युवा क्लब द्वारा गाँधी जयंती के मौके पर आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व आई जी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे।

दस-दस ओभर के उद्घाटन मैच में जमुआ प्रखण्ड के करिहारी बनाम धनवार प्रखण्ड के मसनोडीह के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करते हुए करिहारी की टीम ने 10 ओभर में 09 विकेट खोकर कुल 61 रन ही बना सकी। जबकि जबाबी पारी खेलने ज्योहि मसनोडीह की टीम मैदान में उतरी तेज बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा।

उद्घाटन मैच को सम्बोधित करते हुए पूर्व आइजी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा शास्त्री के जीवन चरित्र को अपनाने की जरूरत है। साथ ही कहा कि खेल से जहाँ शरीर को चुस्ती व फुर्ती मिलती है वहीं मन मस्तिष्क को स्फूर्ति प्रदान करती है। इससे पूर्व लक्ष्मण सिंह ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया जबकी सांसद प्रतिनिधि कृष्णदेव रजक ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। 

इस दौरान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश रजक, नरेश पंडित, महेश राय, अर्जुन राय, भरतराम प्रजापति, मनोज राय, रामजी यादव, सहित क्लब के अध्यक्ष सिकेन्द्र यादव, सचिव विवेक राय, अभय शंकर, निशांत राय, ऋषिकेश राय, पीयूष राय, अनुज पंडित सहित कई लोग उपस्थित थे। 

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मनायी गई 151वीं जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मनायी गई 151वीं जयंती

◆महिलाओं ने ली अंधविश्वास को दूर करने की शपथ


 बगोदर :   राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के151 जयंती तथा पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को लेकर बगोदर प्रखण्ड के बेको पुर्वी पंचायत भवन में स्थानिय मुखिया टेकलाल चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। वहीं स्थनीय मुखिया ने बापू के विचारो को याद करते हुए सत्य और अहिंसा पर विस्तार पुर्वक चर्चा किया। 


इस कार्यक्रम में महिला समुहो ने भी भाग लिया। महिलाओं ने बापू के जीवनी पर प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण की मजबुती पर चर्चा किया। महिलाओं ने समाज में फैले अंधविश्वास और प्रकुथा
को दूर करने का संकल्प लिया। हाल के दिनो में गाँव गाँव में भौजी साड़ी कुप्रथा चल रही हैं इस कुप्रथा पर लोगों ने ऐसे अंध विश्वास से सभी दीदी बहन को दुर रखने का शपथ भी ली।

सांसद प्रतिनिधि ने किया ट्रांसफार्मर का उदघाटन

सांसद प्रतिनिधि ने किया ट्रांसफार्मर का उदघाटन


बगोदर  :  बगोदर प्रखण्ड के अटकाडीह के दलित टोला में 63 के बी ए जब की बगोदरडीह के महोन्ड्रा में 100 के बी ए  ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घघाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया।

 बता दे की उक्त दोनों ट्रांसफॉर्मर को जले हुए लगभग एक महीना हो गया तब से गांवों के लोग अँधेरे में रहने पर विवस थे। कोडरमा सांसद प्रतिनीधि ने  इस दिशा में अथक प्रयास किया और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो के पहल पर उक्त ट्रांसफार्मर को बदला गया। 

जिसका उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया। मौके पर कुलदीप साव, सुखदेव राणा, कुलदीप साव, धनंजय सिंह, बबलू दास, अरुण दास रमेश दास, हिरामन दास, संतोष सावंत, नरेश यादव, खेमलाल साव, बिरेन्द्र सोनी, अजीत सोनी,चंदु यादव, नेपाली मियां, ओमप्रकाश साव, खुबलाल साव, बिनोद यादव, दुलार यादव, बगोदर पश्चिमी उप मुखिया बिक्की कुमार, साहिद अंसारी, जमरुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी ने मनायी गाँधी और शास्त्री की जयंती

आम आदमी पार्टी ने मनायी गाँधी और शास्त्री की जयंती


गिरिडीह : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को गिरिडीह  जिला कार्यालय में महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई और दोनों महापुरुषों को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी ।


मौके पर जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि महात्मा गाँधी ने भारत को आजाद करवाकर जो अंतिम आदमी के विकास का सपना देखा था वो आज चकनाचूर होता नजर आ रहा है।  मोदी सरकार जनता के लिए नहीं देश के गिने चुने पूँजीपतिओं के लिए काम कर रही है। धड़ाधड़ सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को भाजपा को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।  नगर अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था  लेकिन आज भाजपा सरकार किसान विरोधी कृषि बिल लाकर किसानों को अंबानी अडाणी का बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। आप नेता सह अधिवक्ता कुमार राकेश ने कहा कि बापू और शास्त्री देश के दो धरोहर थे। दोनों ने देश के लिए  बलिदानी दी। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक आनन्द कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज का टेलर देखने को मिल रहा है । हाथरस की घटना ने भारत को पूरे विश्व में शर्मसार किया। आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा देश भाजपा को सत्ता में लाने का खामियाजा भुगत रहा है।  बेरोजगारी चरम पर है।  बेरोजगारी के कारण आये दिन युवा आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार को नौजवानों की तनिक भी चिंता नहीं है ।
मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा, युवा मोर्चा के महासचिव अजीत कुमार वर्मा, ऑक्सीजन जाँच अभियान के नगर प्रभारी सृजन पाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह के दूसरे दिन हुआ 25 यूनिट रक्त संग्रह

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह के दूसरे दिन हुआ 25 यूनिट रक्त संग्रह


गिरिडीह : भारत विकास परिषद की गिरिडीह इकाई और मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह के दूसरे दिन संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय मेट्रोस गली स्थित निर्वना भवन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।


आज आयोजित रक्तदान शिविर में जंहा मारवाड़ी महिला समिति की सरिता अग्रवाल, तुलिका सरावगी, संगीता बगेड़िया, सारिका शर्मा, प्रीति सिरोहीवाल, रेखा शर्मा, रेखा अग्रवाल, निधी बागला ने रक्तदान किया,वंही भारत विकास परिषद के यश अग्रवाल, देवांश राजगढ़िया, वरुण बगेड़िया, नासिर हुसैन, हेमंत शर्मा, शशिकांत सिंह, मनीषा सिन्हा, सुनील डोकानिया, मेघ डोकानिया, सूफिया परवीन, मो रजुल्लाह, अनिल राम, मो. सोहेल अंसारी, मुन्नू कुमार राज, किशन बागला, स्वीटी कुमारी ने रक्तदान किया।

शिविर में रेडक्रोस के चेयरमैन मदन विश्कर्मा, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दिनेश खैतान, सरदार चरणजीत सिंह, तुलिका सरावगी, प्रदीप डोकानिया आदि उपस्थित थे। बताया गया कि अगले 1 अक्टूबर से शुरू हुए राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह कार्यक्रम आगामी 7 अक्टूबर तक चलेगा।

जयंती पर याद किये गये गांधी व शास्त्री

जयंती पर याद किये गये गांधी व शास्त्री  
धनवार : धनवार प्रखंड क्षेत्र के गोरहन्द स्थित मरियम पब्लिक उच्च विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती मनाई गई। विद्यालय के निदेशक सहदेव चंद्र यादव सहित अन्य शिक्षकों ने सादगी पूर्ण समारोह में बापू व शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। 

इस दौरान निर्देशक सहदेव चंद्र यादव ने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन चरित्र को मनुष्य अपने जीवन काल में उतारने वाले लोग बेहतर समाज का निर्माण कर सकते है। साथ ही कहां की महात्मा गांधी  सत्य और अहिंसा के पुजारी थे तो वहीं लाल बहादुर शास्त्री एक ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ देश सेवा के पुजारी थे। इस मौके पर निर्देशक सहदेव चंद्र यादव, संटू पासवान, दिपक ठाकुर, जितेंद्र कुमार तथा पवन कुमार उपस्थित थे।

सामाजिक संस्था गणिनाथ सेवा संस्थान ने मनाया महात्मा गांधी की जयंती

सामाजिक संस्था गणिनाथ सेवा संस्थान ने मनाया महात्मा गांधी की जयंती


गिरिडीह : श्री गणिनाथ सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को शहर के बक्सीडीह रोड में संचालित पाश्र्वनाथ आईटीआई के प्रांगण में गांधी जयंती मनाई गई।  

मौके पर संस्थान के लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी एक विचारघारा है, जो आज भी सार्थक है। लोगों को उनके बताये अहिंसा के मार्ग पर चलने की आवयकता है। मौके पर संस्थान के लोग सामाज के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। लोगों को शिक्षा और सामजिक कार्यां में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने की भी बातें कही। वंही शीघ्र ही संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया।


इस मौके पर संस्थान के जितेन्द्र गुप्ता, रिंकेश कुमार, पारस गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, जयदेव गुप्ता, अखिल कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार सहित अन्य लोगों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

महिला उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक

महिला उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक


धनवार :  झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा समूह बना कर महिला उत्थान व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।  इसी के तहत शुक्रवार को धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के सिरसाय पंचायत के हरदत्तडीह ग्राम में महिलाओं की बैठक आयोजित की गयी। जिसका नेतृत्व महिला समूह की अध्यक्ष सह कॉमनिटी मास्टर ट्रेनर सुषमा पांडेय ने किया। 

बैठक के दौरान सिरसाय पंचायत क्षेत्र के दसरोडीह, हरदत्तडीह, नैयाटांड़, पुरनाडीह गाँव के कुल छह समूह के दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही समाजिक कुरूतियों के खिलाप आगे आने की बात की गयी। जिसमें अंधविश्वास, अधिक संतान, फिजूल खर्ची, अशिक्षा, बुरी आदतें, बाल विवाह तथा बाल मजदूरी से बचने के लिए एक जुट हो कर जागरूकता लाने की बात कही गयी। साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाप एक जुट होकर लड़ने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अध्यक्षता कर रही सुषमा पांडेय ने कहा कि स्वयं सहायत समूह ना सिर्फ आजीविका को लेकर बढ़ावा देती है बलकी महिलाओं के उत्थान को लेकर कार्य कर रही है। कहा कि महिलाएं ना सिर्फ घर को चलाती है बलकी समाज को भी बेहतर समाज बनाने में मार्गदर्शित करती है। अगर महिलाएं जागरूक हो गयी तो समाज मे वर्षों से ब्याप्त कुरूतियों को जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। साथ ही कहा कि महिलाओं को शिक्षा के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। इस दौरान रूबी देवी, गुंजा देवी, कल्पना देवी, बेबी देवी, संगीत देवी, कंचन देवी, प्रमिला देवी, काजल देवी, मुनिता देवी, गुड़िया देवी, सेवली देवी, उमा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे। 

गांधी जयंती पर हुआ गांवा में सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का उद्घाटन

गांधी जयंती पर हुआ गांवा में सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का उद्घाटन


गांवां : गांवां प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयन्ती के अवसर पर गांवा प्रमुख सह भाकपा माले नेत्री ललिता देवी एवं बीडीओ मधु कुमारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का विधिवत फीता कर उद्घाटन की।

मौके पर प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि देश के विकास में पुरुष के साथ महिलाओं की भी बराबर की हिस्सेदारी है। महिलाएं अगर स्वावलंबी बनीं तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का आधार बन जाएंगी बल्कि उनके भीतर स्वाभिमान भी पैदा होगा। 


वंही बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि सिलाई एक ऐसा हुनर है जिससे महिला घरेलु कामकाज के दौरान बचने वाले थोड़े से समय का सदुपयोग कर अपने और अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकती हैं। महिलाओं को पढ़ाई लिखाई की तरफ रुझान बढ़ाना होगा। इसके बाद उन्हें स्वरोजगार की तरफ ध्यान देना चाहिए। महिलाएं जब तक पुरुषों के बराबर प्रयास नहीं करेंगी, तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

मौके पर इंनौस प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव यादव,आनंदी यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

भिखी पहाड़ी के समीप सड़क निर्माण का एनओसी नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : जिप सदस्य

भिखी पहाड़ी के समीप सड़क निर्माण का एनओसी नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण :  जिप सदस्य
गांवां : धनवार विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बल्हारा पिहरा सड़क निर्माण कार्य जोरो से जारी है लेकिन भिखी पहाड़ी के समीप सड़क नहीं बनने से इस नए सड़क का कोई लाभ आम जनता को नही मिल पा रहा है।

 विदित हो कि यह सड़क बादीडीह पंचायत के भिखी गांव से हो कर गुजरता है। पूरा इलाका वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।  वन विभाग द्वारा  सड़क निर्माण हेतु एनओसी नही दिया जा रहा है। नतीजतन लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य बाधित हो गया है। जिप सदस्य इमरान अंसारी का कहना है कि अगर भिखी पहाड़ी के पास सड़क निर्माण नही हो पाता है तो बाकी बने सड़क औचित्यहीन होगा। क्योंकि उस जगह पर सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग शीघ्र एनओसी नही देती है तो जामडार और बादीडीह पंचायत की जनता वन विभाग के विरुद्ध धरना देने को विवश होंगे। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द एनओसी देने की मांग की है ताकि सड़क निर्माण कार्य मे कोई बाधा उत्पन्न न हो।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर साहु समाज ने दी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर साहु समाज ने दी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई
 जमुआ : झारखण्ड के पुर्व मुख्यमन्त्री रघुवर दास को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने से साहू समाज के लोगों में खुशी वयाप्त है।  साहु समाज का जमुआ विधान सभा कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल राँची स्थित श्री दास के आवास मे उनसे मिलकर उन्हें बधाई दिया।
 
बधाई देने वालों में साहु समाज जमुआ विधान सभा कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार साहु, सचिव प्रवीन कुमार साहु, संयुक्त सचिव पंकज कुमार साहु, महा सचिव पवन साहु, सदर प्रखंड अध्यक्ष अशोक साहु, नवडीहा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार साहु, संगठन मंत्री सुरेश साहु,  सुबोध साहु, रामजी साहु, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष छोटू साहु, वकील साहु, पप्पु साहु, रुपनारायन साहु, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजु देवी सचिव राखी देवी आदि शामिल थे।

गांधी व शास्त्री के जयंती पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने लगाया युवा संवाद कार्यशाला

गांधी व शास्त्री के जयंती पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने लगाया युवा संवाद कार्यशाला 
 जमुआ :  भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने राष्ट्रपिता महत्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यशाला का आयोजन किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विश्वनाथ सिंह ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए विशेष रूप गांधी जी के स्वरोजगार आन्दोलन का जिक्र किया। उन्होंने सरकार से कृषि कानून में किसानों से सहयोग लेकर अधिनियम बनाने की अपील किया है जो देश में सबसे बड़े आत्मनिर्भर बनने का स्रोत है। 

बीजीवीएस के जिला सचिव ने वर्तमान सरकार पर निजीकरण  करके संविधान से छेड़ छाड़ करने का आरोप लगाया। निजीकरण को देश के युवाओं के लिए घातक बताया। उन्होंने आगे कहा कि संविधान को बदलने की साजिश हो रही है जिसमें निजीकरण अहम उदाहरण है। 

प्रखण्ड सचिव दिवस कुमार ने कहा कि किस मार्ग को चुनना है,  ये भी सिर्फ हमें ही चुनना है सत्य ओर अहिंसा का जो रास्ता हमें बापूजी  ने हमें दिखाया वो कठिन जरूर है पर नामुमकिन नही , जरुरी नहीं सड़को पर आकर ही देशभक्ति साबित कि जाए, बिना स्वार्थ किसी कमजोर को सड़क पार कराना भी देश ओर मानवता के प्रति हमारी भावना को व्यक्त करता है, बस ये ही भावना को जगाना  बापूजी के लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा। 

कार्यक्रम को इनलोगों के अलावा जिला अध्यक्ष मो आलम अंसारी जिला उपाध्यक्ष बेबी चंद्रवंशी प्रखंड अध्यक्ष रोहित दास जिला कार्यकारणी सदस्य जुनैद आलम प्रखण्ड सचिव दिवस कुमार ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का शुभरम्भ हाथरस और बलरामपुर पीड़िता के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित तथा कोविड 19 वैश्विक माहमारी के राष्ट्र सेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रस्सति पत्र प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष रोहित दास  जबकि मंच संचालन रवि राणा ने किया। मौके पर जहीर उद्दीन ,रामप्रसाद राणा, रुक्मणि देवी,अजहर उद्दीन, सम्भु हाजरा सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।