शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

महिला उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक

महिला उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक


धनवार :  झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा समूह बना कर महिला उत्थान व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।  इसी के तहत शुक्रवार को धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के सिरसाय पंचायत के हरदत्तडीह ग्राम में महिलाओं की बैठक आयोजित की गयी। जिसका नेतृत्व महिला समूह की अध्यक्ष सह कॉमनिटी मास्टर ट्रेनर सुषमा पांडेय ने किया। 

बैठक के दौरान सिरसाय पंचायत क्षेत्र के दसरोडीह, हरदत्तडीह, नैयाटांड़, पुरनाडीह गाँव के कुल छह समूह के दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही समाजिक कुरूतियों के खिलाप आगे आने की बात की गयी। जिसमें अंधविश्वास, अधिक संतान, फिजूल खर्ची, अशिक्षा, बुरी आदतें, बाल विवाह तथा बाल मजदूरी से बचने के लिए एक जुट हो कर जागरूकता लाने की बात कही गयी। साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाप एक जुट होकर लड़ने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अध्यक्षता कर रही सुषमा पांडेय ने कहा कि स्वयं सहायत समूह ना सिर्फ आजीविका को लेकर बढ़ावा देती है बलकी महिलाओं के उत्थान को लेकर कार्य कर रही है। कहा कि महिलाएं ना सिर्फ घर को चलाती है बलकी समाज को भी बेहतर समाज बनाने में मार्गदर्शित करती है। अगर महिलाएं जागरूक हो गयी तो समाज मे वर्षों से ब्याप्त कुरूतियों को जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। साथ ही कहा कि महिलाओं को शिक्षा के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। इस दौरान रूबी देवी, गुंजा देवी, कल्पना देवी, बेबी देवी, संगीत देवी, कंचन देवी, प्रमिला देवी, काजल देवी, मुनिता देवी, गुड़िया देवी, सेवली देवी, उमा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें