शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

जयंती पर याद किये गये गांधी व शास्त्री

जयंती पर याद किये गये गांधी व शास्त्री  
धनवार : धनवार प्रखंड क्षेत्र के गोरहन्द स्थित मरियम पब्लिक उच्च विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती मनाई गई। विद्यालय के निदेशक सहदेव चंद्र यादव सहित अन्य शिक्षकों ने सादगी पूर्ण समारोह में बापू व शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। 

इस दौरान निर्देशक सहदेव चंद्र यादव ने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन चरित्र को मनुष्य अपने जीवन काल में उतारने वाले लोग बेहतर समाज का निर्माण कर सकते है। साथ ही कहां की महात्मा गांधी  सत्य और अहिंसा के पुजारी थे तो वहीं लाल बहादुर शास्त्री एक ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ देश सेवा के पुजारी थे। इस मौके पर निर्देशक सहदेव चंद्र यादव, संटू पासवान, दिपक ठाकुर, जितेंद्र कुमार तथा पवन कुमार उपस्थित थे।

सामाजिक संस्था गणिनाथ सेवा संस्थान ने मनाया महात्मा गांधी की जयंती

सामाजिक संस्था गणिनाथ सेवा संस्थान ने मनाया महात्मा गांधी की जयंती


गिरिडीह : श्री गणिनाथ सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को शहर के बक्सीडीह रोड में संचालित पाश्र्वनाथ आईटीआई के प्रांगण में गांधी जयंती मनाई गई।  

मौके पर संस्थान के लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी एक विचारघारा है, जो आज भी सार्थक है। लोगों को उनके बताये अहिंसा के मार्ग पर चलने की आवयकता है। मौके पर संस्थान के लोग सामाज के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। लोगों को शिक्षा और सामजिक कार्यां में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने की भी बातें कही। वंही शीघ्र ही संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया।


इस मौके पर संस्थान के जितेन्द्र गुप्ता, रिंकेश कुमार, पारस गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, जयदेव गुप्ता, अखिल कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार सहित अन्य लोगों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

महिला उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक

महिला उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक


धनवार :  झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा समूह बना कर महिला उत्थान व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।  इसी के तहत शुक्रवार को धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के सिरसाय पंचायत के हरदत्तडीह ग्राम में महिलाओं की बैठक आयोजित की गयी। जिसका नेतृत्व महिला समूह की अध्यक्ष सह कॉमनिटी मास्टर ट्रेनर सुषमा पांडेय ने किया। 

बैठक के दौरान सिरसाय पंचायत क्षेत्र के दसरोडीह, हरदत्तडीह, नैयाटांड़, पुरनाडीह गाँव के कुल छह समूह के दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही समाजिक कुरूतियों के खिलाप आगे आने की बात की गयी। जिसमें अंधविश्वास, अधिक संतान, फिजूल खर्ची, अशिक्षा, बुरी आदतें, बाल विवाह तथा बाल मजदूरी से बचने के लिए एक जुट हो कर जागरूकता लाने की बात कही गयी। साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाप एक जुट होकर लड़ने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अध्यक्षता कर रही सुषमा पांडेय ने कहा कि स्वयं सहायत समूह ना सिर्फ आजीविका को लेकर बढ़ावा देती है बलकी महिलाओं के उत्थान को लेकर कार्य कर रही है। कहा कि महिलाएं ना सिर्फ घर को चलाती है बलकी समाज को भी बेहतर समाज बनाने में मार्गदर्शित करती है। अगर महिलाएं जागरूक हो गयी तो समाज मे वर्षों से ब्याप्त कुरूतियों को जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। साथ ही कहा कि महिलाओं को शिक्षा के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। इस दौरान रूबी देवी, गुंजा देवी, कल्पना देवी, बेबी देवी, संगीत देवी, कंचन देवी, प्रमिला देवी, काजल देवी, मुनिता देवी, गुड़िया देवी, सेवली देवी, उमा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे। 

गांधी जयंती पर हुआ गांवा में सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का उद्घाटन

गांधी जयंती पर हुआ गांवा में सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का उद्घाटन


गांवां : गांवां प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयन्ती के अवसर पर गांवा प्रमुख सह भाकपा माले नेत्री ललिता देवी एवं बीडीओ मधु कुमारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का विधिवत फीता कर उद्घाटन की।

मौके पर प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि देश के विकास में पुरुष के साथ महिलाओं की भी बराबर की हिस्सेदारी है। महिलाएं अगर स्वावलंबी बनीं तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का आधार बन जाएंगी बल्कि उनके भीतर स्वाभिमान भी पैदा होगा। 


वंही बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि सिलाई एक ऐसा हुनर है जिससे महिला घरेलु कामकाज के दौरान बचने वाले थोड़े से समय का सदुपयोग कर अपने और अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकती हैं। महिलाओं को पढ़ाई लिखाई की तरफ रुझान बढ़ाना होगा। इसके बाद उन्हें स्वरोजगार की तरफ ध्यान देना चाहिए। महिलाएं जब तक पुरुषों के बराबर प्रयास नहीं करेंगी, तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

मौके पर इंनौस प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव यादव,आनंदी यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

भिखी पहाड़ी के समीप सड़क निर्माण का एनओसी नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : जिप सदस्य

भिखी पहाड़ी के समीप सड़क निर्माण का एनओसी नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण :  जिप सदस्य
गांवां : धनवार विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बल्हारा पिहरा सड़क निर्माण कार्य जोरो से जारी है लेकिन भिखी पहाड़ी के समीप सड़क नहीं बनने से इस नए सड़क का कोई लाभ आम जनता को नही मिल पा रहा है।

 विदित हो कि यह सड़क बादीडीह पंचायत के भिखी गांव से हो कर गुजरता है। पूरा इलाका वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।  वन विभाग द्वारा  सड़क निर्माण हेतु एनओसी नही दिया जा रहा है। नतीजतन लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य बाधित हो गया है। जिप सदस्य इमरान अंसारी का कहना है कि अगर भिखी पहाड़ी के पास सड़क निर्माण नही हो पाता है तो बाकी बने सड़क औचित्यहीन होगा। क्योंकि उस जगह पर सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग शीघ्र एनओसी नही देती है तो जामडार और बादीडीह पंचायत की जनता वन विभाग के विरुद्ध धरना देने को विवश होंगे। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द एनओसी देने की मांग की है ताकि सड़क निर्माण कार्य मे कोई बाधा उत्पन्न न हो।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर साहु समाज ने दी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर साहु समाज ने दी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई
 जमुआ : झारखण्ड के पुर्व मुख्यमन्त्री रघुवर दास को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने से साहू समाज के लोगों में खुशी वयाप्त है।  साहु समाज का जमुआ विधान सभा कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल राँची स्थित श्री दास के आवास मे उनसे मिलकर उन्हें बधाई दिया।
 
बधाई देने वालों में साहु समाज जमुआ विधान सभा कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार साहु, सचिव प्रवीन कुमार साहु, संयुक्त सचिव पंकज कुमार साहु, महा सचिव पवन साहु, सदर प्रखंड अध्यक्ष अशोक साहु, नवडीहा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार साहु, संगठन मंत्री सुरेश साहु,  सुबोध साहु, रामजी साहु, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष छोटू साहु, वकील साहु, पप्पु साहु, रुपनारायन साहु, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजु देवी सचिव राखी देवी आदि शामिल थे।

गांधी व शास्त्री के जयंती पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने लगाया युवा संवाद कार्यशाला

गांधी व शास्त्री के जयंती पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने लगाया युवा संवाद कार्यशाला 
 जमुआ :  भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने राष्ट्रपिता महत्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यशाला का आयोजन किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विश्वनाथ सिंह ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए विशेष रूप गांधी जी के स्वरोजगार आन्दोलन का जिक्र किया। उन्होंने सरकार से कृषि कानून में किसानों से सहयोग लेकर अधिनियम बनाने की अपील किया है जो देश में सबसे बड़े आत्मनिर्भर बनने का स्रोत है। 

बीजीवीएस के जिला सचिव ने वर्तमान सरकार पर निजीकरण  करके संविधान से छेड़ छाड़ करने का आरोप लगाया। निजीकरण को देश के युवाओं के लिए घातक बताया। उन्होंने आगे कहा कि संविधान को बदलने की साजिश हो रही है जिसमें निजीकरण अहम उदाहरण है। 

प्रखण्ड सचिव दिवस कुमार ने कहा कि किस मार्ग को चुनना है,  ये भी सिर्फ हमें ही चुनना है सत्य ओर अहिंसा का जो रास्ता हमें बापूजी  ने हमें दिखाया वो कठिन जरूर है पर नामुमकिन नही , जरुरी नहीं सड़को पर आकर ही देशभक्ति साबित कि जाए, बिना स्वार्थ किसी कमजोर को सड़क पार कराना भी देश ओर मानवता के प्रति हमारी भावना को व्यक्त करता है, बस ये ही भावना को जगाना  बापूजी के लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा। 

कार्यक्रम को इनलोगों के अलावा जिला अध्यक्ष मो आलम अंसारी जिला उपाध्यक्ष बेबी चंद्रवंशी प्रखंड अध्यक्ष रोहित दास जिला कार्यकारणी सदस्य जुनैद आलम प्रखण्ड सचिव दिवस कुमार ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का शुभरम्भ हाथरस और बलरामपुर पीड़िता के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित तथा कोविड 19 वैश्विक माहमारी के राष्ट्र सेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रस्सति पत्र प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष रोहित दास  जबकि मंच संचालन रवि राणा ने किया। मौके पर जहीर उद्दीन ,रामप्रसाद राणा, रुक्मणि देवी,अजहर उद्दीन, सम्भु हाजरा सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बुधवार, 30 सितंबर 2020

बगोदर पुलिस 28 मवेशी लदा ट्रक को किया जब्त

बगोदर पुलिस 28 मवेशी लदा ट्रक को किया जब्त 
गिरिडीह/बगोदर : बगोदर थाना पुलिस ने जीटी रोड स्थित घंघरी टोल प्लाजा के पास से मवेशी लदा एक ट्रक को जप्त किया है। जब्त ट्रक में 28 मवेशी लदे हैं। 

मौके से ट्रक ड्राइवर व खलासी ट्रक को खड़ा करके फरार हो गया। वही सभी मवेशी को मधुबन गोशाला भेज दिया गया। यह जनकारी बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक, पशु व्यापारी और ट्रक के ड्राइवर व खलासी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

बरनवाल सेवा समिति की बैठक में पूर्व में सम्पन्न कार्यक्रम पर चर्चा

बरनवाल सेवा समिति की बैठक में पूर्व में सम्पन्न कार्यक्रम पर चर्चा
गिरिडीह : बरनवाल सेवा समिति की बैठक लखन लाल बरनवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बरनवाल सेवा सदन में सम्पन्न हुई बैठक में पूर्व में समिति की ओर से संपन्न कार्यक्रमों की सफलता पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर किया। जिंसमे समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह, कोरोना काल में रक्तदान शिविर का आयोजन और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम शामिल हैं।

 मौके पर समिति सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सेवा सदन के विकास के सारे कार्य ठप पड़ गए। पुनः धर्मशाला का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श करने हेतु आगामी आठ अक्टूबर गुरूवार को आम सभा की बैठक आहूत होगी।
जिंसमे स्वजातीय बंधु अपना बहुमूल्य सुझाव देंगे ऐसी अपेक्षा है। बैठक में सुबोध कुमार बरनवाल, प्रवीण कुमार बरनवाल, सुभाष कुमार, सत्यदेव लाल, राकेश रंजन, प्रवीण कुमार पिन्टु, संजीव कुमार, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।

दिव्यांग जनो को किया गया सहायक उपकरण का वितरण

दिव्यांग जनो को किया गया सहायक उपकरण का वितरण


बगोदर/गिरिडीह:- बगोदर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित विवाह भवन में बुधवार को गैल इंडिया लिमिटेड कम्पनी के द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगों को सहायक उपकरण का निशुल्क वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई।


 कार्यक्रम की शुरुआत बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह बगोदर सरिया एसडीएम राम कुमार मंडल बगोदर बिडीओ मनोज कुमार गुप्ता सीओ एके ओझा गेल कम्पनी के यूनिट हेड केडी गोटे ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर  किया।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के बीच 14 ट्राई साइकिल 11 बैटरी वाला ट्राई साइकिल 15 व्हीलचेयर 52 बैशाखी एमएसआई किट 8 हेरिंग हेड 14 आदि उपकरण का वितरण किया गया।कार्यक्रम में पुर्व जिला परिषद सदस्य मनोज पाण्डे संदीप जायसवाल समेत काफी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद थे।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की बैठक में कई निर्णय

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की बैठक में कई निर्णय


◆ बैठक के दौरान सदस्यों ने ली विधिवत सदस्यता


◆ हर माह 100 रुपये मासिक शुल्क पर बनी सबों की सहमति


गिरिडीह : इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) की गिरिडीह जिला इकाई की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की जबकि संचालन महासचिव कानन कुमार किस्कु ने किया।

बैठक पूर्व उपस्थित सदस्यों ने संघ के कोषाध्यक्ष विलियम जेकब के बड़े भाई स्व अविनाश वाल्कर के निधन के 40 दिन पुरा होने पर 2 मिनट का मौनरख कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बैठक के दौरान विचार विमर्श के क्रम में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी साथी यह कहते है कि हम आईएफडब्लूजे पत्रकार संगठन के सदस्य हैं। लेकिन अब तक हमलोगों ने विधिवत इस संगठन की सदस्यता ग्रहण नही किया है। जबकि हमे सर्वप्रथम संगठन की सदस्यता ग्रहण करना चाहिये। अध्यक्ष के इस प्रस्ताव का उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सदस्यता शुल्क अदा कर विधिवत सदस्यता ग्रहण किया। वंही बैठक के दौरान संगठन हित मे उपस्थित सदस्यों ने मासिक शुल्क पर चर्चा किया। जिंसमे सर्वसम्मति से 100 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया। यह शुल्क सितम्बर माह से अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्णय सदस्यों ने लिया।
बैठक में पत्रकार सुरक्षा पर भी चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से संगठन से जुड़े पत्रकारों के बीमा के संबंध में निर्णय लिया गया। संगठन से विधिवत जुड़े पत्रकार साथियों का उनके संगठन के प्रति लगाव और संगठन के क्रियाकलापों में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने और उनकी सहभागिता को देख कर 5 लाख का बीमा करवाने का निर्णय लिया गया। जिसका बीमा प्रीमियम का भुगतान संगठन के माध्यम से किया जाएगा।

वंही बैठक में संगठन के जिला महासचिव कानन कुमार किस्कु ने कहा कि हम सभी साथियों का बीमा के साथ-साथ आई कार्ड भी बनना जरूरी है। जिसके लिये प्रदेश से बातचीत जारी है और प्रदेश के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही सभी निबंधित पत्रकारों का आई कार्ड इशू करने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जाएगा।
जिला कोषाध्यक्ष विलियम जेकब ने संगठन का अपना बैंक में खाता होने की आवश्यकता पर बल दिया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शीघ्र ही संगठन के जिला इकाई का एक राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलने का निर्णय लिया गया। ताकि संगठन में पारदर्शिता कायम रहे। जिससे संगठन में मजबूती भी बनी रहेगी।
बैठक में अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, संगठन महासचिव कानन कुमार किस्कु, कोषाध्यक्ष विलियम जेकब, संगठन सचिव अजय चौरसिया,उपाध्यक्ष मनीष पाठक व इरफान आलम, सचिव शशी सिन्हा, सदस्य मनीष मंडल, अख्तर इमाम, सुजीत पाण्डेय, चन्दन पांडेय आदि उपस्थित थे।

शनिवार, 26 सितंबर 2020

सड़क दुर्घटना में घायल रिसोर्स टीचर की इलाज के दौरान मौत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सड़क दुर्घटना में घायल रिसोर्स टीचर की इलाज के दौरान मौत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
गिरिडीह : गिरिडीह देवघर मुख्य पथ के कॉलेज मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिंसमे वह व्यक्ति गम्भीर से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जंहा इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जाती है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम राम सागर प्रजापति नामक नामक 51 वर्ष व्यक्ति पैदल ही सिहोडीह स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया इससे वह  बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना को अंजाम दे उक्त वाहन फ़रार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार राम सागर प्रजापति मूलतः यूपी का रहने वाला थे और सिहोडीह निवासी संत कुमार पाण्डेय के घर में रहते थे। वह एक रिसोर्स टीचर थे और दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने का काम करता थे। घटना के बाद स्थानीय लोग काफी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे। वंही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में घायल व्यक्ति को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। जंहा इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी।

रिसोर्स टीचर राम सागर प्रजापति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह से ही कॉलेज मोड़ पर उनकी लाश को रख कर गिरिडीह देवघर मुख्य पथ को जाम कर दिया है। 
हालांकि जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ गौतम भगत व पुलिस कर्मी जाम स्थल पर पहुंच गये हैं और जामकर्ताओं को समझाने बुझाने और सड़क जाम हटाने के प्रयास में जुटे हैं। अंतिम सूचना मिलने तक जाम जारी है। और प्रशासनिक पदाधिकारियों की जामकर्ताओं से वार्ता जारी है।