समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020
गिरिडीह की नदियों का जल और मंदिरों की पवित्र मिट्टी भेजा गया अयोध्या

विहिप व बजरंग दल ने उतरवाहनी जमुनिया नदी के जल को कराया संकल्प

बगोदर के युवक की औरंगाबाद में सडक दुर्घटना में हुई मौत

बगोदर के हेसला में सर्पदंश से किसान की मौत

गिरिडीह पुलिस ने किया दो लाख की इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर को गिरफ्तार
गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस की उपलब्धियों में एक और इजाफा हुआ है। जिला पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में जिले की पुलिस को पुनः एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वर्षों से फरार चल रही दो लाख की इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
गिरिडीह के पुलिस कप्तान अमित रेणु ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पीरटांड थाना पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने वर्षों से फरार चल रही दो लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली सुनीता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा पर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी से जुड़ी यह महिला नक्सली एरिया कमांडर है। जो वर्ष 2000 से गिरिडीह और बोकारो जिला में अपना ठिकाना बनाये रखा था। इसके ऊपर दर्जनाधिक मामले दर्ज है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली गिरिडीह जिलान्तर्गत वर्ष 2008 में मधुबन थानांतर्गत पारसनाथ पहाड़ी में हुए मुठभेड़ में शामिल थी। साथ ही 2010 में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया को बारूदी सुरंग लगाकर एसआईएस के वाहन को विष्फोट कर उड़ा दिया गया था, जिसमे 05 सेक्युरिटी गार्ड शहिद हो गए थे। इन सब घटनाओं के अतिरिक्त कई आगजनी की घटनाओं और मुखबिरों की हत्या समेत कई जघन्य माओवादी वारदातों में भी शामिल रही है।
पुलिस कप्तान श्री रेनु ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी थी कि महिला नक्सली एरिया कमांडर सुनीता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा पीरटांड थाना क्षेत्र में किसी बड़े घटना को अंजाम देने की नीयत से पहुंची हैं। कहा कि उसी सूचना के आलोक में पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर एलआरपी चलाई और पीरटांड थाना क्षेत्र के गमहारा जंगल से इस महिला नक्सली को धर दबौचने में सफल रही।
एसपी श्री रेणु ने बताया कि सुनीता भाकपा माओवादी के रीजनल कमिटी के सदस्य संजय महतो उर्फ संतोष महतो की पत्नी है। यह हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर नवीन मांझी के साथ भी काम कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि गिरिडीह पुलिस के लिये जुलाई का महीना काफी सफलता भरा रहा है। इस माह में गिरिडीह पुलिस ने यह तीसरी उपलब्धि हासिल किया है। इसके पूर्व भी गिरिडीह पुलिस ने एक लाख का इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफल रही थी।
नक्सलियों के धड़ पकड़ के लिये चलाये गय अभियान में गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अजय कुमार रजनीकर, एएसपी अभियान दीपक कुमार, सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी मूलचंद, सीआरपीएफ 154 बटालियन, पीरटांड़ थाना और मधुबन थाना के पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।

जहरीले सांप के डँसने से बेंगाबाद में एक व्यक्ति की हुई मौत

गुरुवार, 23 जुलाई 2020
गिरिडीह का साइबर थाना सींल, दो साइबर अपराधी पाये गये कोरोना संक्रमित

गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को धर दबौचा, भेजा जेल
गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को धर दबौचा, भेजा जेल
गिरिडीह : गिरिडीह की साइबर थाना पुलिस ने निमियांघाट थाना क्षेत्र के नगरी गांव से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में राहुल मंडल, विजय मंडल, सुनील मंडल, विनोद मंडल, वीरेन्द्र मंडल, दिनेश मंडल शामिल हैं।
पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विजय मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के भावानंद गांव का रहने वाला है जबकि वीरेन्द्र और दिनेश जीतकुंडी का राहुल और विनोद मंडल गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोमुंडा का तथा सुनील मंडल डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह के कुहटी गांव के रहने वाले हैं।
इन अपराधियों के खिलाफ नगरी गांव निवासी रामेश्वर टुडु ने केस दर्ज कराया है। रामेश्वर टुडु ने थाने को दिये आवेदन में बताया है कि एक दिन उसके खाते में 54 हजार रुपये जमा होने का एक मैसेज उन्हें प्राप्त हुआ। उसके खाते में किस ने पैसे जमा किये इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। इसी बीच बीते मंगलवार को विनोद मंडल ने फोन कर उससे सारे रुपये अर्थात 54 हजार मांगे। बाद में दो बाइक से पांच अपराधी उससे मिले और बैंक खाते के सारे पैसे देने का दबाव दिया। नहीं देने पर अपराधियों ने रामेश्वर टुडु को जान से मारने की धमकी भी दी।
जिसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को दी। अपराधियों में शामिल गांव के पिंटू मंडल से उसकी पहचान थी। पिंटू मंडल ने धोखे से उससे उसका एटीएम कार्ड लिया और खाते से 16 हजार रुपया निकाल लिये। पिंटू मंडल को गिरफ्तार अपराधियों को साथी बताते हुए भुक्तभोगी ने पिंटू मंडल समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसमें पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार गुरुवार को जेल भेज दिया।

विरोध : जिले के अधिवक्तागण रहे न्यायिक कार्य से दूर

नाबालिग युवती ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त

सेनादोनी में शुरू हुए पौधारोपण कार्यों का बीपीओ ने किया निरीक्षण
सेनादोनी में शुरू हुए पौधारोपण कार्यों का बीपीओ ने किया निरीक्षण
गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर गरीब कल्याण रोजगार अभियान एवं मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय योजनाओं के तहत प्रवासी श्रमिकों को रोज़गार उपलब्ध कराकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में गुरुवार को सदर प्रखंड के सेनादोनी पंचायत में पौधारोपण का पिट भरने का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीण स्तर पर इन योजनाओं के शुरू होने से काफी श्रमिकों को रोजगार मुहैया हो रहा है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने की प्रबल संभावना है। वंही जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों से गांव का पानी गांव में एवं खेत का पानी खेत में ही रोका जा सकेगा ताकि जल संरक्षण व शुद्ध वातावरण के साथ साथ श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना जा सके।
सेनादोनी पंचायत में शुरू किए गए इस पौधारोपण कार्यों का गुरुवार को बीपीओ ने अवलोकन किया तथा ग्रामीणों को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से सावधानी बरतने, मास्क का उपयोग करने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की लोगों को सलाह दी।

तीन शातिर चोर चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार
