शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

जहरीले सांप के डँसने से बेंगाबाद में एक व्यक्ति की हुई मौत

जहरीले सांप के डँसने से बेंगाबाद में एक व्यक्ति की हुई मौत 
गिरिडीह : जहरीले सांप के काटने से बुधन कोल्ह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नैयाडीह (करमजोरा) गांव की है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि करमजोरा निवासी बुधन कोल्ह मजदूरी कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की रात वह अपने घर में सोया था। इसी दौरान रात्रि करीब 1:00 बजे उसे करैत सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे चिकित्सा हेतु अस्पताल ले जाने के लिये एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस के नहीं पहुंचा। उधर उसके शरीर मे विष का प्रभाव बढ़ता गया। अंततः  शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वंही मृतक के गांव वाले उसकी मौत का मुख्य जिम्मेवार उक्त एम्बुलेंस चालक को ठहरा रहे है जो बुलावे के बाद भी नही पहुंचा। लोगों का कहना है कि यदि समय पर एम्बुलेंस पहुंच जाता तो सम्भवतः बुधन की मौत नही होती।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें