शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

बगोदर के हेसला में सर्पदंश से किसान की मौत

बगोदर के हेसला में सर्पदंश से किसान की मौत
बगोदर/ गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के हेंसला पंचायत अंतर्गत गेंदोडीह में शुक्रवार को एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गयी। 

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि 58 वर्षीय नारायण महतो अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक विषैले सांप ने डस लिया। जिससे उसकी किसान की स्थिति धीरे धीरे बिगड़ने लगी। घर वालों ने तत्काल इलाज के लिए हजारीबाग रेफरल अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान नारायण महतो की मौत हो गई। 

घटना के बाद परिजनों  का रो रो कर बुरा हाल है। इधर घटना के सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद सिंह मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक सवेंदना व्यक्त किया। विधायक श्री सिंह ने मृतक के परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची बगोदर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव की अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें