शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

बगोदर के युवक की औरंगाबाद में सडक दुर्घटना में हुई मौत

बगोदर के युवक की औरंगाबाद में सडक दुर्घटना में हुई मौत 
             मृतक युवक का फाइल फोटो


गिरिडीह /बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के बनपुरा निवासी शायमलाल ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार की औरंगाबाद के बारुन थाना के जोगिया मोड के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। 

जानकारी के अनुसार मृतक युवक जीटी रोड में रोड मार्किंग का काम कर रहा था। इसी दौरान एक कन्टेनर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।  जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। 

घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह बनपुरा पहुँच कर उनके परिवार वालो को ढांढस बंधाया और कंपनी से बात करते हुए पांच लाख मुआवजा राशि देने की मांग किये। 

वही शव को सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद से पोस्टमार्टम करवा कर बनपुरा लाया गया।  लोकल कमिटी के सचिव हरेंद्र कुमार सिंह और सिताराम सिंह राजेश के बड़े भाई अशोक ने औरंगाबाद पहुँच कर शव को लाने में सहयोग किये। वही घटना पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार हर्दली नदी में किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें