गिरिडीह का साइबर थाना सींल, दो साइबर अपराधी पाये गये कोरोना संक्रमित
गिरिडीह: साइबर थाना को गुरुवार की शाम सील कर दिया गया। इसकी पुष्टि खुद थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद ने किया है। जानकारी के अनुशार जिन चार क्रिमिनल को साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार को जेल भेजा था।उसमें दो अपराधी कोरोना संक्रमित पाएं गए। कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन अवदेश सिन्हा के निर्देश पर देर शाम थाना को सील किया गया। बताया जा रहा है कि चार अपारधियो को साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को निमियाघाट थाना इलाके से चार क्रिमिनल को गिरफ्तार किया था। इसमे चारो की जांच सदर अस्पताल में तुरनेट कराया गया था। पुलिस ने बुधवार को जांच कराया। इसमे दो क्रिमिनल के कोरोना संक्रिमत होने की पुष्टि सिविल सर्जन ने आज किया। इसके बाद ही देर शाम अगले आदेश तक साइबर थाना को सील कर दिया गया। हालांकि इसी साइबर थाना के नीचे ही महिला थाना भी संचालित है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें