गुरुवार, 23 जुलाई 2020

गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को धर दबौचा, भेजा जेल

गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को धर दबौचा,  भेजा जेल


गिरिडीह : गिरिडीह की साइबर थाना पुलिस ने निमियांघाट थाना क्षेत्र के नगरी गांव से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  साइबर पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में राहुल मंडल, विजय मंडल, सुनील मंडल, विनोद मंडल, वीरेन्द्र मंडल, दिनेश मंडल शामिल हैं।


पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विजय मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के भावानंद गांव का रहने वाला है जबकि वीरेन्द्र और दिनेश जीतकुंडी का राहुल और विनोद मंडल गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोमुंडा का तथा सुनील मंडल डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह के कुहटी गांव के रहने वाले हैं।

इन अपराधियों के खिलाफ नगरी गांव निवासी रामेश्वर टुडु ने केस दर्ज कराया है। रामेश्वर टुडु ने थाने को दिये आवेदन में बताया है कि एक दिन उसके खाते में 54 हजार रुपये जमा होने का एक मैसेज उन्हें प्राप्त हुआ। उसके खाते में किस ने पैसे जमा किये इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। इसी बीच बीते मंगलवार को विनोद मंडल ने फोन कर उससे सारे रुपये अर्थात 54 हजार मांगे।  बाद में दो बाइक से पांच अपराधी उससे मिले और बैंक खाते के सारे पैसे देने का दबाव दिया। नहीं देने पर अपराधियों ने रामेश्वर टुडु को जान से मारने की धमकी भी दी।

जिसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को दी। अपराधियों में शामिल गांव के पिंटू मंडल से उसकी पहचान थी। पिंटू मंडल ने धोखे से उससे उसका एटीएम कार्ड लिया और खाते से 16 हजार रुपया निकाल लिये। पिंटू मंडल को गिरफ्तार अपराधियों को साथी बताते हुए भुक्तभोगी ने पिंटू मंडल समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसमें पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार गुरुवार को जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें