रविवार, 21 जून 2020

पीरटांड़ के अंगैया में पाया गया कोरोना पॉजिटिव मरीज

पीरटांड़ के अंगैया में पाया गया कोरोना पॉजिटिव मरीज 
पीरटांड़/ गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड बिशनपुर पंचायत के अंगैया में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।  पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गई और आनन-फानन में डुमरी के एस०डी०ओ० प्रेमलता मुर्ईमू पूरे दल बल के साथ अंगैया आकर मरीज को ईसोलेशन वार्ड बदडीहा मे भर्ती करवाया।
गौरतलब हो की युवक बीते 12 जुन को मुम्बई से अपना धर आया था और अंगैया मध्य विधालय मे  क्वॉरेंटाइन था। लेकिन शनिवार को उड़की पोजेटीव रिपोर्ट मिलने से गांव के लोगों के साथ साथ प्रशासनिक महकमा में हडकंप मच गया। प्रशासन ने पूरे गांव को शील कर धारा 144 लागु कर दिया गया है। 
गांव पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी के साथ अंचलाधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा, एमटीएस आलोक कुमार,  तकनिसियन शम्भु मेहता, बीटीएम निखिल कुमार, बीपीएम सरीता कुमारी, बीटीटी महादेव सेन, रविन्द्र कुमार, जेई सरफराज अहमद, पंचायत सेवक विनोद बर्मा, मुखिया भवानी देवी, पंसस तीरथनाथ सिंह, सहीया मंजु कुमारी आदि लोग शामिल थे।

46 लोगों का लिया गया सैम्पल : 
इस बीच अंगैया में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद लिया गया सैंपल । पीरटांड़ प्रखंड बिशनपुर पंचायत के अंगैया  में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद अंगैया,लौगीटांड एवं खेताडाबर के प्रवासी मजदूरों एवं गांव वालों का सैंपल लिया गया । एमपीडब्ल्यू सनातन मंडल ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आए कुल 46 लोगों का रविवार को जांच उपरांत सैंपल लिया गया है । 

कोलकाता पटना एक्सप्रेस पर सवारी करना आम लोगों के लिये हो सकता है काफी दुश्कर

कोलकाता पटना एक्सप्रेस पर सवारी करना आम लोगों के लिये हो सकता है काफी दुश्कर
*परेशान हो सकते है आम यात्री, क्योंकि काफी वीराने में अवस्थित है न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन

    [ रिपोर्ट : राजेश कुमार की ]
गिरिडीह : कोलकाता पटना एक्सप्रेस ट्रेन अब न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। यह खबर गिरिडीह वासियों की काफी खुशी वाली तो है। लेकिन आम जनता (यात्री) को इस ट्रेन से सवारी करना काफी दुश्कर साबित होने वाला हो सकता है। 
यह ट्रेन उन्ही लोगो के लिये फायदेमंद साबित होगा जिनकी खुद की चारपहिया वाहन होगी। अन्यथा आम लोग यदि इस ट्रेन से सफर करेंगे तो उन्हें काफी फजीहतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन ऐसे स्थान पर बना है जंहा से शहर तक के लिये आवागमन का कोई साधन उपलब्ध नही रहता है। 

 न्यू गिरिडीह स्टेशन पर पहुंचेगी। जो एकदम वीराने में बना है। जंहा शाम की ट्रेन कोडरमा- मधुपुर पैसेंजर को पकड़ने जाने हेतु संसाधन काफी परेशानी से मिलती है तो मध्य रात्रि में संसाधन कैसे उपलब्ध होगा  इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। मधुपुर से उक्त ट्रेन मधुपुर-कोडरमा की वापसी रात्रि लगभग 8 बजे होती है। उस वक्त कोई संसाधन उपलब्ध नही रहता जिसके सहारे यात्री अपने घर तक पहुंच सके। ऐसे में मध्यरात्रि में संसाधन मिलना काफी दुश्कर साबित होगा।

रेलवे द्वारा जारी उक्त ट्रेन की समय सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 13131 जो कोलकाता से खुलकर पटना तक जायेगी। यह ट्रेन कोलकाता से 19:50 बजे अर्थात शाम के 7: 50 बजे कोलकाता से खुलेगी। यह रात्रि 2:15 बजे महेशमुण्डा जंक्शन पहुंचेगी और रात के 2:32 बजे न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। यह ट्रेन रात्रि 2 :37 बजे न्यू गिरिडीह से खुल कर सुबह 9 बजे पटना पहुंचेगी। यूँ कहे कि ट्रेन मध्यरात्रि में न्यू गिरिडीह स्टेशन पर पहुंचेगी। 

अब बात करें ट्रेन संख्या 13132 की जो पटना से खुलकर कोलकाता तक जाएगी। यह ट्रेन पटना से 16: 45 बजे अर्थात शाम के 4 : 45 बजे खुलेगी और रात्रि 23: 26 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन पहुंचेगी (अर्थात रात्रि 11: 26 बजे)। वही ट्रेन 23:31 बजे न्यू गिरिडीह से खुलकर 23:43 पर महेशमुण्डा पहुंचेगी और दूसरे दिन सुबह 7 : 25 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। 

इस रूट में दोनों ही ओर से चलने वाली इस ट्रेन की समय सारणी काफी ही परेशानी भरी साबित होगी गिरिडीह की आम यात्रियों के लिये। क्योंकि रात में कोई साधन उपलब्ध नही होगा जिससे ट्रेन से आने वाले यात्री सही सलामत अपने घर अथवा गन्तव्य तक पहुंच सके।

 न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन गिरिडीह -बेंगाबाद मुख्य पथ से काफी अंदर बनाया गया है। पहुंच पथ भी काफी जर्जर है। ट्रेन का ठहराव रात में होने से यात्रियों को सिवाय संकटों के सामना करने के और कुछ हासिल नही होगा। रेलवे को इस दिशा में पुनः एक उच्च कोटि का निर्णय लेने की आवश्यकता है। ताकि यात्रियों को सुविधा मिले और रेलवे को भी उचित राजस्व की प्राप्ति हो सके।

वैसे रेलवे ने यह ट्रेन इस रूट में देकर गिरिडीह वासियों की वर्षों की मांग को पूरी की है। जिसका दूरगामी परिणाम काफी सुखद होने वाला है। अब स्थानीय प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि को एक जोर लगाने की जरूरत है। ताकि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन तक का पहुंच पथ को दुरुस्त हो सके। मुख्यमार्ग से रेलवे स्टेशन तक सड़कों के किनारे हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित हो ताकि अर्धरात्रि में ट्रेन से उतर कर अपने घर तक पहुंचने में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पहुंच पथ दुरुस्त होने से सवारी वाहन सुलभ तरीके से स्टेशन तक पहुंच सकेगी तब यात्रियों को गन्तव्य तक पहुंचने में कोई दिक्क्क्त नही होगी।

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में हुआ ऑनलाइन योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस  पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में हुआ ऑनलाइन योगाभ्यास
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए किया योगाभ्यास

गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर रविवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए योगाभ्यास किया गया।  जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस अवसर पर ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने इस ऑनलाइन योगाभ्यास में शामिल होकर योग किया। 

  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योगा दिवस जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस साल योग दिवस की थीम घर पर योग और परिवार के साथ योग है। मौके पर विद्यालयों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को योग के प्रति प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि योग से मनुष्य के मन, मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

योग करने से शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। योग करने से हमारी काया निरोग रहती है। योग की मदद से हम जलवायु परिवर्तन जैसे खतरे से भी निपट सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि योग को अपने जीवन में उतारे तथा निरोग रहें। योग करने से शरीर सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक होता है। और हमें तमाम बीमारियों से बचाव भी करता है। अतः योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया। योग प्रशिक्षक मनोज कुमार चौधरी एवं प्रसून सिंह की देखरेख में प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदी एवं भैया- बहन ने योग किया। 

मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि योग हमारी प्राचीन स्वदेशी चिकित्सा पद्धति है।इसके द्वारा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है। योग जीवन जीने का एक उत्तम उपाय है। योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक क्षमता,इम्यूनिटी,मानसिक स्थिरता एवं संतुलन बना रहता है। 
इस दौरान  विद्यालय परिवार ने प्राणायाम, ध्यान, ताड़ासन, वज्रासन, सूर्य नमस्कार, द्रुत गति योग, अर्द्ध- कटिचक्रासन आदि किया।  

बरगंडा संकुल के अंतर्गत मालडा, पिहरा,चतरो, बंदखारो,बेंगाबाद,भलपहरी के विद्यालयों में भी आचार्य, भैया-बहनों ने योग किया। योग को सफल बनाने में अनिता कुमारी, नलिन कुमार, राजेंद्र लाल बरनवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 

गिरिडीह में मिले एक महिला समेत चार कोरोना पोजेटीव मरीज

गिरिडीह में मिले एक महिला समेत चार कोरोना पोजेटीव मरीज
संक्रमितों में तीन शहरी क्षेत्र के और एक पीरटांड़ के

गिरिडीह : शनिवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार गिरिडीह जिले में फिर चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन संक्रमित मरोजों में शहरी क्षेत्र की एक महिला समेत 3 लोग शामिल है, जबकि एक मरीज पीरटांड़ प्रखंड का है।

रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र के बोड़ो की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वंही सिरसिया का एक 25 वर्षीय युवक तथा पचंबा का एक 24 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। 

जबकि पीरटांड़ प्रखंड के बिशनपुर इलाके के लोंगीटांड़ का एक 29 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

संक्रमित मरीजों को किया ए.एन.एम स्कूल बदडीहा में शिफ्ट : 
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा के अनुसार जिले में 04 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमे बेडो, सिरसिया और पचम्बा तथा पीरटांड़ के मरीज है। सभी पहले से क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहे थे। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के पश्चात संक्रमित मरीज को बेहतर इलाज हेतु एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बदडीहा में शिफ्ट किया गया है। 
उपायुक्त श्री सिन्हा के अनुसार कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों से जुड़ी जानकारी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। इसके अलावा संक्रमित मरीज के गांव के चारों तरफ बैरिकेडिंग किया जा रहा है। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे गांव को सील कर नो एंट्री जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही चिन्हित सभी गांव में लगातार साफ-सफाई ब्लीचिंग व सैनिटाइजेशन का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। 

जिले में अब तक 61 मरीज :
विदित हो कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 61 हो गई है। इसमें 52 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक कोरोना संक्रमित का इलाज के दौरान रांची में मौत हो चुकी है। फिलहाल 8 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।



अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर उपायुक्त ने किया पदाधिकारियों संग योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर उपायुक्त ने किया पदाधिकारियों संग योगाभ्यास

उपायुक्त ने किया लोगों से घर पर ही परिवार के साथ योग करने की अपील की

 मानसिक और शारीरिक समस्याओं से पाई जा सकती है योग से निजात : उपायुक्त

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने अपने आवासीय परिसर में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए जिले के पदाधिकारियों संग योगाभ्यास किया।

 इस अवसर पर उन्होंने सभी जिले वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कहा कि योग करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है।

 योग व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। योग करने से शारीरिक तथा मानसिक समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। उपायुक्त ने  जिले वासियों से घर में ही परिवार के साथ योगाभ्यास करने की अपील की। कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित करें। 

शनिवार, 20 जून 2020

चीनी राष्ट्रपति जिनपिग का पुतला दहन कर चाइनीज सामानों की जलाया होली

चीनी राष्ट्रपति जिनपिग का पुतला दहन कर चाइनीज सामानों की जलाया होली
गिरिडीह : भाजपा व आरएसएस ने जिले के राजधनवार स्थित बड़ा चौक के पास शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही चीनी राष्ट्रपति जिनपिग का पुतला दहन कर चाइनीज सामान के विरोध में प्रदर्शन किया और चीनी वस्तुओं की प्रतीकात्मक रूप से होली जलाई। लोगों ने भारत माता की जय, वीर शहीद जवान अमर रहे, भारतीय सेना जिन्दाबाद आदि नारे लगाए। 

विदित हो कि चीन सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को जगह-जगह श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने चाइनीज सामानों के विरोध में प्रदर्शन भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रवादी जनता ने चाइनीज सामान की होली जलाई। पूरे देश में चाइनीज सामानों का बहिष्कार हो रहा है। हम भारतीय लोग चीन को बताना चाहते हैं कि हमारे ही धन व दौलत पर ऐश करना बंद करे। 

मौके पर राजेश अग्रवाल, विवेक विकास, उमेश बरनवाल, डॉ सहदेव बरनवाल, बिजय अग्रवाल, शैलेन्द्र साहु, रंधीर अग्रवाल, छोटू भदानी, राजेन्द्र अग्रवाल, सत्यवीर कुमार, जयदेव कसेरा, शंभू मोदी आदि उपस्थित थे।

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल 
गिरिडीह: जिले के धनवार क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर है। उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया है। 

धनवार-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग स्थित मायाराम टोला में किशोर प्रसाद बरनवाल (50) एवं उनकी पत्नी आशा देवी (45) पूजा कर अपने घर के पास बाइक पर थे। इसी बीच एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन समेत दोनों दूर जाकर गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया।

 दूसरी घटना करगाली-माघो रोड स्थित मोड़ के पास हुई, जहां दो बाइक में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि धर्मपुर निवासी मंसूर मिया (43) एवं गोविद कुमार राणा (27) को रेफरल अस्पताल राजधनवार लाया गया, जहां इन दोनों का इलाज किया गया।


21 जून को होने वाले छठे अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पतंजलि योगपीठ गिरिडीह ने की तैयारी पूरी

21 जून को होने वाले छठे अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पतंजलि योगपीठ गिरिडीह ने की तैयारी पूरी 
गिरिडीह :  छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को गिरिडीह जिले में तीन जगह सामूहिक योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमे खंडोली में भारत स्वभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंग, न्यू रेलवे स्टेशन गिरिडीह में युवा भारत के प्रभारी रणधीर गुप्ता और श्री आरके महिला कॉलेज में जिला कार्यकारणी सदस्य सह मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति के द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।
 


खंडोली में 6:30 बजे महिला कॉलेज में सुबह 6 बजे और न्यू रेलवे स्टेशन में भी 6 बजे योग साधक को पहुँचना अनिवार्य होगा। अपने साथ एक साफ चादर, हेण्ड सैनिटाइजर साथ लेकर आना है,साथ ही मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। अगर संभव हो तो सफेद ड्रेस में आवें।

इधर महिला कॉलेज और न्यू रेलवे स्टेशन में शनिवार को विश्व योग दिवस प्रोटोकॉल का ट्रेनिंग योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति और योग शिक्षक रणधीर गुप्ता के द्वारा दी गई।  जिसमे सपना रॉय, सुपर्णा मुखर्जी,संगीता सिन्हा, पुष्पलता त्रिवेदी,जया सिन्हा, आशा सिन्हा, प्रिया सिन्हा, प्रियंका शक्ति,लक्ष्मी छाया,सीमा लाल, गोविंद यादव,सतेंद्र सिंह, प्रेमचंद वर्मा , प्रकाश राज, बासुदेव प्रसाद वर्मा ,शशि कुमार प्रजापति , नितेश कुमार ,रोशन कुमार , रितिक कुमार आदि कई लोग शामिल हुए। 

इस दौरान प्रशिक्षण में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि योग करने से आंतरिक सुद्धि के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।प्रत्येक दिन कम से कम एक घण्टा योग करने से पूरा दिन शरीर मे स्फूर्ति बनी रहती है। मन भी शांत रहता है।
अंत मे गिलवान घाटी में शहीद हुए अमर सैनिकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही चाइनीज तथा विदेशी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। 

वंही कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए,छोटे छोटे स्तर पर योग करने तथा भीड़ इकट्ठा न करने की अपील की है। समिति ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर से योग करने की सलाह दी है। नियमित योग कक्षा में 6 फीट की दूरी बनाते हुए तैयारी करने का निर्देश भी दिया गया।

रोटरी ग्रेटर ने शाहरपुरा में किया भोजन वितरण

रोटरी ग्रेटर ने शाहरपुरा में किया भोजन वितरण
गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह ग्रेटर द्वारा रोटरी आहार के तहत शनिवार को  खंडोली के आदिवासियों बाहुल्य गांव शहरपुरा में किया गया। 

इस दौरान रोटरी के सदस्यों ने  ग्रामीणों के बीच दिन का भोजन वितरण किया। दर्जनों आदिवासी परिवार इस रोटरी आहार से लाभान्वित हुये।  

इस आहार वितरण कार्यक्रम में रोटरी ग्रेटर के  विकाश सिन्हा, प्रकाश दत्ता, सुजय राज गुप्ता, उड्डयन बनर्जी, विकाश शर्मा, सनी वाधवा, ब्रह्मदेव प्रसाद, मनीष गुप्ता, ज्योति प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।

पालगंज में मनाया गया जगदंबी बाबु की पुण्यतिथि

पालगंज में मनाया गया जगदंबी बाबु की पुण्यतिथि 
पीरटांड़ / गिरिडीह :  पालगंज स्थित प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद जगदंबी प्रसाद यादव की पुण्यतिथि अभियान के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई।  

 सर्वप्रथम वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जगदंबी प्रसाद यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई वहीं उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रख कर के उनकी आत्मा के लिए भगवान से प्रार्थना की । इस मौके पर सुनील कुमार सिंह ने कहा की जगदंबी प्रसाद यादव 1977 में लोकदल के सर्वमान्य नेता थे लेकिन बाद में 1996 से लेकर 99 तक तीन बार गोड्डा से चुनाव जीत भाजपा के टिकट पर किया 2001 में उनकी असमय निधन हो गई जिससे पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई,जिसकी भरपाई निशीकांत दुबे ने की ।  

कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह के अलावे भाजपा नेता विनय कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री पिंटू कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी मुन्नालाल उपाध्याय सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार बरनवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष पंचम सिंह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी बालेश्वर यादव  कार्यालय प्रभारी अनीलेश गौरव सहित कई लोग शामिल थे ।

प्रखण्ड कार्यालय सहित पंचायत सचिवालयों में दिखाया गया पीएम का सीधा प्रसारण

प्रखण्ड कार्यालय सहित पंचायत सचिवालयों में दिखाया गया पीएम का सीधा प्रसारण
 गिरिडीह / जमुआ :  देश के 26 राज्यों के 116 जिलों में प्रधानमंत्री जी के द्वारा गरीब किसान कल्याण योजना अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। जिसका सीधा प्रसारण किया गया। 

इस दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना अभियान का शुभारंभ का सीधा प्रसारण प्रखण्ड सभागार में बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार की अगुवाई में गयी । जबकि पोबी, नावाडीह, कारोडीह, खरगडीहा, प्रतापपुर, पाण्डेयडीह, नवडीहा, चरघरा, रेम्बा, धुरैता,फतहा आदि पंचायत सचिवालयों में प्रज्ञा केंद्र/सीएससी के वीएलई द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में प्रोजेक्टर के माध्यम से मजदूरों को सामाजिक दूरी का अनुपालन कर दिखलाया गया। प्रधानमंत्री के इस सीधा प्रसारण को देखकर मजदूर काफी उत्साहित होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह पैकेज राहत भरा है।