भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर कोड़रमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का किया गया भव्य स्वागत
जमुआ : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं द्वारा खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न चौक ,चौराहों पर स्वागत किया गया।
जमुआ चौक में जमुआ मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में सांसद का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालन हरला मुखिया महेंद्र कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संसद अन्नपूर्णा देवी ने विपक्षीयो पर कड़ी प्रहार करते हुए कहा कि किसान व शिक्षा नीति का विरोध करने वाले किसान व शिक्षा विरोधी है। विपक्ष किसानों को गुमराह करने का असफल कार्य कर रही हैं जिससे जनता पूरी तरफ वाकिफ़ हो चुकी हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश का सशक्तिकरण हुआ है।
जमुआ विधायक केदार हाजरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व रघुवर सरकार द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओ को वर्तमान हेमन्त सरकार बंद कर जनविरोधी कार्य कर रही हैं। इसके पूर्व सांसद का सभी चौक चौराहे पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत सभा मे सदानंद साव,बालगोविंद यादव,अनंत साव,सत्यदेव यादव,शंकर साव,जयलाल यादव,सुखदेव स्वर्णकार,अशोक पासवान,लखन साव,रामनारायण राणा,मुकेश राम,मुन्ना राय, महानन्द यादव,मनोज सिंह, अर्जुन मंडल,दिनेश यादव,मुकेश यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें