कुशवाहा संघ की बैठक में संघ की मजबूती और समाज के विकास पर चर्चा
धनवार : धनवार प्रखंड क्षेत्र के आर्यभट पब्लिक स्कूल बरसिंघी कला में रविवार को कुशवाहा संघ की एक बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष छत्रधारी वर्मा तथा संचालन प्रखंड महामंत्री अर्जुन कुशवाहा ने किया।
इस दौरान सबसे पहले दुघरवा निवासी पाखी महतो, सपमारण निवासी डालचंद वर्मा, मोतीलेदा निवासी बंधु महतो के निधन पर एक मिनट का मौन रखा गया। बधु महतो की पीट पीट कर की गई हत्या की जंहा भर्त्सना की गई। वंही मोतीलेदा के इंदरलाल वर्मा एवम दमगी में कुशवाहा बंधुओ के साथ गिरि लोगों द्वारा किये गये मार पीट की घटना की कड़ी निंदा की गयी। दमगी के घटना पर जमुआ प्रसासन से जाँचोपरांत कार्यवाही की मांग की गई।
बैठक के दौरान पूरे प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई जिसके लिए प्रखंड सदस्यता प्रभारी युवा प्रमुख संजय वर्मा को बनाया गया तथा धनवार प्रखंड को पांच जॉन में बाट कर प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमे परसन से शिबू वर्मा को कैलाढाब, नवागढ़ से गोपाल वर्मा सह प्रभारी रामचंद्र वर्मा, सपमारण से मनोज वर्मा सह आलोक चंद्र रवि, चितमाटाँड़ से कृष्ण कांत वर्मा, सकलदेव वर्मा, रेणु कुमारी सिन्हा, बलहारा से भुनेश्वर वर्मा, स्नेहा कुशवाहा, मोहन महतो, लखन वर्मा, जिबलाल महतो प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष चिंतामणि वर्मा व भुनेश्वर वर्मा, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर प्रसाद, भोपाल वर्मा, शिव शंकर वर्मा, मनोज वर्मा, डोमन महतो, रितेश राजन, डॉ निरज कुमार आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें