झामुमो कार्यकर्ताओ ने किया धनबाद सांसद पीएन सिंह का पुतला दहन
गांवां/गिरिडीह : शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा गांवां प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओं ने धनबाद सांसद पीएन सिंह का विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गांवां प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड में अवस्थित मेडिकल कॉलेजो का नामकरण विविन्न आन्दोलनकारियों एवं शहीदों के नाम पर किया गया है। इसी कड़ी में जिसमे PMCH धनबाद का नाम बदल कर झारखण्ड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो के नाम पर रखा है। जिसका विरोध धनबाद सांसद पी० ए० सिंह के द्वारा किया गया।
कहा कि सांसद के विरोध से साफ जाहिर होता है कि वह झारखण्ड के आंदोलनकारियों और शहीदों के विरोधी है। इससे झमुमो के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। आक्रोश दिखाते हुए कार्यकर्ताओ ने सांसद का पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए किया गया जिसमें कैलाश सिंह, सोनू कुमार, जीशान खान, विनोद रविदास, विनय सिन्हा, इजराइल अंसारी समेत कई कार्यकर्ता सामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें