जमुआ चौक पर झामुमो ने फूंका धनबाद के सांसद पी एन सिंह का फुतला
जमुआ/ गिरीडीह : धनबाद के पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) का नामकरण शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज किये जाने का विरोध करने वाले धनबाद के सांसद पी एन सिंह का आज जमुआ चौक पर पुतला दहन फूंका गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की जमुआ प्रखण्ड इकाई द्वारा आयोजित यह पुतला दहन कार्यक्रम प्रखंड झामुमो अध्यक्ष राजकुमार राय की अध्यक्षता में तथा प्रखंड सचिव रंजीत कुमार के संचालन में सम्पन्न हुआ।
मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय ने कहा कि भाजपा के सांसद और विधायक बौखला गये है। हेमंत सरकार के विकास की नीति के विरुद्ध अनाप शनाप बयानबाजी करना उनकी बौखलाहट और दिमागी संतुलन खोने का परिचायक है।
वंही प्रखंड सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज धनबाद का नामकरण शहीद निर्मल महतो के नाम पर किये जाने का विरोध बिहारी मानसिकता वाले धनबाद के सांसद पी एन सिंह द्वारा किया जाना घोर निंदनीय कृत्य है। सांसद के इस कृत्य से झामुमो आक्रोशित है। यह झारखण्ड के एक शहीद का अपमान है जिसे झामुमो और झारखण्डी जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिनमें अशोक कुमार वर्मा, दिनेश मंडल,अकरम खान,राजेन्द्र राम, रविन्द्र सिंह, लट्टू पाण्डेय, मो ज़ाहिद ,फौदार सिंह, रामदेव वर्मा, सुरेश राय, जगन्नाथ यादव, जयप्रकाश राय, मो मोजफ़र, पिंटू कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल तुरी, उमेश पासवान, दिनेश कुमार, दामोदर यादव, लियाक़त अंसारी, सिकंदर साव, भुनेश्वर यादव आदि शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें