चिकसोरिया भूमिहार ब्राह्मणों ने मनाया रक्षाबन्धन का त्यौहार
जमुआ/गिरिडीह : जिले के चिक्सोरिया भूमिहार ब्राह्मणों ने आज रक्षाबंधन का पवित्र पर्व भी मनाया । जिले के चतरो, गम्हारडिह सहित अन्य स्थानों पर निवास करने वाले शांडिल्य गोत्र भूमिहारों ने आज के दिन धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया ।
त्योहार के मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रेशम की डोर से बनी रखी बांध कर सुरक्षा का वचन लिया।वंही भाइयों ने सुरक्षा और सम्मान का वचन देते हुए कहा कि नारी सम्मान ,राष्ट्र सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने का इतिहास रहा है।
सावन पूर्णिमा के बजाय पौराणिक कथा के अनुसार आज ही के दिन राजा बलि को माता लक्ष्मी ने राखी बांधी थी। इस त्यौहार के मौके ब्रह्मणों को भोजन करवाया गया और बहनों एवं ब्राह्मणों के द्वारा राखी बांधी गई।
बताया जाता है कि यह परंपरा चिकसोरिया भूमिहार सदियों से मनाते आ रहे हैं। इस पावन मौके पर सुहागिन महिलाओं द्वारा भक्ति पूर्वक हरतालिका तीज का व्रत भी मनाया गया।
जन कल्याण संगठन अध्यक्ष रूपेश सिंह, उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह ने तीज व रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन एक तरफ जंहा बहनों के द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया कर भाइयों की कुशलता की कामना करती हैं वंही दूसरी ओर सुहासगि महिलाएं पुरूषों के दीर्घायु की कामना करती हैं। कहा कि पुरुष भी इनका सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाये तभी घर परिवार में शांति, सुख, समृद्धि, सद्भाव का वास होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें