माले कार्यकर्ता ने केस के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगायी एसपी से गुहार, दिया आवेदन
कहा, एसीबी द्वारा बेंगाबाद के एएसआई की गिरफ्तारी के कारण उनके मामले की सुनवाई नहीं कर रहा थाना
गिरिडीह : भाकपा माले कार्यकर्ता रूपकिशोर मेहता ने आज गिरिडीह के एसपी अमित रेनु से मिलकर अपने ऊपर हुये जानलेवा हमले के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग किया है।
एसपी को दिए आवेदन में मेहता ने बताया कि बीते 29 मई को गांव की एक गैरजरुआ जमीन का कुछ लोगों द्वारा जबरन अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसका उन्होंने विरोध किया था। उनके द्वारा विरोध किये जाने के कारण उनके ऊपर अतिक्रमण कारियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये थे। उनकी एक दांत भी टूट गई तथा नाक पर भी गंभीर चोट लगी थी। 5 दिनों तक वह सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती रहे। इस घटना के बावत उन्होंने बेंगाबाद थाना में एक प्राथमिकी कराया है। जिसका कांड संख्या 106/20 (दिनांक 01/06/2020) है।
उन्होंने एसपी को बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बजाय उस केस के अनुसंधानकर्ता बेंगाबाद थाना के एएसआई शत्रुघ्न प्रसाद सिंह केस को 'ट्रू' करने के नाम पर उन्हें रिश्वत के लिए प्रताड़ित करने लगे, जिसकी शिकायत उन्होंने 'एसीबी' धनबाद को किया। जिस पर एसीबी धनबाद ने उक्त एएसआई शत्रुघ्न प्रसाद सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी कर लिया।
माले कार्यकर्ता रूप किशोर मेहता ने आरोप लगाया है कि एएसआई की गिरफ्तारी के कारण अब बेंगाबाद थाना में उनके मामले की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बजाय उसे फिर से मारपीट की धमकी दी जा रही है। पीड़ित रूपकिशोर मेहता ने एसपी से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय करने की गुहार लगाया है।
वंही भाकपा माले नेता राजेश कुमार यादव ने जिला पुलिस प्रशासन से पीड़ित के आवेदन पर उचित कार्रवाई करने और बेंगाबाद थाना की कार्यशैली का भी संज्ञान लेने की मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें