गुरुवार, 9 जुलाई 2020

पुर्व मुखिया के निधन पर गाँव पसरा सन्नाटा, लोगों ने जताया शोक

पुर्व मुखिया के निधन पर गाँव पसरा सन्नाटा, लोगों ने जताया शोक
बगोदर/ गिरिडीह   : बगोदर प्रखंड के चौधरी बाँध पंचायत के पूर्व मुखिया मेघनाथ यादव के आकस्मिक निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।  उनके आंगन में काफी लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित हुए थे। एकत्रित लोगों ने कोरेना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहे थे।

 ज्ञात हो कि चौधरी बाँध पंचायत के मुखिया मेघनाथ यादव जो बिहार सरकार के समय में तीन बार मुखिया रहे थे और झारखंड के प्रथम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित होकर गाँव को सुदृद करने की दिशा में कार्य किया था। चौधरीबाँध पंचायत के लोगों का कहना है कि मेघनाथ यादव नाम से नहीं काम से जाने जाते थे। पूर्व मुखिया के आकस्मिक निधन की खबर सुन बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि छोटे लाल यादव, जिला परिषद सदस्य गजेंद्र महतो, चौधरीबांध के मुखिया प्रतिनिधि प्रेमचंद साहू, पंचायत समिति सदस्य दिलीप रजक, उप मुखिया अर्जुन यादव सहित पंचायत के कई अन्य वरिष्ठ लोग पहुँच कर शोक सवेंदना व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें