जलसहिया ने दिया कोविड 19 की जानकारी, सुझाये बचाव के उपाय
जमुआ/ गिरिडीह : प्रखंड अंतर्गत पोबी के शानडीह में गुरुवार को स्वच्छता सभा का आयोजन किया गया। जिसमे जलसहिया गुड़िया देवी ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियो को कोविड 19 से बचाव और स्वच्छता के उपायों की विस्तृत जानकारी दिया।
उन्होंने बार बार साबुन से हाथ धोने, घर के आसपास सफाई रखने, सामाजिक दुरी बनाये रखने और मास्क का उपयोग करने के साथ साथ शौचालय का नियमित प्रयोग करने को कहा।
कार्यक्रम में पीएलवी सुबोध कुमार साव, कौशल्या देवी, पूर्व वार्ड सदस्य ललिता देवी, ममता देवी, भोला कुमार सिंह, सहदेव मिस्त्री, रेखा देवी, मालवा देवी, बिंदू कुमारी, गुंजन कुमारी ,शिवानी कुमारी,काजल कुमारी आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें