शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

एसपी सुरेन्द्र झा के तबादले से दुःखी युवाओं ने किया गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य पथ को जाम

एसपी सुरेन्द्र झा के तबादले से दुःखी युवाओं ने किया गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य पथ को जाम
गिरिडीह:  एसपी सुरेन्द्र कुमार झा के तबादले से गिरिडीह के युवा वर्ग के लोग खासे दुखी नजर आ रहे हैं। इस तबादले की खबर से युवाओं में आक्रोश भी देखा गया। 

आक्रोशित युवकों ने शुक्रवार को गिरिडीह- बेंगाबाद मुख्य पथ को कॉलेज मोड़ के समोप जाम कर दिया।  जाम कर युवकों ने एसपी के तबादले पर पुनर्विचार करने की मांग किया है।

विदित हो कि गिरिडीह के एसपी सुरेन्द्र कुमार झा का  तबादला कर उन्हें सीनियर एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। उनके स्थान पर धनबाद में ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित रहे अमित रेनु को गिरिडीह के एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। गुरुवार को गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना पत्र जारी कर दिया गया है। 
शुक्रवार को गिरिडीह के एसपी रहे सुरेन्द्र झा रांची जाने को तैयार हुये इसी बीच युवाओं ने गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य पथ को जाम कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें