शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

सात महीनों से सऊदी अरब में बंधक बना हैं बगोदर के दो मजदुर

सात महीनों से सऊदी अरब में बंधक बना हैं बगोदर के दो मजदुर 
                       घायल इमरान

गिरिडीह / बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के महुरी गांव के दो युवक अकबर अंसारी व इमरान अंसारी बीते सात महीने से सऊदी अरब में बंधक बना हैं। 

बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के महुरी निवासी स्वर्गीय रौशन अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र इमरान अंसारी व असगर अंसारी के 36 वर्षीय पुत्र अकबर अंसारी परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देख अच्छी नौकरी की तलास में सऊदी अरब गया था।  लेकिन सात माह से अधिक हो गया लेकिन अब तक न तो उसे काम के बदले पैसा मिला और न ही उसे अपने देश लौटने का रास्ता मिल रहा हैं।  

दोनों को वहाँ बंधुआ मजदूर की तरह रखा जाता हैं और उनके साथ अमानवीय व्यवहार मारपीट तक की जाती हैं।इसी बीच बीते 10 मई को इमरान अंसारी का पैर टूट जाने से उनकी मुसीबत और भी बढ़ गयी हैं। परिवार वाले ने झारखण्ड सरकार से गुहार लगाया है लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिल पायी हैं। जिससे परिवार वाले काफी चिन्तित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें