भाजपा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष बने महादेव दुबे, बधाई देने वालों का लगा तांता
गिरिडीह : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा का सांगठनिक विस्तार किया। जंहा उन्होंने प्रदेश स्तरीय संगठन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया वंही उन्होंने कई जिलों के जिलाध्यक्ष के नामों की भी धोषणा किया है।
इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने गिरिडीह जिला भाजपा के अध्यक्ष के पद पर महादेव दुबे को मनोनीत करते हुये इसकी विधिवत घोषणा पत्र जारी कर किया है।
महादेव दुबे वर्ष 2012 से जिला भाजपा के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह कर पार्टी व संगठन हित मे कार्य करते रहे हैं।
संगठन के प्रति इनका जुड़ाव, इनकी कर्मठता और मिले दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करने की इनकी क्षमता के कारण ही आज उन्हें जिलाध्यक्ष के पद पर सुशोभित कराया है।
श्री दुबे के जिलाध्यक्ष बनने पर सिहोडीह स्थित इनके नवनिर्मित मकान में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। उन्हें संगठन के सर्वोच्च पद पर आसीन होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें