बुधवार, 10 जून 2020

जमीन विवाद में मारपीट, महिला गम्भीर

जमीन विवाद में मारपीट, महिला गम्भीर
गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के चोंगाखार गांव में जमीन को लेकर विवाद के बाद हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बंधनी देवी व सहवा देवी घायल हो गईं।

 दोनों को इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बंधनी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

जख्मी सहवा देवी ने बताया कि उसके घर के आगे दूसरे पक्ष के लोग मिट्टी भर रहे थे। मिट्टी भरने से मना करने पर विवाद हो गया और महेन्द्र यादव, सरयू यादव, भिखारी यादव, सुधीर यादव व महाबीर यादव मारपीट करने लगे जिसमें दोनों जख्मी हो गई। गंभीर रूप से जख्मी बंधनी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें