बुधवार, 10 जून 2020

भाजपाइयों ने मोदी सरकार के सफलता पूर्वक एक वर्ष बीतने पर किया पर्चा वितरण

भाजपाइयों ने मोदी सरकार के सफलता पूर्वक एक वर्ष बीतने पर किया पर्चा वितरण


गिरिडीह :  मोदी सरकार के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर गिरिडीह के भासजपाइयों ने पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के नेतृत्व में लोगो के बीच पर्चा व प्रधानमंत्री का पत्र वितरित किया। पर्चा वितरण डॉक्टर लेन से प्रारम्भ होकर कचहरी रोड, टावर चौक से कालीबाड़ी होते हुए मकतपुर में समाप्त हुई। इस पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने लोगो को मोदी सरकार के द्वारा किये गए कार्यो को विस्तारपूर्वक बताया। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2 जो की बहुत ही प्रभावशाली और चुनौती पूर्ण रहा है।इस अवधि मे जनादेश शासन की गति, सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुच, मजबूत बुनियादी ढांचा और दशकों से लटके मुद्दों के समाधान को उच्च प्राथिमिकता दी गयी।

कहा कि वर्तमान मोदी सरकार के द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय कर उसे संसद में पारित कर देश मे कानून के रूप में लागू किया।जिसमें सर्वप्रथम अनुच्छेद370 का हटना, नागरिकता(संसोधन) अधिनियम2019, राममंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना, देश से तीन तलाक को हटाना, सिख समुदाय के पवित्र तीर्थ स्थल करतारपुर गलियारा राष्ट्र को समर्पित करना, बुरु-रियांग समझौता, बोडो समझौता पूर्ण हुआ।

इतना ही नही वर्तमान मोदी सरकार के द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर उसे संसद में पारित कर देश मे कानून के रूप में लागू किया। जिसमें सर्वप्रथम अनुच्छेद370 का हटना, नागरिकता(संसोधन) अधिनियम2019, राममंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना, देश से तीन तलाक को हटाना, सिख समुदाय के पवित्र तीर्थ स्थल करतारपुर गलियारा राष्ट्र को समर्पित करना, बुरु-रियांग समझौता, बोडो समझौता पूर्ण हुआ।

विश्व व्यापी संकट कोविड 19 और उसके प्रबंधन में मोदी सरकार द्वारा जनता कर्फ्यू लगाना और उसका देशवासियों के द्वारा सम्पूर्ण पालन करना, लौकडाऊन से पहले हज़ारो देशी और विदेशी नागरिकों को बचाया गया, 30 देशो में फंसे लगभग 75000 देशवासियों को वापस भारत लाया गया। प्रवासी मजदूरों को मई 2020 तक 3840 श्रमिक ट्रेन चला कर 52 लाख से अधिक लोगो को उनके गृह राज्य  भेजा गया।

इस अवसर पर  कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर राजेश पोद्दार, सह संजोक सौरभ मिश्रा, महापौर सुनील कुमार पासवान,दिनेश यादव,नगर कार्यक्रम प्रभारी सिंकू सिन्हा नगर अध्यक्ष सदानंद वर्मा,संजय सिंह,रंजन सिन्हा,राजेश जायसवाल,संजीत सिंह पप्पू संत कुमार लल्लू, संदीप डंगायच,दीपक स्वर्णकार, नीलू सिन्हा,हबलु गुप्ता,सुमित सिंह,सदानंद राम,सीताराम वर्मा,सुमन सिन्हा,प्रकाश दास,पंकज गुप्ता, मनोज मोर्या, सतेंद्र कुमार,वीरेंद्र वर्मा मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें