शुक्रवार, 5 जून 2020

तालाब में डूबने से हुई किशोरी की मौत

तालाब में डूबने से हुई किशोरी की मौत
पीरटांड़/ गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी हरिजन टोला गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी। मृतिका गुड्डू तुरी की 16 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी थी। अनु अपनी छोटी बहन और सहेली के साथ हरिजन टोला तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गई।

 घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। काफी संख्या में आस पड़ोस के लोग तालाब के पास जमा हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ, सीओ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया। घटना से परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें