पूर्व विधायक के नीजी सहायक के परिजनों से मिली कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, बंधाया ढाढस
बगोदर / गिरिडीह : कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को बगोदर प्रखण्ड अन्तर्गत बेको पुर्वी पंचायत के गोपालडीह गाँव पहुंची। जहाँ उन्होंने पुर्व विधायक के नीजी सहायक का निधन पर शोक जताया। इस दौरान परिजनों से मिलकर उन्हें जंहा सन्तवना दी उन्हें इस दुःख को सहने के ढाढस बंधाया।
बता दे की बीते बुधवार को बगोदर के पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो के नीजी सहायक कामेश्वर महतो का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद कोडरमा सांसद अन्नपुर्णा देवी मृतक के गाँव गोपालडीह पहुँची। साथ ही उनके पत्नि सहित मृतक के परिजनो से मिलकर हिम्मत बंधाया। कहा की इस दुःख की घड़ी में मैं आप सब परिवार के साथ हूँ। उनके किये गये कार्यो को कभी नही भुलाया जा सकता हैं।
मौके पर पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो, अमीन हरिशंकर महतो, भाजयुमों कार्यसमिति सदस्य प्रवीण पटेल, सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, मुखिया टेकलाल चौधरी, दौलत महतो, सहित कई लोग मौजुद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें