शुक्रवार, 5 जून 2020

नेहरू युवा केन्द्र ने मनाया पर्यावरण संरक्षण दिवस

नेहरू युवा केन्द्र ने मनाया पर्यावरण संरक्षण दिवस


गिरिडीह : नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शुक्रवार को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर शहर के कृष्णा नगर में प्रेरणा केंद्र संस्था के सहयोग से पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।

मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के ज़िला युवा समन्वयक  विक्रम सिंह और प्रेरणा केंद्र के सचिव अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया ।

ज़िला युवा समन्यवक  विक्रम सिंह ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे।पेड़ पौधे इंसान की जरूरत है,इनसे हमें ऑक्सीजन के साथ साथ फल, सब्जी ,ओषधि सहित कई जरूरत के समान के प्राप्त होते है। एक एक पेड़ सभी को लगाने चाहिए।वहीं इस वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर भी उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टनसिंग  पालन करने और मास्क लगाने का सलाह दिया। इस मौके पर एनवाइके के नैयर परवेज, चंचल ,सरफराज समेत कई  अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें