शुक्रवार, 5 जून 2020

शिवम फैक्ट्री के कर्मी की हुई मौत, फैक्ट्री मालिक ने दिया मुआवजा का आश्वासन

शिवम फैक्ट्री के कर्मी की हुई मौत, फैक्ट्री मालिक ने दिया मुआवजा का आश्वासन
गिरिडीहः  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद (जामबाद) में अवस्थित शिवम आयरन एंड स्टील ग्रुप ऑफ़ कंपनी के छड़ फैक्ट्री में एक कामगार की मौत हो गयी। मृतक बिहार के मधुबनी जिले का 48 वर्षीय अरविंद चौधरी था। जो अजीडीह में एक किराये के मकान में निवास करता था।

घटना के सम्बंध में फैक्ट्री में कार्यरत सह कर्मियों ने बताया कि रोज की तरह अरविंद शुक्रवार को भी 11 बजे ड्यूटी पर आया और काम कर रहा था। इसी दौरान लगभग 12 बजे के आसपास उसके छाती में आचानक तेज दर्द उठा गया। तत्काल साथी कामगारों ने उसे पानी पीलाया और मामले की जानकारी से फैक्ट्री मालिक अरुण अग्रवाल को अवगत कराया। 

जानकारी मिलते ही फैक्ट्री मालिक वँहा पहुंचे और अरविंद को फैक्ट्री के एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा। लेकिन फैक्ट्री गेट से एम्बुलेंस ज्योंहि बाहर निकला अरविंद की मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही उदनाबाद के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप उपाध्याय फैक्ट्री पहुंचे और फैक्ट्री मालिक से बातचीत किया फिर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भिजवाया। इस बीच फैक्ट्री मालिक अरुण अग्रवाल ने कहा कि चूंकि अरविंद की मौत फैक्ट्री के भीतर हुआ है। अतएव मृतक के परिजनों को नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें