सोमवार, 1 जून 2020

फंदे से झूलती मिली पुजारी के पुत्र की लाश, जांच में जुटी पुलिस

फंदे से झूलती मिली पुजारी के पुत्र की लाश, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखन्जो पहाड़ के पीछे अवस्थित एक घर मे फंदे से झूलती एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।
 मृतक  युवक की पहचान शहर के प्रसिद्ध पंच मंदिर के पुजारी सुरेंद्र पाठक के 30 वर्षीय पुत्र नीरज पाठक के रूप में हुई। 

मृतक युवक के पिता सुरेन्द्र पाठक बताते है कि नीरज शादीसुदा था और वह शराब का भी आदि था। शराब की लत से उसकी दिमागी हालत भी खराब हो गयी थी। अक्सर शराब को लेकर नीरज और उसकी पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा भी हुआ करता था। नतीजतन लगभग तीन माह पूर्व मृतक की पत्नी उसे छोड़ मायके चली गयी है।

 सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जब नीरज के घर का दरवाजा लगातार दो दिनों से बंद देखा तो आवाज लगायी और दरवाजे को भी काफी खटखटाया लेकिन न तो दरवाजा खुला औऱ न ही घर के सन्दर से कोई आवाज ही आयी। लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने नीरज के पिता और पचम्बा थाना को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही जंहा नीरज के पिता सुरेन्द्र पाठक वँहा पहुंचे। 

वहीं डीएसपी संतोष मिश्रा, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और घर का दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किये। जंहा फंदे से झूलती नीरज की लाश देख सबों की आंखे फ़टी रह गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से लाश को फंदे से निकाल उसे अपनी अभिरक्षा में लिया और पोस्मार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। 

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। बाबजूद पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल कर रही है। घटना स्थल से पुलिस को एक मोबाइल मिला है। साथ ही मृतक शव फंदे से अवश्य झूल रहा था लेकिन उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। बहरहाल पुलिस मामले की सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर जांच पड़ताल में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें